GST घटने के बाद कितनी सस्ती होगी आपकी कार? जानिए अब ₹10 लाख की गाड़ी कितने में मिलेगी? देखें कैलकुलेशन

GST रेट कट से छोटी पेट्रोल और डीजल कारों की कीमत घटी. यहां 10 लाख रुपए की पेट्रोल कार और 15 लाख रुपए की डीजल कार की कीमत में कितना अंतर आ सकता है, इसकी डीटेल दी है.
GST घटने के बाद कितनी सस्ती होगी आपकी कार? जानिए अब ₹10 लाख की गाड़ी कितने में मिलेगी? देखें कैलकुलेशन

देशभर के कार खरीदारों के लिए बड़ी खुशखबरी है. जीएसटी (GST) काउंसिल ने गाड़ियों पर लगने वाले टैक्स को कम करके बड़ा तोहफा दिया है. अब कार खरीदने वालों की जेब पर बोझ हल्का हो जाएगा. खासकर छोटी कारें (Small Cars) लेने वाले ग्राहकों को अच्छी-खासी बचत होगी.

पहले कारों पर 28-31% तक का जीएसटी लगता था. लेकिन अब इसे घटाकर सिर्फ 18% कर दिया गया है. इसका सीधा फायदा कार की ऑन-रोड कीमत पर दिखेगा. चलिए आसान भाषा में समझते हैं कि पेट्रोल और डीजल कारें कितनी सस्ती हो गई हैं.

पेट्रोल कार कितनी सस्ती?

अगर आप 10 लाख रुपये की पेट्रोल कार खरीद रहे थे तो पहले उस पर 29% GST लगता था. अब नया GST रेट सिर्फ 18% है. यानी अब वही कार आपको करीब 85,000 रुपये सस्ती मिलेगी.

पेट्रोल छोटी कार (उदाहरण)

  • पहले 29% GST पर दाम: ₹10,00,000
  • बेस प्राइस (ex-GST): ₹7,75,194
  • अब 18% GST पर दाम: ₹9,14,729
  • कुल बचत: ₹85,271 (लगभग 8.5% सस्ती)

डीजल कार कितनी सस्ती?

डीजल कारों पर टैक्स पहले और ज्यादा था. 31% GST की वजह से दाम काफी बढ़ जाते थे. लेकिन अब 18% GST लागू होने के बाद कीमतों में 1.50 लाख रुपये तक की बचत हो रही है.

डीजल छोटी कार (उदाहरण)

  • पहले 31% GST पर दाम: ₹15,00,000
  • बेस प्राइस (ex-GST): ₹11,45,038
  • अब 18% GST पर दाम: ₹13,50,146
  • कुल बचत: ₹1,49,854 (लगभग 10% सस्ती)

किसे फायदा होगा

  • एंट्री-लेवल खरीदार: एक्स-शोरूम घटने से लोन अमाउंट कम, EMI हल्की.
  • मास-मार्केट छोटी कारें: 1200cc तक पेट्रोल, 1500cc तक डीजल और 4 मीटर से कम लंबाई वाली कारें 18% स्लैब में.
  • फेस्टिव सीजन खरीद: नई दरें लागू होने के साथ डीलर कोटेशन अपडेट होंगे. ऑफर्स/डिस्काउंट्स पर यह कट और जुड़ सकता है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. GST रेट कट के बाद कार कितनी सस्ती हो सकती हैं?

पेट्रोल कार 85,000 रुपये और डीजल कार 1.50 लाख रुपये तक सस्ती हो सकती हैं.

Q2. कौन सी कार इस कैटेगरी में आती हैं?

छोटी कारें जिनका इंजन 1200cc (पेट्रोल) और 1500cc (डीजल) तक हो और लंबाई 4 मीटर से कम हो.

Q3. पहले कारों पर कितना GST लगता था?

पहले कारों पर 28-31% तक GST लगता था.

Q4. अब कारों पर कितना GST लगेगा?

अब कारों पर सिर्फ 18% GST लगेगा.

Q5. इसका फायदा किसे मिलेगा?

कार खरीदने वाले ग्राहकों को सीधी बचत होगी और EMI भी कम पड़ेगी.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6