कार खरीदते वक्त कोई भी व्यक्ति कई सारे बातों का ध्यान रखता है. किसी को अच्छा माइलेज चाहिए तो किसी को बेहतरीन फीचर्स. लेकिन एक फीचर है, जिसके बारे में ज्यादा लोग बात नहीं करते और ये फीचर है Boot Space. बूटस्पेस किसी कार का ऐसा फीचर है, जहां सामान रखा जाता है. कुछ लोगों के लिए बूटस्पेस मायने नहीं रखता लेकिन कुछ लोगों के लिए अच्छा बूटस्पेस (Larget Boot Space) बहुत मायने रखता है. यहां हम कुछ ऐसी कार की डीटेल्स दे रहे हैं, जो बढ़िया बूटस्पेस के साथ आती हैं. कुछ गाड़ियां ऐसी हैं, जहां 521 लीटर तक का बूटस्पेस मिल सकता है.
1/10इस कार में ग्राहकों को 521 लीटर तक का बूटस्पेस मिलता है और इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.34 लाख रुपए है, जो 18.34 लाख रुपए तक जाती है.
2/10मारुति की ओर से पेश की गई सियाज में 510 लीटर तक का बूटस्पेस दिया जाता है. ये कार 9.42 लाख रुपए की शुरुआती कीमत के साथ आती है और 11.11 लाख रुपए तक जाती है.
3/10इस कार में 506 लीटर का बूटस्पेस मिलता है. इस कार की शुरुआती कीमत 11.82 लाख रुपए है और टॉप वेरिएंट की कीमत 16.55 लाख रुपए है.
4/10टाटा मोटर्स की ओर से टाटा कर्व और टाटा कर्व ईवी पेश की जाती है. ये दोनों एक ही कार हैं लेकिन एक पेट्रोल और दूसरी इलेक्ट्रिक कैटेगरी में आती है. इस कार में 500 लीटर तक का बूटस्पेस मिलता है. टाटा कर्व की शुरुआती कीमत 10 लाख रुपए है,जो 19.20 लाख रुपए तक जाती है.
5/10इस कार में 458 लीटर का बूटस्पेस मिलता है. शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.50 लाख रुपए है और टॉप की कीमत 16.73 लाख रुपए तक जाती है.
6/10Mahindr BE 6 में 455 लीटर का बूटस्पेस मिलता है. कार की शुरुआती कीमत 19.65 लाख रुपए है और टॉप वेरिएंट की कीमत 27.65 लाख रुपए तक जाती है.
7/10टाटा हैरियर में 445 लीटर का बूटस्पेस मिलता है. कंपनी ने कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 15 लाख रुपए बताई है और टॉप वेरिएंट की कीमत 26.50 लाख रुपए है.
8/10इस कार में 433 लीटर का बूटस्पेस मिलता है. इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.13 लाख रुपए है और टॉप वेरिएंट की कीमत 20.51 लाख रुपए तक जाती है.
9/10ये कार 420 लीटर के बूटस्पेस के साथ आती है. कार की शुरुआती कीमत 15.50 लाख रुपए है और टॉप वेरिएंट की कीमत 27.25 लाख रुपए है.
10/10कार में 416 लीटर का बूटस्पेस मिलता है. शुरुआती कीमत 8.10 लाख रुपए है, जो 11.12 लाख रुपए तक जाती है.