दुनिया की नामचीन बाइक मेकर कंपनी Ducati ने अपनी सबसे लोकप्रिय बाइक Diavel पर 6 लाख रुपए का बंपर डिस्काउंट निकाला है.
1/5इस बाइक की दिल्ली में एक्सशोरूम कीमत 16.15 लाख रुपए है. इसकी ऑनरोड कीमत 18.12 लाख रुपए पड़ती है. लेकिन कंपनी इस कीमत पर 6 लाख रुपए का डिस्काउंट दे रही है.
2/5कार डीलर Big Boyz Toyz (BBT) डुकाटी की इस बाइक की 20 यूनिट 11.99 लाख रुपए में बेच रहा है. यह ऑन रोड प्राइस है.
3/5कारटोक की खबर में कहा गया है कि यह कीमत मारुति ब्रेजा के टॉप एंड मॉडल से करीब 50 हजार रुपए कम है. Maruti Brezza की ऑनरोड कीमत 12.56 लाख रुपए है.
4/5हाल में Ducati ने Scrambler बाइक का नया संस्करण भारतीय बाजार में उतारा था. इस मोटरसाइकिल की एक्सशोरूम कीमत 7.89 लाख रुपये से 9.93 लाख रुपये के बीच रखी गई है. स्क्रैम्बलर की रेंज में आइकॉन, फुल थ्रोटल, कैफे रेसर और डेजर्ट स्लेड जैसे मॉडल हैं. इसमें नई आइकॉन की कीमत 7.89 लाख रुपये है, जो सबसे सस्ती बाइक है.
5/5इटली की इस कार कंपनी ने भारत में 959 Panigale Corse का स्पेशल एडिशन लॉन्च किया था. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 15.20 लाख रुपये रखी गई थी. इसमें 955सीसी का सुपरक्वाड्रो इंजन लगा है. यह बाइक दिल्ली-NCR, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, बेंगलुरु, कोच्चि, कोलकाता और चेन्नै में सभी डीलरप्वाइंट में उपलब्ध है.