&format=webp&quality=medium)
OLA का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश (फाइल फोटो)
इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली देश की दिग्गज ऑटो मैन्युफैक्चरिंग कंपनी OLA Electric ने नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने खास तौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर ये इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) लॉन्च किया है, जो ज्यादा रेंज की डिमांड करते हैं. ये कंपनी का लेटेस्ट ईवी स्कूटर है, जो लॉन्ग रेंज फीचर के साथ आता है. ओला इलेक्ट्रिक ने S1 X+ 5.2 kWh को पेश किया है. खास बात ये है कि इसमें कंपनी की इन हाउस बैटरी Bharat Cell 4680 बैटरी दी गई है.
स्वदेशी बैटरी होने की वजह से ही इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत बहुत ज्यादा नहीं है. OLA S1 X+ 5.2 kWh से सिंगल चार्ज पर 320 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है. इतना ही नहीं, इसकी टॉप स्पीड 125 km/h है. इस ईवी स्कूटर में 11 किलोवॉट मिड ड्राइव मोटर दी गई है.
कीमत की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1.29 लाख रुपए है, जो 15 अप्रैल 2026 तक ही वैलिड है. इसका मतलब ये है कि 15 अप्रैल के बाद इस ईवी स्कूटर की कीमत कंपनी बढ़ा भी सकती है.
ये भी पढ़ें: ₹30 लाख की रेंज में आती हैं ये 10 EV कार, दिल्ली ईवी पॉलिसी लागू हुई तो मिलेगा डबल फायदा! देखें पूरी लिस्ट

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में तेजी से बढ़ रही मांग के बीच Ola Electric ने अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए नया S1 X+ 5.2 kWh स्कूटर लॉन्च किया है. यह स्कूटर कंपनी के इन-हाउस विकसित 4680 Bharat Cell से लैस है, जो इसे लंबी रेंज और बेहतर परफॉर्मेंस देता है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
| प्रोडक्ट | कीमत |
| S1 Pro+ (5.2kWh) | ₹1,44,999 |
| S1 Pro+ (4kWh) | ₹1,24,999 |
| S1 Pro (4kWh) | ₹1,14,999 |
| S1 Pro (3kWh) | ₹1,02,499 |
| Roadster X+ (4.5kWh) | ₹1,09,999 |
| Roadster X+ (9.1kWh) | ₹1,89,999 |
| oadster X (2.5kWh) | ₹49,999 |
| Roadster X (4.5kWh) | ₹99,999 |
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 Ola S1 X+ 5.2 kWh की कीमत क्या है?
इस स्कूटर की इंट्रोडक्टरी कीमत ₹1,29,999 है, जो 15 अप्रैल तक वैध है.
Q2 इस स्कूटर की रेंज कितनी है?
यह स्कूटर फुल चार्ज में 320Km (IDC) तक की रेंज देता है.
Q3 क्या यह स्कूटर हाई स्पीड सेगमेंट में आता है?
हां, इसकी टॉप स्पीड 125 km/h है, जो इसे परफॉर्मेंस स्कूटर बनाती है.
Q4 4680 Bharat Cell क्या है?
यह Ola Electric की इन-हाउस विकसित बैटरी टेक्नोलॉजी है, जो बेहतर रेंज और एफिशिएंसी देती है.
Q5 यह स्कूटर किस तरह के यूजर्स के लिए बेहतर है?
यह रोजाना लंबी दूरी तय करने वाले और पेट्रोल खर्च बचाना चाहने वाले यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है.