देश में अगर टू-व्हीलर चलाना हो, चाहे मोटरसाइकिल हो या स्कूटर, हेलमेट की जरूरत पड़ती ही है. हेलमेट पहनने को लेकर नियम बनाए गए हैं. हेलमेट पहनना अनिवार्य है और अगर नहीं पहना है तो ट्रैफिक पुलिस चालान काट सकती है. हालांकि इसके बाद भी कई बार लोगों को बिना हेलमेट पहने से कतराते हैं और बिना हेलमेट (Without Helmet) पहने बाइक या स्कूटर चलाते हुए नजर आते हैं. लेकिन कई मामले ऐसे भी देखे गए हैं कि टू-व्हीलर चलाते समय हेलमेट तो पहना है लेकिन इसके बाद भी चालान (Challan) कट गया है. हेलमेट पहनने के बाद भी कई कारणों की वजह से चालान कट जाता है. अगर हेलमेट कटने के बाद आपका भी चालान कट रहा है तो पहले ये जान लें कि क्या आप तो ये गलती नहीं कर रहे हैं?
1/7कई बार लोग बिना ISI मार्क के हेलमेट पहनते हैं, जिसकी वजह से उनका चालान कटता है. ISI मार्क के हेलमेट पहनना ही नियम है.
2/7सिर्फ सर पर हेलमेट पहनना ही काफी नहीं है. कई बार चिन स्ट्रैप ना लगी होने की वजह से भी चालान कट जाता है. ऐसे में हेलमेट पहना है तो उसे पूरी तरह से पहने और चिन स्ट्रैप भी लगाएं.
3/7कुछ हेलमेट ऐसे भी होते हैं, जिनकी कीमत काफी कम होती है. ऐसे में सस्ते हेलमेट पहनना भी चालान का बुलावा देना हो सकता है. सस्ता या लोकल हेलमेट सुरक्षा मानकों पर खरा नहीं उतरता, और यह भी जुर्माने के दायरे में आता है.
4/7कई मामले ऐसे भी देखे गए हैं कि राइडर ने तो हेलमेट पहना हुआ है लेकिन पिलियन को हेलमेट नहीं पहना हुआ है. ऐसे मामले में भी चालान कटता है और चालान की राशि 1000 रुपए तक जाती है.
5/7टूटा हुआ या डैमेज हेलमेट पहनना सेफ्टी में भी कमी लाता है और चालान का कारण बन सकता है. इसलिए इस मामले में भी हेलमेट पहनने के बाद भी चालान कट सकता है.
6/7कई बार लोग छोटे हेलमेट पहने राइड करते हुए नजर आते हैं. ऐसे में ये भी सुरक्षा में चूक हो सकता है. हेलमेट वही पहनने चाहिए जो ISI मार्क वाले हो और पूरा चेहरा कवर करते हों.
7/7हेलमेट साथ तो है, लेकिन सिर पर नहीं पहना? कई बार देखा गया है कि हेलमेट को हाथ में पकड़ लेते हैं या फिर बाइक के हुक में लटका देते हैं, ऐसे में भी चालान कट सकता है.