कार खरीदने की तैयारी कर रहे कस्टमर्स के लिए फरवरी महीना एक सौगात से कम नहीं है. मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki), टाटा मोटर्स (Tata Motors), ह्युंदई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) और महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) समेत तमाम कार कंपनियां अपने कई मॉडल पर शानदार ऑफर दे रही हैं. इस महीने आप न सिर्फ सस्ते दाम पर कार खरीद सकते हैं, बल्कि एक्स्ट्रा ऑफर भी पा सकते हैं. यह ऑफर बीएस 6 (BS VI) और बीएस 4 (BS IV) स्टैंडर्ड वाली कारों पर मिल रहे हैं. इस ऑफर में आपको एक्सचेंज ऑफर बोनस भी मिल सकता है. आइए जानते हैं कि कौन सी कंपनी कितने तक का फायदा दे रही हैं.
1/4मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने फरवरी में अपनी बीएस 4 (BS IV) मानक वाली कारों पर डिस्काउंट को और बढ़ा दिया है. कंपनी हालांकि बीएस 6 मानक वाली कारों पर भी डिस्काउंट दे रही है. आप इस महीने बेहद आकर्षक दाम और दूसरे ऑफर के साथ ऑल्टो (Alto), वैगनआर (WagonR), स्विफ्ट (Swift), डिजायर (Dzire) और एर्टिगा (Ertiga) कारें खरीद सकते हैं. कंपनी 70 हजार रुपये तक का फायदा दे रही है.
2/4देश की सबसे बड़ी वाहन बनाने वाली कंपनी टाटा मोटर्स फरवरी महीने में अपनी लाइन-अप में Hexa (हेक्सा) से लेकर Tiago (टियागो) के BS4 (BS IV) फ्यूल स्टैंडर्ड वाली गाड़ियों पर 2 लाख रुपये तक का फायदा दे रही है.
3/4ह्युंदई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) कस्टमर्स को इस महीने कार खरीदने पर 45,000 रुपये से लेकर 2,50,000 रुपये तक के फायदे दे रही है. इसमें कैश डिस्काउंट, कॉरपोरेट डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस भी शामिल है. ऐसे में ह्युंदई ने अपने BS4 (BS IV) कारों के कई मॉडल्स पर छूट की पेशकश की है.
4/4महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) की तरफ से KUV100, Scorpio, TUV300, TUV300 Plus, Bolero, Thar, Xuv500 और Marazzo जैसी कारों पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है. इनमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस से लेकर कॉर्पोरेट डिस्काउंट तक शामिल है. आप इस कंपनी की कारों पर 73 हजार रुपये तक का फायदा ले सकते हैं. (फोटो - रॉयटर्स, जी बिजनेस)