OLA को इस स्कूटर के लिए मिला सरकारी सर्टिफिकेट, 320 km की रेंज, 125 kmph टॉप स्पीड, जानें डीटेल्स

Ola Electric ने अपने नए S1 X+ 5.2 kWh इलेक्ट्रिक स्कूटर को CMVR सर्टिफिकेशन मिलने की घोषणा की है. यह स्कूटर 320KM IDC रेंज और 125 km/h टॉप स्पीड के साथ कंपनी का सबसे लंबी रेंज वाला मास मार्केट EV बन गया है. इसमें Ola का स्वदेशी 4680 भारत सेल बैटरी पैक इस्तेमाल किया गया है.
OLA को इस स्कूटर के लिए मिला सरकारी सर्टिफिकेट, 320 km की रेंज, 125 kmph टॉप स्पीड, जानें डीटेल्स

OLA के लिए बड़ी खुशखबरी, कंपनी को मिला एक और सरकारी सर्टिफिकेट (फोटो - OLA)

भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट तेजी से बढ़ रहा है और इसी बीच Ola Electric ने अपने नए S1 X+ 5.2 kWh इलेक्ट्रिक स्कूटर को लेकर बड़ा ऐलान किया है. कंपनी ने बताया है कि इस स्कूटर को सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स (CMVR), 1989 के तहत ICAT मानेसर से आधिकारिक सर्टिफिकेशन मिल गया है. इसके साथ ही यह स्कूटर Ola Electric के मास मार्केट पोर्टफोलियो का सबसे लंबी रेंज वाला मॉडल बन गया है.

कंपनी के मुताबिक नया S1 X+ 5.2 kWh स्कूटर उनकी इन-हाउस विकसित 4680 Bharat Cell टेक्नोलॉजी पर आधारित है. कंपनी का कहना है कि यह नई बैटरी टेक्नोलॉजी EV एडॉप्शन को तेजी से बढ़ाने में मदद करेगी.

320KM रेंज के साथ लंबी दूरी का दम

Ola S1 X+ 5.2 kWh की सबसे बड़ी खासियत इसकी 320KM IDC सर्टिफाइड रेंज है. कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर लंबी दूरी तय करने वाले ग्राहकों के लिए एक प्रैक्टिकल ऑप्शन साबित होगा.

इसके अलावा स्कूटर में 125 km/h की टॉप स्पीड मिलती है. इसमें 11kW का पावरफुल मिड-ड्राइव मोटर दिया गया है, जिसमें इंटीग्रेटेड एमसीयू का सपोर्ट मिलता है. यह सेटअप बेहतर एक्सेलेरेशन और स्मूथ राइडिंग एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किया गया है.

OLA S1

इन हाउस बैटरी टेक्नोलॉजी की खासियत

Ola Electric ने इस स्कूटर में अपनी स्वदेशी 4680 भारत सेल बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है. यह बैटरी पूरी तरह भारत में विकसित की गई है और इसका मकसद EV मैन्युफैक्चरिगं में इम्पोर्ट डिपेंडेंसी कम करना है.

OLA

कंपनी के अनुसार Bharat Cell बैटरी में हाई एनर्जी डेंसिटी और एडवांस थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम मिलता है. इसकी वजह से स्कूटर ज्यादा रेंज देने के साथ बेहतर सेफ्टी और सुरक्षा भी देता है.

ICAT Certification क्यों है खास

इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी की ओर से जारी किया गया CMVR सर्टिफिकेशन किसी भी वाहन के लिए बेहद जरूरी माना जाता है. यह सुनिश्चित करता है कि वाहन सभी जरूरी सेफ्टी और परफॉर्मेंस स्टैंडर्ड को पूरा करता है.

Ola S1 X+ 5.2 kWh को certification मिलने से पहले कई महत्वपूर्ण टेस्ट्स से गुजरना पड़ा. इनमें शामिल हैं:

  • व्हीकल लेवल सेफ्टी वेलिडेशन
  • फंक्शनल सेफ्टी टेस्टिंग
  • रेंज वेलिडेशन
  • कंस्ट्रक्शन क्वालिटी चेक
  • रेगुलेटरी कम्प्लायंस टेस्ट

इन सभी परीक्षणों के बाद स्कूटर को मंजूरी दी गई है.

छोटे शहरों में बढ़ेगा EV एडॉप्शन

भारत में अब भी कई ग्राहक लिमिटेड रेंज और चार्जिंग एंग्जाइटी की वजह से इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने से बचते हैं. लेकिन ओला का मानना है कि 320KM रेंज वाला यह नया मॉडल इस समस्या को काफी हद तक खत्म कर सकता है.

कंपनी का कहना है कि यह स्कूटर खास तौर पर टियर-2 और टियर-3 शहरों के ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. लंबी रेंज और बेहतर अफोर्डेबिलिटी इसे मास मार्केट बायर्स के लिए आकर्षक विकल्प बना सकती है.

संभावित फीचर्स और टेक्नोलॉजी

हालांकि कंपनी ने अभी सभी फीचर्स की पूरी जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि Ola S1 X+ 5.2 kWh में कई एडवांस्ड फीचर्स देखने को मिल सकते हैं.

संभावित फीचर्स में शामिल हो सकते हैं:

  • बड़ी डिजिट टचस्क्रीन डिस्प्ले
  • स्मार्टफोन कनेक्टिविटी
  • नेविगेशन सपोर्ट
  • मल्टीपल राइडिंग मोड्स
  • OTA सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  • फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • रिवर्स मोड

EV मार्केट में बढ़ेगा मुकाबला

भारत के इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में अब मुकाबला तेजी से लगातार बढ़ रहा है. कई कंपनियां लंबी रेंज वाले EV मॉडल्स लॉन्च कर रही हैं. कंपनी बैटरी डेवलेपमेंट से लेकर व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग तक पूरी वैल्यू चेन पर काम कर रही है. यही वजह है कि आने वाले समय में Ola अपनी ईवी लाइनअप को और मजबूत बना सकती है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 Ola S1 X+ 5.2 kWh की रेंज कितनी है?

यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 320KM IDC सर्टिफाइड रेंज देता है.

Q2 Ola S1 X+ की टॉप स्पीड कितनी है?

इस स्कूटर की top speed 125 km/h है.

Q3 Bharat Cell technology क्या है?

यह Ola Electric द्वारा विकसित स्वदेशी battery technology है.

Q4 Ola S1 X+ को कौन सा certification मिला है?

स्कूटर को CMVR certification मिला है, जिसे ICAT Manesar ने जारी किया है.

Q5 क्या यह स्कूटर छोटे शहरों के लिए अच्छा विकल्प है?

हां. इसकी लंबी रेंज और affordability इसे tier-2 और tier-3 शहरों के ग्राहकों के लिए बेहतर विकल्प बनाती है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6