FASTag Annual Pass: अगर आप अपनी गाड़ी से नेशनल हाईवे पर अक्सर सफर करते हैं, तो बार-बार कटने वाले टोल टैक्स से आपकी जेब पर जरूर असर पड़ता होगा. इसी समस्या का एक समाधान लेकर आई है सरकार- FASTag एनुअल पास! 15 अगस्त, 2025 से शुरू हो रही इस नई सुविधा को लेकर लोगों के मन में ढेरों सवाल हैं. क्या यह पास मेरे लिए फायदेमंद है? क्या ₹3000 देकर सच में साल भर टोल फ्री हो जाएगा? क्या स्टेट हाईवे पर भी यह काम करेगा? क्या मुझे नया FASTag लेना पड़ेगा? आज हम आपके इन्हीं 15 सबसे जरूरी सवालों के जवाब बिल्कुल आसान भाषा में देने जा रहे हैं. इसे पढ़ने के बाद आप खुद तय कर पाएंगे कि आपको यह एनुअल पास लेना चाहिए या नहीं.
VIDEO- ICICI Bank ने घटाया Minimum Balance, जानें नया नियम
1/15यह एक तरह का सब्सक्रिप्शन प्लान है. एक बार एक्टिवेट कराने के बाद, आप अपनी प्राइवेट कार/जीप/वैन से नेशनल हाईवे (NH) और नेशनल एक्सप्रेसवे (NE) के टोल प्लाजा से एक साल तक या 200 ट्रिप तक (जो भी पहले हो जाए) बिना कोई टोल दिए गुजर सकते हैं.
2/15यह पास किसी दुकान या बैंक से नहीं मिलेगा. आप इसे सिर्फ दो जगहों से एक्टिवेट करा सकते हैं - 'राजमार्गयात्रा' (Rajmargyatra) मोबाइल एप्लीकेशन और NHAI की आधिकारिक वेबसाइट से. Video- SBI ने IMPS Transaction पर लगाए नए चार्ज, जानें डिटेल्स!
3/15सबसे पहले, आपकी गाड़ी और उस पर लगे FASTag की योग्यता (eligibility) जांची जाएगी. जब यह जांच पूरी हो जाएगी, तो आपको 2025-26 के लिए ₹3,000 का पेमेंट करना होगा. पेमेंट कन्फर्म होते ही आपके रजिस्टर्ड FASTag पर यह एनुअल पास एक्टिवेट हो जाएगा.
4/15नहीं, बिल्कुल नहीं. आपको कोई नया FASTag खरीदने की जरूरत नहीं है. यह एनुअल पास आपके पुराने, मौजूदा FASTag पर ही एक्टिवेट हो जाएगा. बस शर्त यह है कि आपका FASTag सही से गाड़ी की विंडशील्ड पर चिपका हो, किसी वैध गाड़ी नंबर (RC) से लिंक हो और ब्लैकलिस्टेड न हो. VIDEO- Shilpa Medicare Bonus Share: शानदार नतीजे! अब निवेशकों की बल्ले-बल्ले
5/15यह सबसे जरूरी सवाल है. यह पास सिर्फ नेशनल हाईवे (NH) और नेशनल एक्सप्रेसवे (NE) पर बने टोल प्लाजा पर ही मान्य होगा. अगर आप किसी स्टेट हाईवे (SH) या राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे किसी एक्सप्रेसवे के टोल से गुजरते हैं, तो वहां आपका FASTag एक सामान्य FASTag की तरह ही काम करेगा और आपकी गाड़ी का पूरा टोल कटेगा.
6/15इसकी वैलिडिटी दो शर्तों पर निर्भर करती है - एक साल या 200 ट्रिप, जो भी पहले पूरा हो जाए. मान लीजिए, आपने 6 महीने में ही 200 ट्रिप पूरे कर लिए, तो आपका पास खत्म हो जाएगा. या फिर, आपने साल भर में सिर्फ 150 ट्रिप ही किए, तो एक साल पूरा होते ही पास खत्म हो जाएगा. VIDEO- 3 शेयर पर Sell Rating, निवेशक जरूर देखें ये वीडियो
7/15नहीं. यह पास सिर्फ प्राइवेट, नॉन-कमर्शियल कार/जीप/वैन के लिए ही है. अगर आपने इसे किसी टैक्सी या कमर्शियल गाड़ी में इस्तेमाल किया, तो इसे बिना किसी सूचना के तुरंत डीएक्टिवेट कर दिया जाएगा.
8/15नहीं. यह पास नॉन-ट्रांसफरेबल है. यह सिर्फ उसी गाड़ी के लिए मान्य है जिस पर वह FASTag लगा और रजिस्टर्ड है. दूसरी गाड़ी में इस्तेमाल करने पर यह डीएक्टिवेट हो जाएगा. VIDEO-Voltas Q1 Results: 5 Brokerage ने शेयर पर दी क्या राय?
9/15हाँ, बिल्कुल. यह पास सिर्फ उन्हीं FASTag पर एक्टिवेट होगा जो गाड़ी की विंडशील्ड पर सही तरीके से चिपकाए गए हैं.
10/15नहीं. सिर्फ चेसिस नंबर से रजिस्टर्ड FASTag पर यह पास एक्टिवेट नहीं हो सकता. पास को एक्टिवेट करने के लिए आपको अपने FASTag को एक वैध वाहन पंजीकरण संख्या (Vehicle Registration Number - VRN) से अपडेट कराना ही होगा.
11/15पॉइंट-बेस्ड टोल प्लाजा पर: हर बार टोल प्लाजा को पार करना 'एक ट्रिप' गिना जाएगा. यानी, कहीं जाकर वापस आने पर यह 'दो ट्रिप' माने जाएंगे. क्लोज्ड टोलिंग प्लाजा पर (जैसे एक्सप्रेसवे): एंट्री और एग्जिट का एक जोड़ा 'एक ट्रिप' माना जाएगा.
12/15हाँ. जब आप पास एक्टिवेट करेंगे, तो आप 'राजमार्गयात्रा' ऐप को अपने बैंक से आपका रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर लेने की सहमति देंगे, ताकि आपको SMS अलर्ट और अन्य सूचनाएं भेजी जा सकें.
13/15नहीं, यह बिल्कुल भी अनिवार्य नहीं है. यह एक वैकल्पिक सुविधा है. जो लोग यह पास नहीं लेना चाहते, उनका मौजूदा FASTag पहले की तरह ही काम करता रहेगा और हर ट्रिप पर सामान्य टोल कटता रहेगा.
14/15नहीं. आपको ₹3000 का पेमेंट 'राजमार्गयात्रा' ऐप में दिए गए पेमेंट ऑप्शन (जैसे UPI, कार्ड, नेट बैंकिंग) से ही करना होगा. आपके FASTag वॉलेट में जो बैलेंस है, वह स्टेट हाईवे के टोल, पार्किंग आदि के लिए पहले की तरह ही इस्तेमाल होता रहेगा.
15/15हाँ, बिल्कुल. आप लोकल या मंथली पास होने के बावजूद एनुअल पास एक्टिवेट कर सकते हैं. और सबसे अच्छी बात यह है कि जिन टोल प्लाजा पर आपका लोकल या मंथली पास एक्टिव है, वहां से गुजरने पर आपके एनुअल पास से कोई ट्रिप नहीं काटा जाएगा.