मौजूदा समय में सेफ कार को लेकर डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गई है. अब कार कंपनियां भी सामने से अपनी गाड़ियों का सेफ्टी चेक कर रही हैं. इस लिस्ट में मारुति सुजुकती (Maruti Suzuki) का भी नाम शामिल हो गया है. हाल ही में मारुति की 2 गाड़ियों को 5-स्टार रेटिंग मिल चुकी है. इसके अलावा Toyota की एक गाड़ी को 5-स्टार रेटिंग मिल चुकी है. ऐसे में अगर आप भी 5-स्टार रेटिंग वाली कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हो तो यहां हम आपको ऐसी गाड़ियों की डीटेल्स दे रहे हैं, जो 5-स्टार रेटिंग से लैस हैं और ये वो गाड़ियां हैं, जिन्हें इसी साल यानी कि 2025 में ही भारत एनकैप (Bharat NCAP) से 5-स्टार रेटिंग मिली है.
1/9टाटा अल्ट्रोज को साल 2025 में 5-स्टार रेटिंग मिली है. चाइल्ड और एडल्ट दोनों ऑक्यूपेंसी प्रोटेक्शन में कार की 5-स्टार रेटिंग मिली है. एडल्ट में इस कार को 32 में से 29.65 प्वाइंट्स और चाइल्ड में 49 में से 44.90 प्वाइंट्स मिले हैं. इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.89 लाख रुपए है. इस कार की सितंबर 2025 में रेटिंग्स मिली हैं.
2/9मारुति ने हाल ही में Maruti Victoris को लॉन्च किया था और लॉन्च से पहले ही इस कार को 5-स्टार रेटिंग मिल चुकी है. एडल्ट में इस कार ने 32 में से 31.66 प्वाइंट्स हासिल किए. चाइल्ड में 49 में से 43 प्वाइंट्स हासिल किए हैं. इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपए है. इस कार को भी सितंबर 2025 में ये रेटिंग्स मिली है.
3/9टोयोटा की इनोवा हाइक्रॉस पहली कार है, जिसे भारत एनकैप से 5 स्टार रेटिंग मिली है. संस्था ने जून 2025 में इस कार को रेटिंग्स जारी की थीं. इस कार को भी 5-स्टार रेटिंग मिली है. एडल्ट में इस कार ने 32 में से 30.47 प्वाइंट्स लिए हैं और चाइल्ड में 49 में से 45 प्वाइंट्स मिले हैं.
4/9Tata की कई सारी गाड़ियों को 5-स्टार रेटिंग मिल चुकी है. इस लिस्ट में हैरियर.ईवी का भी नाम शामिल है. इस कार को जून 2025 में 5-स्टार रेटिंग मिली थी. एडल्ट में इस कार ने 32 में से 32 प्वाइंट्स स्कोर किए हैं. वहीं चाइल्ड में 49 में से 45 प्वाइंट्स हासिल किए हैं.
5/9मारुति डिजायर कंपनी की पहली कार है, जिसे 5-स्टार रेटिंग मिली है. जून 2025 में कंपनी को मिली रेटिंग सामने आईं. इस कार को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 32 में से 29.46 प्वाइंट्स मिले हैं. वहीं चाइल्ड में 49 में से 41.57 प्वाइंट्स मिले हैं. कार को दोनों में ही 5 स्टार रेटिंग मिली है.
6/9किआ इंडिया की ओर से इसी लॉन्च की गई कार Kia Syros को भी 5-स्टार रेटिंग मिली है. अप्रैल 2025 में इस कार की रिपोर्ट सामने आई थी. एडल्ट में 32 में से 30.21 प्वाइंट्स मिले हैं. वहीं चाइल्ड में 49 में से 44.42 प्वाइंट्स मिले हैं
7/9महिंद्रा ने बीते साल दो दमदार इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च किया था. इसे Born SUV कैटेगरी में रखा था. इसमें से एक कार Mahindra XEV 9e को 5 स्टार रेटिंग मिली है. इलेक्ट्रिक होने के बाद भी इस कार को 5-स्टार रेटिंग मिली है. एडल्ट में इस कार को 32 में से32 प्वाइ्ंट्स मिले हैं. वहीं चाइल्ड में 49 में से 45 प्वाइंट्स मिले हैं. कंपनी की रेटिंग्स साल के शुरुआत यानी कि जनवरी 2025 में आई थी.
8/9महिंद्रा की दूसरी इलेक्ट्रिक कार महिंद्रा बीई6 को भी 5-स्टार रेटिंग मिल चुकी है. इस कार को भी जनवरी 2025 में रेटिंग्स मिली थी. इस कार को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 32 में से 31.97 प्वाइंट्स मिले हैं. वहीं एडल्ट में 49 में से 45 प्वाइंट्स मिले हैं.
9/9भारत एनकैप की ओर से स्कोडा की काइलाक को भी 5-स्टार रेटिंग मिल चुकी है. जनवरी 2025 में ये रिपोर्ट सामने आई थी. इस कार ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 32 में से 30.88 प्वाइंट्स स्कोर किए थे और चाइल्ड में 49 में से 45 प्वाइंट्स मिल चुके हैं.