नवरात्रि के मौके पर OLA Electric का धमाका! सस्ते में EV खरीदने का मौका, ₹30000 तक के बेनेफिट्स, ऑफर सीमित

इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक ने नवरात्रि के मौके पर नया ऑफर पेश किया है. इसके तहत, कंपनी 30000 रुपए के बेनेफिट्स दे रही है और सस्ते में भी स्कूटर खरीदने का मौका दे रही है.
नवरात्रि के मौके पर OLA Electric का धमाका! सस्ते में EV खरीदने का मौका, ₹30000 तक के बेनेफिट्स, ऑफर सीमित

फोटो क्रेडिट - OLA Electric 

इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली देश की दिग्गज कंपनी OLA Electric ने हिंदू नववर्ष के शुरू होने पर नए ऐलान किए हैं. कंपनी ने फेस्टिव सीजन को भुनाने के लिए अपना खास नवरात्रि महोत्सव लॉन्च कर दिया है. चैत नवरात्रि के मौके पर शुरू किए गए इस लिमिटेड पीरियड ऑफर में कंपनी अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स और मोटरसाइकिल पोर्टफोलियो पर 30,000 रुपए से ज्यादा के बेनिफिट्स दे रही है.

कंपनी ने इस बार ऑफर्स को और ज्यादा आकर्षक बनाया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्राहक इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की ओर शिफ्ट हो सकें. खास बात यह है कि कंपनी ने अपने पॉपुलर अपग्रेड प्रोग्राम को भी पूरे भारत में बड़े स्तर पर लागू कर दिया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

क्या-क्या मिल रहे हैं ऑफर्स?

Ola Electric के Navratri Mahotsav में ग्राहकों को कई तरह के फायदे दिए जा रहे हैं:

  • S1 स्कूटर रेंज पर ₹9,999 तक का कैश डिस्काउंट
  • 8 साल तक की एक्सटेंडेड वारंटी
  • चुनिंदा क्रेडिट कार्ड पर EMI पर ₹10,000 तक का इंस्टेंट कैशबैक
  • कुल मिलाकर ₹30,000 से ज्यादा का फायदा
  • यह ऑफर सिर्फ नवरात्रि के 9 दिनों के लिए ही वैलिड रहेगा

क्या है मूहूर्त महोत्सव ?

कंपनी ने एक बार फिर मूहूर्त महोत्सव की शुरुआत की है. इसमें हर दिन 90 मिनट की एक खास विंडो होगी, जिसमें सीमित यूनिट्स बेहद कम कीमत पर उपलब्ध होंगी.

  • S1 Pro+ 4 kWh सिर्फ ₹99,999 में
  • Roadster X+ 4.5 kWh सिर्फ ₹79,999 में

ये ऑफर लिमिटेड यूनिट्स के लिए हैं, इसलिए पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेंगे.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

अपग्रेड प्रोग्राम से कैसे मिलेगा फायदा?

कंपनी ने अपने ओला इनसाइडर अपग्रेड प्रोग्राम को अब देशभर के 60% ग्राहकों तक बढ़ा दिया है. पहले यह कुछ शहरों में पायलट के तौर पर शुरू हुआ था, लेकिन अब इसे बड़े स्तर पर लागू किया जा रहा है.

इस प्रोग्राम के तहत Gen 1 और Gen 2 मॉडल के मौजूदा ग्राहक आसानी से नए Gen 3 मॉडल में अपग्रेड कर सकते हैं. कंपनी के मुताबिक, इस प्रोग्राम को लेकर ग्राहकों की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है.

कंपनी का क्या कहना है?

कंपनी के प्रवक्ता के अनुसार, नवरात्रि नए शुरुआत और समृद्धि का प्रतीक है. इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने यह ऑफर्स लॉन्च किए हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को अपनाएं.

पोर्टफोलियो और कीमतें

Ola Electric के पास फिलहाल Gen 3 S1 स्कूटर और Roadster मोटरसाइकिल की पूरी रेंज मौजूद है.

  • S1 Pro+ (5.2kWh): ₹1,80,338
  • S1 Pro+ (4kWh): ₹1,60,338
  • S1 Pro (4kWh): ₹1,39,999
  • S1 Pro (3kWh): ₹1,19,999

वहीं S1 X सीरीज की कीमत ₹84,999 से शुरू होती है.
Roadster बाइक की कीमत ₹99,999 से ₹1.89 लाख तक जाती है.

EV मार्केट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा

भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए फेस्टिव ऑफर्स और अपग्रेड ऑप्शन दे रही हैं. Ola Electric का यह कदम EV सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है.

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

1. Ola Electric का Navratri Mahotsav क्या है?

यह एक फेस्टिव ऑफर कैंपेन है, जिसमें कंपनी अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक पर ₹30,000 तक के फायदे दे रही है.

2. इस ऑफर में ग्राहकों को क्या-क्या फायदे मिल रहे हैं?

ग्राहकों को कैश डिस्काउंट, 8 साल की एक्सटेंडेड वारंटी और ₹10,000 तक का इंस्टेंट कैशबैक मिल रहा है.

3. Muhurat Mahotsav क्या है?

यह रोजाना 90 मिनट की स्पेशल सेल होती है, जिसमें सीमित यूनिट्स सस्ते दाम पर मिलती हैं.

4. Ola Insider Upgrade Program क्या है?

यह प्रोग्राम पुराने Ola ग्राहकों को नए Gen 3 मॉडल में अपग्रेड करने का मौका देता है.

5. क्या ये ऑफर पूरे भारत में उपलब्ध है?

हां, कंपनी ने अपने ऑफर्स और Upgrade Program को अब देशभर में बड़े स्तर पर लागू कर दिया है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6