हर साल की तरह इस बार भी भारत मोबिलिटी ग्लोबल ऑटो एक्सपो 2025 का आयोजन होगा. ये ग्लोबल ऑटो एक्सपो 17 जनवरी से शुरू होगा और 22 जनवरी तक जारी रहेगा. आम जनता के लिए भारत मोबिलिटी ग्लोबल ऑटो एक्सपो (Bharat Mobility Global Auto Expo 2025) 19-22 जनवरी को होगा. हर साल देश में ऑटो एक्सपो का आयोजन होता है. इस दौरान लगभग सभी ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स को शोकेस करती हैं. कुछ कंपनियां नए प्रोडक्ट्स को लॉन्च करती हैं और तो कुछ पुराने ही शोकेस करती हैं. इस साल भी भारत मोबिलिटी एक्सपो में कई सारे प्रोडक्ट्स के लॉन्च होने की तैयारी है. लेकिन इस बार इलेक्ट्रिक व्हीकल पर खासा फोकस है. इस बार भारत मोबिलिटी एक्सपो में 5 इलेक्ट्रिक कार लॉन्च हो रही हैं, जिनका लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं.
1/5कंपनी की कॉम्पैक्ट एसयूवी क्रेटा काफी पॉपुलर है और अब इस कार का इलेक्ट्रिक वेरिएंट लॉन्च हो रहा है. कार में दो बैटरी पैक 51.4 kWh और 42 kWh का सपोर्ट मिलेगा और 473 किमी तक की रेंज मिलेगी. इस कार को कई सारे एडवांस टेक्नोलॉजी और सेफ्टी फीचर्स के साथ लॉन्च किया जाएगा. फिलहाल कीमत इसकी 17 जनवरी को पता चलेगी.
2/5मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार Maruti e Vitara की भी लॉन्चिंग भारत मोबिलिटी ग्लोबल ऑटो एक्सपो में होगी. इसके अलावा कंपनी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के लिए अपना फ्यूचर विजन भी पेश करेगी. कंपनी की पॉपुलर एसयूवी Grand Vitara का इलेक्ट्रिक वेरिएंट पहली बार पेश किया जाएगा.
3/5टाटा मोटर्स की ओर से भी एक इलेक्ट्रिक कार पेश की जाएगी. ये कार Tata Harrier EV है. इस कार के स्पेसिफिकेशन्स फिलहाल ज्यादा सामने नहीं आए हैं लेकिन कंपनी ने बीते साल हुए ऑटो एक्सपो में भी इस कार को शोकेस किया था. ऐसा बताया जा रहा है कि ये कार सिंगल चार्ज पर 500 किमी तक की रेंज दे सकती है.
4/5इस कार के कॉन्सेप्ट मॉडल को बीते साल ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था. ये कार 90 के दशक में काफी पॉपुलर हुआ करती थी और अब इलेक्ट्रिक वेरिएंट में पेश होगी. इस कार को भी आधिकारिक तौर पर इस साल ऑटो एक्सपो में पेश किया जाएगा.
5/5पुणे बेस्ड ईवी स्टार्टअप भी भारत मोबिलिटी में अपनी पहली कार को शोकेस करेगी. कंपनी का दावा है कि ये कार सोलर पावर्ड इलेक्ट्रिक कार होगी, जो पहली बार लाई जा रही है. कंपनी ने इसकी प्री बुकिंग शुरू कर दी है.