देश में मई और जून का महीना ऐसा होता है कि इस दौरान गर्मी बहुत ही ज्यादा पड़ती है. इस दौरान कार चलाना भी बहुत मुश्किल हो जाता है. कार चलाते हैं तो गर्मी के मौसम में बिना एसी के तो काम ही नहीं बन सकता और कार में एसी (AC Usage in Car) चलाते हैं तो इसका असर माइलेज पर पड़ता है. अब ऐसे में कार भी चलानी है और एसी की भी जरूरत है तो माइलेज के साथ कैसे कॉम्प्रामाइज करें? इसके लिए आपको पहले ये पता होना चाहिए कि कार के एसी को किस स्पीड पर चलाना है. अगर कार का एसी गलत स्पीड में (AC Speed in car) चल रहा है तो इसका माइलेज पर बहुत बुरा असर पड़ सकता है.
1/5गर्मी के मौसम में कार में अगर एसी नहीं चलाएंगे तो कार में बैठना बहुत मुश्किल हो जाएगा. कार में एसी चलाएंगे तो कार के माइलेज के साथ समझौता करना पड़ेगा लेकिन कार का एसी अगर मॉडरेट स्पीड पर चलाएंगे तो हो सकता है कार से निकलने वाला माइलेज (car mileage) ठीक रहे और उस पर बहुत ज्यादा असर ना पड़े.
2/5कार में एसी चलाने से कार के माइलेज में पांच से 20 फीसदी तक की कमी देखने को मिल सकती है. अब ऐसे में जल्दी-जल्दी पेट्रोल भरवाना पड़ता है, जो किसी की भी जेब पर भारी पड़ सकता है. ऐसे में कार में एसी भी चलाना है तो स्पीड पर खासा ध्यान रखने की जरूरत है.
3/5एसी की ठंडक कार में दिए गए फैन पर रहती है. अगर फैन की स्पीड को 4 या 5 पर रखकर चलाओगे तो इससे कंप्रेसर पर भी उतना ही असर पड़ेगा और माइलेज कम होगा. ऐसे में अगर कार के एसी के फैन की स्पीड एक या दो पर रखी जाए तो गाड़ी ठंडी भी हो जाती है और माइलेज पर भी ज्यादा असर नहीं पड़ेगा. हालांकि कार को ठंडा होने में थोड़ा समय लग सकता है.
4/5अगर कार से एसी चलाने के बाद भी बढ़िया माइलेज चाहिए तो कार के एसी को सही स्पीड में चलाना जरूरी है. ऐसे में अगर कार को शहरों में चला रहे हैं तो कार की स्पीड 50 से 60 के बीच हो सकती है और अगर हाईवे या एक्सप्रेसवे पर चला रहे हैं तो कार की स्पीड 100 किमी प्रति घंटा रख सकते हैं. इससे कार की स्पीड भी मेंटेन रहेगी और माइलेज पर भी बहुत असर नहीं पड़ेगा.
5/5कार का माइलेज (Car Mileage) इंजन की परफॉर्मेंस पर निर्भर करता है. कार में जब एसी चलाया जाता है तो उसे पावर देने के लिए कंप्रेसर को ज्यादा काम करना पड़ता है. कार में कंप्रेसर को पावर देने के लिए इंजन को और ज्यादा काम करना पड़ता है, जिससे इंजन पर असर पड़ता है और ये असर कार के माइलेज पर भी दिखता है.