ऑटो एक्सपो 2020 का पहला दिन काफी शानदार रहा. मारुति से किया मोटर्स तक ने SUV, MPV लॉन्च की. एक्सपो के दूसरे दिन (Auto Expo 2020) में Piaggio ने Aprillia SXR 160 का नया अवतार पेश किया है. कंपनी इस स्कूटर को 2020 के Q3 में लॉन्च करेगी. इसकी बुकिंग अगस्त 2020 से शुरू कर दी जाएगी.
1/7ऑटो एक्सपो में कंपनी ने यह भी ऐलान किया कि इलेक्ट्रिक स्कूटर के डेवलपमेंट पर तेजी से काम चल रहा है. इसे बाद में लॉन्च किया जाएगा. इस स्कूटर का डिजाइन, इंजन और फुल डेवलपमेंट मेड इन इंडिया होगा. यानि सब कुछ भारत में मैन्युफैक्चर और असेंबल होगा.
2/7Piaggio Vespa Electrica को अब भारत में भी लॉन्च करेगी. इस स्कूटर को यूरोप में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है. इसे भारत में कुछ समय बाद लॉन्च किया जाएगा. वेस्पा इलेक्ट्रिका एक बार की चार्जिंग में 100 किमी चलेगी.
3/7वेस्पा इलेक्ट्रिका में 4 KW का इलेक्ट्रिक मोटर दिया जाएगा, जो कि 5.36 हॉर्सपावर का पीक पावर और 20 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा. इसमें 4.2 KWh लिथियम आयन बैटरी होगी, जो कि मोटर को पावर देगी और इसको चार घंटे में फुल चार्ज किया जा सकेगा. कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज होने पर यह अधिकतम 100 किलोमीटर का माइलेज देगा.
4/7इलेक्ट्रिक स्कूटर होने के चलते वेस्पा के इलेक्ट्रिका की कीमत थोड़ी ज्यादा होगी. अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि भारतीय बाजार में इसकी कीमत 90 हजार रुपए के आसपास हो सकती है. कंपनी इसे स्टैंडर्ड मॉडल में ही लॉन्च करेगी.
5/7आपको बता दें कि इटली की दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी पियाजियो (PIAGGIO) भारत में अपने बिक्री नेटवर्क को बढ़ाकर 350 डीलर तक कर रही है. कंपनी के मुताबिक 2019 में कंपनी के 250 बिक्री केंद्र थे. वह दुनिया के सबसे बड़े दोपहिया वाहन बाजार भारत में अपनी बिक्री बढ़ाना चाहती है. कंपनी देश में Vespa और Aprillia ब्रांड की बिक्री करती है.
6/7पियाजियो व्हकिल्स इंडिया के मुताबिक कंपनी की योजना दोनों घरेलू और निर्यात बाजारों में बिक्री बढ़ाने की योजना है. वर्तमान में भारत में बिक्री नेटवर्क काफी सीमित है क्योंकि यहां आने वाली आखिरी कंपनियों में से है.
7/7भारत में बहुत बड़ा क्षेत्र है, जहां बिक्री नेटवर्क के लिहाज से कंपनी की मौजूदगी नहीं है. ब्रिकी नेटवर्क के इस विस्तार के जरिए हमारी योजना अपनी मौजूदगी बढ़ाना है. 2017-18 में कंपनी ने भारत में 74,704 इकाइयों की बिक्री की थी. पियोजियो की महाराष्ट्र के बारामती में मैन्युफैक्चरिंग इकाई है.