&format=webp&quality=medium)
OLA ने लॉन्च किया नया कैंपेन, सस्ते में मिल रहा इलेक्ट्रिक स्कूटर (फाइल फोटो)
इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में देश की दिग्गज कंपनी ओला इलेक्ट्रिक ने भारत में नया कैंपेन शुरू किया है. इस कैंपेन को पेट्रोल स्कूटर से छुटकारा पाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है. कंपनी ने इलेक्ट्रिक व्हीकल (EVs) को बढ़ावा देने के लिए इस कैंपेन को शुरू किया है.
कंपनी ने #EndICEAge कैंपेन लॉन्च किया है, जिसके तहत इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की कीमत को काफी हद तक कम किया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इन इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को खरीद सके. कंपनी ने अपने कुछ मॉडल्स की शुरुआती कीमत महज ₹49,999 रखी है.
ये भी पढ़ें: इस विदेशी ऑटो कंपनी ने 7 महीने पहले की मार्केट में एंट्री, अब खोल दिया 50वां फ्लैगशिप स्टोर, मिलेंगी ये सुविधाएं
Ola Electric का यह नया कैंपेन भारत में पेट्रोल-डीजल (ICE) वाहनों से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर तेज बदलाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है.
इस कैंपेन के तहत:
EV सेक्टर में सबसे बड़ी बाधा कीमत रही है. लेकिन इस कैंपेन के जरिए कंपनी ने एंट्री-लेवल प्राइसिंग को काफी कम कर दिया है.
ये भी पढ़ें: KKR फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! VIDA ने लॉन्च किया स्पेशल एडिशन स्कूटर- जानें क्या है खास?
कंपनी ने सिर्फ कीमत ही नहीं घटाई, बल्कि ग्राहकों का भरोसा बढ़ाने के लिए कई नई सुविधाएं भी जोड़ी हैं:
1. Service Trust Guarantee
2. Buyback Guarantee
3. Extended Warranty
पूरे पोर्टफोलियो पर 8 साल की वारंटी
Ola Electric का दावा है कि उसके EVs परफॉर्मेंस और टेक्नोलॉजी में इंडस्ट्री लीडर हैं:
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
कंपनी के चेयरमैन भाविश अग्रवाल के अनुसार:
1. Ola Electric का #EndICEAge कैंपेन क्या है?
यह EV अपनाने को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च किया गया कैंपेन है, जिसमें कम कीमत और कई फायदे दिए जा रहे हैं.
2. सबसे सस्ता EV मॉडल कौन सा है?
S1 X (2kWh) और Roadster X (2.5kWh) ₹49,999 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध हैं.
3. क्या इस ऑफर की कोई समय सीमा है?
हां, यह ऑफर 31 मार्च 2026 तक ही वैलिड है.
4. Buyback Guarantee क्या है?
इसमें ग्राहकों को भविष्य में 60% तक का तय बायबैक वैल्यू मिलता है.
5. क्या Ola Electric EV पर वारंटी देता है?
हां, कंपनी पूरे पोर्टफोलियो पर 8 साल की एक्सटेंडेड वारंटी दे रही है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)