GST काउंसिल ने 28 फीसदी स्लैब को हटाकर 18 फीसदी करने का फैसला लिया. इस फैसले का सबसे ज्यादा असर ऑटो सेक्टर पर देखने को मिला. कई सारी गाड़ियां 28 फीसदी के GST स्लैब में आती थीं, जिसके बाद अब इन गाड़ियों पर 18 फीसदी टैक्स स्लैब लग रहा है. ऐसे में हर गाड़ी पर मोटे तौर पर टैक्स के मामले में 10 फीसदी की कटौती हुई है. GST काउंसिल के फैसले के बाद लगभग हर ऑटो कंपनी ने ग्राहकों को इसका फायदा देना शुरू कर दिया है. मारुति (Maruti) को छोड़कर लगभग अभी तक सभी कार कंपनियों ने ये राहत दे दी है. लग्जरी कार कंपनी से लेकर पैसेंजर व्हीकल कार कंपनियों ने ग्राहकों को ये बड़ा बेनेफिट दे दिया है. यहां एक क्लिक में जानें अबतक किस कंपनी ने कार के दाम कम किए हैं और ग्राहकों को कितना बेनेफिट मिला है.
1/16MercedesBenz India ने अपने पूरे पोर्टफोलियो की कीमतों में बड़ी कटौती का ऐलान किया. ग्राहकों को अब उनकी गाड़ियों पर ₹2.6 लाख से लेकर ₹11 लाख तक की बचत होगी.नई कीमतें 22 सितंबर से लागू होंगी. अलग-अलग मॉडल पर कीमतों की कटौती का ऐलान हुआ है. कंपनी की वेबसाइट पर इसकी पूरी जानकारी ले सकते हैं.
2/16GST की दरों में कटौती के बाद टाटा मोटर्स की ओर से जारी नई लिस्ट के मुताबिक अब लोकप्रिय कार मॉडलों की कीमत ₹75,000 से लेकर ₹1.45 लाख तक कम हो गई है. 22 सितंबर 2025 से नया जीएसटी टैक्स स्ट्रक्चर लागू होगा. सबसे ज्यादा फायदा Tata Safari खरीदने वालों को मिलेगा. इस कार पर 1.45 लाख रुपए तक की बचत होगी.
3/16GST के नए स्लैब से Mahindra के ग्राहकों को अब 1.01 लाख से लेकर 1.56 लाख रुपये तक की भारी बचत होगी. कंपनी ने साफ किया है कि नए रेट 22 सितंबर से लागू होंगे, लेकिन ग्राहकों को इस बचत का फायदा अभी से मिलेगा. सबसे ज्यादा फायदा Mahindra XUV3XO (डीज़ल) पर मिल रहा है. इस कार पर ₹1.56 लाख रुपए तक की बचत होगी.
4/16टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) भी अपनी गाड़ियों की कीमतों में 3.49 लाख रुपये तक की कटौती करने वाली है. नई कीमतें 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी. कंपनी की वेबसाइट पर नई कीमतों की जानकारी मिल जाएगी.
5/16Renault India ने भी जीएसटी 2.0 लागू होने के बाद अपनी कारों की कीमतों में भारी कटौती की घोषणा की. इसके तीन मॉडल - क्विड (Kwid), ट्राइबर (Triber) और काइगर (Kiger) की कीमतों में 96,395 रुपये तक की कटौती की गई है.नई कीमतें 22 सितंबर या उसके बाद की सभी डिलीवरी पर लागू होंगी.
6/16Skoda की कार भी 3.3 लाख रुपए तक सस्ती हुई हैं. इसके अलावा कंपनी ने फेस्टिव ऑफर भी जारी किए हैं. कंपनी ने 2.5 लाख रुपए तक के फेस्टिव ऑफर पेश किए हैं. ये नई कीमत 21 सितंबर से लागू हो जाएगी.
7/16Hyundai द्वारा जारी लोकप्रिय मॉडलों पर मिलने वाली छूट की लिस्ट जारी की है. सबसे ज्यादा SUV कैटगरी में TUCSON मॉडल पर फायदा मिलेगा, जिसकी कीमत में 2.40 लाख रुपए तक की कमी आई है. कंपनी ने 73,808 रुपए से लेकर 2,40,303 रुपए तक का बेनेफिट दिया है.
8/16कंपनी ने अलग-अलग मॉडल पर 2.6 लाख रुपए से लेकर 7.8 लाख रुपए तक के बेनेफिट्स दिए हैं. फेस्टिव सीजन में लग्जरी एसयूवी कार खरीदने का ग्राहकों को एक और मौका मिल गया है.
9/16निसान मैग्नाइट (Nissan Magnite) की कीमतों में भारी कमी की है. इसके टॉप वेरिएंट की कीमत में 1 लाख रुपये तक की कटौती की गई है. इसके अलावा सीएनजी किट लगवाना भी सस्ता हो गया है. नई कीमतें 22 सितंबर, 2025 (नवरात्रि के पहले दिन) से होने वाली सभी डिलीवरी पर लागू होंगी.
10/16कंपनी ने अपनी पॉपुलर ICE (पेट्रोल/डीजल) SUV रेंज - Astor, Hector और Gloster की कीमतों को काफी कम कर दिया है. कीमतों में यह कटौती 7 सितंबर, 2025 से ही लागू हो गई है. MG की दमदार SUVs को बुक करने पर ग्राहकों को 3.04 लाख रुपये तक की सीधी बचत होगी. ₹54,000 से लेकर 3 लाख रुपए तक बचा सकते हैं.
11/16कंपनी के इस फैसले के बाद, Kia की लग्जरी MPV कार्निवल (Kia Carnival) की कीमत में सबसे ज्यादा, 4.48 लाख रुपये तक की कमी आई है. नई, घटी हुई कीमतें 22 सितंबर, 2025 से लागू होंगी. कंपनी की कार पर 1,64,471 रुपए से लेकर 4,48,542 रुपए तक की बचत होगी.
12/16अब भारतीय ग्राहकों के लिए लेक्सस की कई मॉडल्स 1.5 लाख से लेकर 20.8 लाख रुपए तक सस्ती हो गई हैं. नई कीमतें 22 सितंबर से लागू होंगी, यानी जिस दिन से नई जीएसटी दरें (New GST Rates) लागू हो रही हैं.
13/16कंपनी ने अपनी पेट्रोल-डीजल (ICE) मॉडल वाली कारों की कीमतों में 6.9 लाख रुपये तक की कटौती की है. यह नई कीमतें 22 सितंबर, 2025 से लागू हो जाएंगी.
14/16यह नई कीमतें 9 सितंबर, 2025 से पूरे भारत में लागू हो गई हैं. Range Rover, Defender या Discovery की रेंज खरीदना आसान. रेंज रोवर पर 4.6 लाख से 30.4 लाख तक की छूट, डिफेंडर रेंज पर 7 लाख से 18 लाख रुपए तक की बचत और डिस्कवरी पर 4.5 लाख से 9.9 लाख रुपए तक की बचत.
15/16Jeep India ने घोषणा की है कि नई और घटी हुई कीमतें 22 सितंबर, 2025 से पूरे भारत में लागू हो जाएंगी. इस कटौती के बाद Jeep की पूरी रेंज, जिसमें Compass, Meridian, Wrangler और Grand Cherokee शामिल हैं, काफी सस्ती हो जाएगी. अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के आधार पर कीमतों में 1.26 लाख रुपये से लेकर लगभग 4.8 लाख रुपये तक की कमी की गई है.
16/16Honda ने बताया है कि 22 सितंबर 2025 से ये नई घटी हुई कीमतें लागू हो जाएंगी. कंपनी की कार पर 72,800 रुपए से लेकर 95,500 रुपए तक की बचत होगी.