चारों तरफ हो रही EV की बात लेकिन खरीदना है पेट्रोल स्कूटर, ये हैं ज्यादा बूटस्पेस और तगड़े माइलेज वाले 5 मॉडल

मार्केट में कई सारे इलेक्ट्रिक स्कूटर तो आते ही हैं लेकिन इस बीच अगर आप पेट्रोल स्कूटर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बाजार में कई सारे ऑप्शन उपलब्ध हैं, जो बढ़िया माइलेज के साथ आते हैं.
चारों तरफ हो रही EV की बात लेकिन खरीदना है पेट्रोल स्कूटर, ये हैं ज्यादा बूटस्पेस और तगड़े माइलेज वाले 5 मॉडल

देश में चारों तरफ इलेक्ट्रिक व्हीकल की बात हो रही है. टू-व्हीलर सेगमेंट में खास तौर पर इलेक्ट्रिक व्हीकल (Electric vehicle) की ही बात हो रही है. लेकिन देश में अभी भी कई लोग हैं, जो इलेक्ट्रिक व्हीकल ना खरीदकर पेट्रोल स्कूटर (Best Petrol Scooter) ही खरीदने की इच्छा रखते हैं. वैसे तो देश में ईवी स्कूटर के कई सारे ऑप्शन्स हैं लेकिन इसके बावजूद कई कंपनियां पेट्रोल स्कूटर पर भी फोकस कर रही है और लगातार नए लॉन्च भी हो रहे हैं. Honda, Hero, TVS समेत कई ऑटो कंपनियां भी हैं, जो पेट्रोल स्कूटर पेश कर रही हैं. अगर आप भी पेट्रोल स्कूटर की तलाश कर रहे हैं और स्कूटर से अच्छा माइलेज भी चाहिए तो यहां कुछ दमदार ऑप्शन उपलब्ध हैं.

1. TVS Jupiter 125

कंपनी ने हाल ही में इस स्कूटर का डुअल टोन कलर वेरिएंट पेश किया है. इसमें कई नए फीचर्स को भी ऐड किया है. इस स्कूटर में 124.8 सीसी का रिफाइन्ड इंजन दिया गया है, जो कि क्लास-लीडिंग 11.1 Nm टॉर्क @ 4,500 rpm जनरेट करता है. साथ में ये iGO Assist टेक्नोलॉजी के साथ दमदार परफॉर्मेंस और बेहतरीन माइलेज भी देता है. कंपनी ने इस स्कूटर की कीमत 88,942रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) तय की है.

Add Zee Business as a Preferred Source

बूटस्पेस - 33 लीटर
माइलेज - 53 kmpl

Jupiter

2. Honda Activa 125

दिसंबर 2024 में कंपनी ने इसका अपडेटेड वर्जन लॉन्च किया था. 125 सीसी सेगमेंट में ये स्कूटर सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है. इसमें 123.92cc सिंगल सिलेंडर इंजन 6.20 किलोवॉट की मैक्सिमम पावर और 10.5 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. ऑन-बोर्ड डाइग्नोस्टिक-2 (OBD2) इंजन के साथ आता है.

बूटस्पेस - 18 लीटर
माइलेज - 46-55 kmpl

Activa

टॉप फीचर्स की बात करें तो इसमें नई 4.2 TFT स्क्रीन दी गई है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आती है. साथ में USB Type-C चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है. स्कूटर को ब्राउन कलर में सीट्स दी गई हैं. DLX और H-Smart दो वेरिएंट और 6 कलर में उपलब्ध. H-Smart में कार जैसी की लैस एंट्री की सुविधा. यहां जानिए कि इस स्कूटर का मार्केट में किन मॉडल के साथ डायरेक्ट मुकाबला होगा. इसके एक्स-शोरूम कीमत 82,257 रुपए है.

3. Hero Destini 125

कंपनी ने इसी साल की शुरुआता में डेस्टिनी 125 का नया वेरिएंट पेश किया था. स्कूटर को काफी ज्यादा टेक फीचर्स से लैस तैयार किया गया है. इस स्कूटर की शुरुआती कीमत 80,450 रुपए है. इसमें हीरो को इनोवेटिव फीचर i3S (Idle Stop-Start System) मिलता है, जिससे एफिशियंसी बढ़ जाती है.

बूटस्पेस - 18 लीटर
माइलेज - 59 kmpl

स्कूटर में 125 सीसी का इंजन मिलता है, जो 9bhp की पावर और 10.4 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ, एडवांस फुली डिजिटल स्पीडोमीटर मिलता है. इसके अलावा टर्न बाय टर्न नेविगेशन, ECO इंडिकेटर, रियल टाइम माइलेज डिस्प्ले, लो फ्यूल इंडिकेटर समेत कई सारे फीचर्स मिलते हैं.

4. TVS Ntorq 125

इस स्कूटर में 124.8 सीसी, थ्री-वाल्व इंजन मिलता है. ये इंजन 9.5 पीएस की मैक्सिमम पावर और 10.6 न्यूटन मीटर का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है. स्कूटर में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, फुली डिजिटल डिस्प्ले, डुअल राइड मोड्स और सिग्नेचर एलईडी हेडलैम्प मिलता है. इसकी कीमत 86,871 रुपए है.

बूटस्पेस - 22 लीटर
माइलेज - 54.33 kmpl

5. Yamaha Fascino 125

Yamaha की ओर से इस सेगमेंट में फसिनो 125 को बेचा जाता है. ये हाइब्रिड पावर असिट्स के साथ आता है. शुरुआती कीमत 80700 रुपए है. इसके अलावा स्कूटर में स्टॉप और स्टार्ट सिस्टम (SSS) मिलता है. स्कूटर में नॉर्मल मोड और ट्रैफिक मोड मिलता है.

बूटस्पेस - 21 लीटर
माइलेज - 58 km/l

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6