कार खरीदने के बाद कार से जुडे़ कई सारे काम होते हैं, जो हर किसी के लिए एक ड्यूटी बन जाते हैं. अगर कार से संबंधित बातों का ध्यान नहीं रखा तो कार का खर्चा काफी लंबा बैठ सकता है. गाड़ी चलाने वाले काफी लोगों को ये पता नहीं होता कि गाड़ी से संबंधित कौन-कौन सी जरूरी टिप्स हैं, जिसे फॉलो करना चाहिए. इस खबर में हम आपको ऐसे कुछ जरूरी 10 टिप्स बता रहे हैं, जिससे आपकी कार बेहतरीन परफॉर्म कर सकती है.
1/10किसी भी कार के लिए टायर एक अहम हिस्सा है. अगर कार का टायर ज्यादा घिस गया है और टायर का प्रेशर सही नहीं है तो ऐसे में कार को इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है. कार के टायर के प्रेशर रेगुलर मॉनिटरिंग करनी जरूरी है.
2/10कार में इंजन है, तभी कार चल पा रही है. ऐसे में कार के इंजन का अलग से ध्यान रखना बेहद जरूरी है. हर 1000–1500 KM पर ऑयल का लेवल और रंग चेक करते रहना चाहिए. काला या गाढ़ा ऑयल बदलवाना सही फैसला है.
3/10एक कार कई सारे पार्ट्स से मिलकर तैयार होती है और हर पार्ट की अपनी-अपनी जरूरत है. इसी तरह कूलेंट और ब्रेक ऑयल की भी मॉनिटरिंग जरूरी है. रेडिएटर में कूलेंट और ब्रेक सिस्टम में ब्रेक ऑयल जरूरी होता है. इन्हें हर सर्विस या लंबी यात्रा से पहले जरूर चेक करें.
4/10कार में लगी बैटरी, कार के कई सारे पार्ट्स को पावर देती है. ऐसे में कार की बैटरी पर भी फोकस करना जरूरी है. बैटरी टर्मिनल्स पर जमा धूल और जंग गाड़ी स्टार्ट होने में दिक्कत दे सकता है. महीने में एक बार बैटरी साफ करें.
5/10कार में ABC तो सभी जानते हैं और इसी के सहारे कार चलाई जाती है. लेकिन इसमें ब्रेक और क्लच का भी अपना योगदान है. अगर ब्रेक या क्लच सख्त लगने लगे, तो तुरंत जांच कराएं. नहीं तो यह बड़ी खराबी में बदल सकता है.
6/10कार में वाइपर ब्लेड्स पर शायद लोग उतना ध्यान ना दें लेकिन ये भी एक जरूरी हिस्सा है. मानसून में खराब वाइपर विज़न ब्लर कर सकते हैं. हर साल वाइपर चेंज करना एक अच्छा प्रैक्टिस है.
7/10एयर फिल्टर के माध्यम से काम में साफ हवा रहती है और ये दूसरे काम भी करती है. हर 5000 किमी में एयर फिल्टर चेक कराएं. गंदा फिल्टर इंजन पर दबाव डालता है और माइलेज घटाता है.
8/10कार को अंदर और बाहर से रेगुलर बेसिस पर धोना या साफ करना चाहिए. ये जरूरी काम है. इससे कार भी नई बनी रहती है और मिट्टी, धूल और धूप से कार की बॉडी पर असर पड़ता है. हफ्ते में एक बार धोना और महीने में एक बार वैक्सिंग बेहतर रहेगा.
9/10ढीला फ्यूल कैप न सिर्फ पेट्रोल उड़ाता है, बल्कि इंजन पर भी असर डालता है और CEL (Check Engine Light) ऑन हो सकती है. ऐसे में फ्यूल कैप को टाइट करके रखें और इसे ढीला ना होने दें.
10/10कार की समय-समय पर सर्विस कराएं. ये काफी जरूरी है क्योंकि समय-समय पर सर्विस से ही पता चलेगा कि कार में क्या कुछ खराबी तो नहीं है. गाड़ी की मैन्युअल बुक में दिए गए सर्विस इंटरवल को फॉलो करें. इससे छोटी दिक्कतें बड़ी परेशानी नहीं बनेंगी.