Large Boot Space Scooters: होली का त्योहार आ रहा है. होली रंगों का त्योहार है तो ऐसे में रंग, गुलाल, पिचकारा, पानी भरे गुब्बारे रखने के लिए स्पेस की जरूरत होती है. मार्केट में कई सारे ऐसे स्कूटर्स उपलब्ध हैं, जिनमें 40 लीटर से ज्यादा का बूटस्पेस मिलता है. यहां हमने इलेक्ट्रिक स्कूटर की ऐसी लिस्ट तैयार की है, जिसमें बूटस्पेस पर फोकस किया गया है. बूटस्पेस ज्यादा होने के चलते कई फायदे होते हैं. होली का सामान रखना है और किसी दूसरे के घर पर जाना है तो ऐसे में ये बड़े बूटस्पेस वाले स्कूटर काम आते हैं. यहां हम आपको ऐसे ही कुछ स्कूटर्स बता रहे हैं, जो बड़े और ज्यादा बूटस्पेस के साथ आते हैं.
1/7इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में ग्राहकों को 43 लीटर का बूटस्पेस मिलता है, जो कि दूसरे स्कूटर में मिलने वाले बूटस्पेस से काफी ज्यादा है. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 1.38 लाख रुपए है. सिंगल चार्ज पर 161 किमी की रेंज मिलती है.
2/7ओला की ओर से हाल ही में नया वेरिएंट पेश किया गया. इसमें 36 लीटर का बूटस्पेस मिलता है और ये सिंगल चार्ज पर 214 किमी की रेंज देता है. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.15 लाख रुपए है.
3/7बजाज इलेक्ट्रिक की ओर से चेतक को इलेक्ट्रिक वेरिएंट में पेश किया जाता है. इसमें 35 लीटर का बूटस्पेस मिलता है. साथ में ये सिंगल चार्ज पर 135 किमी की रेंज देता है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.30 लाख रुपए है.
4/7बूटस्पेस के मामले में ये इलेक्ट्रिक स्कूटर भी दमदार है. इसमें 34 लीटर का बूटस्पेस मिलता है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.10 लाख रुपए है और ये सिंगल चार्ज पर 160 किमी की रेंज देता है.
5/7इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 32 लीटर का बूटस्पेस मिलता है. इसकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1.85 लाख रुपए है. सिंगल चार्ज पर ये 150 किलोमीटर की रेंज देता है और इसमें 118 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं.
6/7सिंपल एनर्जी ने हाल ही में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया था. इसमें 30 लीटर से भी ज्यादा का बूटस्पेस मिलता है. सिंगल चार्ज पर ये स्कूटर 248 किलोमीटर की रेंज देता है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.66 लाख रुपए है.
7/7हीरो ने भी हाल ही में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया था. इसमें 165 किलोमीटर की फुल रेंज मिलती है. लेकिन बूटस्पेस सिर्फ 26 लीटर का मिलता है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.15 लाख रुपए है.