Best SUV in India: एसयूवी को लेकर लोगों में लतातार क्रेज बढ़ता जा रहा है. अगर आप भी गाड़ी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 20 लाख के बजट में आप चाहें तो एक अच्छी एसयूवी (SUV) भी खरीद सकते हैं. इस बजट में टाटा, महिंद्रा, HYUNDIA और कई कंपनियों के एसयूवी आपको मिल जाएंगे. ये एसयूवी ऑफ रोड में भी अपनी दमदार परफॉर्मेंस देते हैं. आइए, हम यहां कुछ चुनिंदा एसयूवी पर चर्चा कर लेते हैं, ताकि आपको फैसला लेने में कुछ मदद मिल सके.
1/5घरेलू ऑटोमोबाइल कंपनी महिंदा की नई एसयूवी MAHINDRA XUV700 इस बजट में आपकी पसंद बन सकती है. इसकी एक्सशोरूम कीमत 13.18 लाख रुपये से लेकर 19.20 लाख रुपये तक है. फीचर्स और टेक्नोलॉजी में यह एसयूवी काफी एडवांस है. यह एसयूवी आप पेट्रोल या डीजल में किसी भी ऑप्शन में खरीद सकते हैं. इसे पांच कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है.
2/5HYUNDAI की दमदार एसयूवी ALCAZAR भी आपकी उम्मीदों पर खरी उतरने का दम रखती है. यह एसयूवी 2.0 l Petrol MPi इंजन और 1.5 l Diesel CRDi इंजन के साथ उपलबध है. इसकी दिल्ली एक्सशोरूम कीमत 15.89 लाख से 20.25 लाख रुपये तक है. यह एसयूवी काफी स्पेसियस भी है. 6-7 लोग इसमें सफर कर सकते हैं.
3/5महिंद्रा की पॉपुलर एसयूवी स्कॉर्पियो का 2022 मॉडल MAHINDRA SCORPIO-N बीते 27 जून को ही लॉन्च हुई है. कंपनी ने इसे नए अवतार में पेश किया है. साथ ही एडवांस फीचर्स और टेक्नोलॉजी से लैस किया है. इसकी एक्सशोरूम कीमत 11.99 लाख से 19.19 लाख रुपये तक है.आप इसकी बुकिंग करा सकते हैं. डिलीवरी में हो सकता है आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है.
4/5टाटा मोटर्स की बेहद पॉपुलर एसयूवी है. यह एसयूवी लुक डिजाइन और परफॉर्मेंस में जबरदस्त है. इसकी एक्सशोरूम कीमत 14.70 लाख से 22.04 लाख रुपये तक है. इसमें 1956cc क्षमता का डीजल इंजन है. इसमें सेफ्टी फीचर्स काफी एडवांस है.
5/5दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी जीप की एसयूवी कम्पास भी आपकी पसंद बन सकती है. इसकी शुरुआती कीमत 18.39 लाख रुपये है. वैसे कंपनी ने हाल ही में पांचवा एनिवर्सरी एडिशन भी लॉन्च किया है जिसकी कीमत 24.44 लाख रुपये है. यह एसयूवी बेहद स्मार्ट और दमदार है. ऑफ रोड में भी यह आपका शानदार साथ देती है.