लग्जरी वाहन बनाने वाली जर्मनी की कंपनी मर्सिडीज-बेंज (Mercedes-Benz) ने नोएडा में चल रहे Auto Expo 2020 (#AutoExpoOnZee) में लग्जरी बहुउद्देश्यीय वाहन (luxury MPV) ‘वी क्लास मार्को पोलो-V Class Marco Polo’ की पेशकश की है. इससे पहले मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने A 35 Limousine और Mercedes-Benz GLA पेश की थी.
1/7V Class Marco Polo एक शानदार गाड़ी ही नहीं बल्कि सड़क पर चलता-फिरता घर (home on the road) भी है. एक घर में मिलने वाली तमाम सुविधाएं आपको इस गाड़ी में मिलेंगी.
2/7V Class मार्को पोलो में विस्तर, किचन, वॉशरूम, वॉशिंग मशीन जैसी तमाम जरूरतों को शामिल किया गया है. कंपनी इस गाड़ी के स्लोगन में भी लिखा है- home on the road. इस वाहन में कैंपिंग की सुविधा दी गयी है, जो इसे छुट्टियां मनाने का आदर्श वाहन बनाती है.
3/7मर्सिडीज-बेंज इंडिया ( Mercedes-Benz)ने कहा कि मार्को पोलो (V Class Marco Polo) में रसोई, फ्रिज, मोड़ने योग्य टेबल समेत चार लोगों के सोने की जगह है.
4/7मर्सिडीज-बेंज इंडिया ( Mercedes-Benz) के मुताबिक, नये मॉडल में बॉडी का डिजाइन वी-क्लास -V Class से प्रेरित है. नये मॉडल के दो संस्करण मार्को पोलो हॉरिजन और मार्को पोलो हैं.
5/7मर्सिडीज-बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्टिन श्वेंक ने कहा कि वी-क्लास और वी-क्लास एलिट ने भारत में लग्जरी एमपीवी श्रेणी की शुरुआत की और पेशकश के बाद इन्हें काफी सफलता मिली.
6/7मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने मार्को पोलो हॉरिजन की 1.38 करोड़ रुपये (एक्स शोरूम) और मार्को पोलो की कीमत 1.46 करोड़ रुपये (एक्स शोरूम) रखी गई है. खासबात ये है कि कंपनी ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है.
7/7मर्सिडीज की मार्को पोलो कार नहीं घर है. मर्सिडीज ने कार में किचन की सुविधा दी है. मार्को पोलो में खाना बनाने के लिए गैस भी मौजूद है. युवाओं को ध्यान में रखकर इसमें सुविधाएं दी गई हैं. कैंपिंग शौकीनों को पसंद आएगी मार्को पोलो.