कूट-कूट कर कंपनी ने भर दिया लोहा और स्टील! देश की Army जितनी स्ट्रॉन्ग और सुरक्षित हैं ये 12 कार

Bharat NCAP की ओर से देश में सुरक्षित कार की जानकारी दी जाती है. Bharat NCAP कार का क्रैश टेस्ट करता है और कार को 0 से लेकर 5 के बीच में स्टार रेटिंग मिलती है. जिन कार को 5 स्टार रेटिंग मिलती है, वो सबसे ज्यादा सुरक्षित मानी जाती हैं लेकिन जिन कार को 0 स्टार रेटिंग मिलती है, उन्हें सुरक्षा के मोर्चे पर कम आंका जाता है. हालांकि अभी तक किसी कार को Bharat NCAP की ओर से 0 स्टार रेटिंग नहीं मिली है. सिर्फ एक कार है, जिसे भारत एनकैप ने 4 स्टार रेटिंग दी है लेकिन ज्यादातर कार को 5 स्टार रेटिंग का ही सपोर्ट है. यहां हम आपको ऐसी कार बता रहे हैं कि इंडियन आर्मी जितनी स्ट्रॉन्ग है. ये वो कार हैं, जिन्हें 5 स्टार रेटिंग मिल चुकी है.