Citroen Aircross Xplorer Edition Launched: Citroen ने अपनी दमदार और पॉपुलर एसयूवी एयरक्रॉस का नया एडिशन लॉन्च किया है. कंपनी ने दिवाली के बाद Aircross Xplorer Edition को पेश किया है. इस एडिशन में नया बोल्ड डिजाइन दिया गया है और कुछ प्रीमियम फीचर्स भी दिए गए हैं. जिन कस्टमर को एडवेंचर का सेन्स है और यूनीक डिजाइन पसंद हैं, उनके लिए खासकर इस कार को तैयार किया गया है. इस नए एडिशन की कीमत में भी बदलाव किया गया है.