&format=webp&quality=medium)
फोटो क्रेडिट - OLA Electric
देश की पॉपुलर इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी OLA Electric ने क्रिकेट के दीवानों के लिए खास तोहफा पेश किया है. भारत की ऐतिहासिक टी20 वर्ल्ड कप जीत का जश्न अब ऑटो सेक्टर में भी देखने को मिल रहा है. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी Ola Electric ने भारत की तीसरी ICC Men's T20 World Cup जीत को सेलिब्रेट करने के लिए अपने फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक स्कूटर और मोटरसाइकिल का खास Champions Edition लॉन्च किया है.
कंपनी ने S1 Pro+ (5.2kWh) और Roadster X+ (9.1kWh) का यह लिमिटेड एडिशन पेश किया है. खास बात यह है कि यह एडिशन बिना किसी अतिरिक्त कीमत के उपलब्ध होगा. कंपनी के अनुसार यह खास मॉडल केवल अप्रैल 2026 के अंत तक ही उपलब्ध रहेगा.
ये भी पढ़ें: OLA-UBER जैसे कैब एग्रीगेटर को एक और झटका; इस राज्य में रजिस्ट्रेशन, मेडिकल और पुलिस वेरिफिकेशन जरूरी
कंपनी के मुताबिक Champions Edition को भारतीय क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत को यादगार बनाने के लिए तैयार किया गया है.
इस एडिशन में स्कूटर और मोटरसाइकिल पर वाइब्रेंट ब्लू लिवरी दी गई है, जो भारतीय क्रिकेट टीम के रंगों और देशभर के फैंस के उत्साह को दर्शाती है. कंपनी का कहना है कि यह एडिशन फैंस को उस ऐतिहासिक पल को रोजाना याद रखने का मौका देगा.
कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि भारत की वर्ल्ड कप जीत पूरे देश को एक साथ जोड़ देती है. इसी भावना को ध्यान में रखते हुए Champions Edition पेश किया गया है, ताकि लोग इस ऐतिहासिक जीत का जश्न हर दिन मना सकें.

Champions Edition में शामिल S1 Pro+ (5.2kWh) कंपनी का फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक स्कूटर है. इसमें 13kW मोटर और 5.2kWh बैटरी दी गई है, जो कंपनी के 4680 Bharat Cell पर आधारित है.
इस स्कूटर की प्रमुख परफॉर्मेंस हाइलाइट्स:
कंपनी का कहना है कि यह स्कूटर पावर, रेंज और परफॉर्मेंस के मामले में अपने सेगमेंट में मजबूत विकल्प है.

Champions Edition में कंपनी की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster X+ (9.1kWh) भी शामिल है. इसमें 11kW मोटर और 9.1kWh बैटरी पैक दिया गया है.
इस बाइक की मुख्य खूबियां:
लंबी रेंज और दमदार परफॉर्मेंस के चलते यह बाइक इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सेगमेंट में खास विकल्प मानी जा रही है.
कंपनी फिलहाल अपने Gen 3 S1 स्कूटर और Roadster X मोटरसाइकिल पोर्टफोलियो के साथ बाजार में मौजूद है.
प्रीमियम स्कूटर लाइनअप में शामिल हैं:
मास मार्केट सेगमेंट में कंपनी के स्कूटर:
वहीं मोटरसाइकिल पोर्टफोलियो में:
इसके अलावा Roadster X भी 2.5kWh, 3.5kWh और 4.5kWh बैटरी ऑप्शन में उपलब्ध है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
कंपनी के अनुसार Champions Edition 11 मार्च 2026 से कंपनी के स्टोर्स और वेबसाइट पर उपलब्ध होगा. हालांकि यह लिमिटेड एडिशन है और केवल अप्रैल 2026 के अंत तक ही बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा. कंपनी का कहना है कि यह एडिशन भारतीय क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत को यादगार बनाने के लिए तैयार किया गया है.
1. Ola Electric ने Champions Edition किन मॉडलों में लॉन्च किया है?
S1 Pro+ (5.2kWh) स्कूटर और Roadster X+ (9.1kWh) मोटरसाइकिल में.
2. Champions Edition कब तक उपलब्ध रहेगा?
यह लिमिटेड एडिशन अप्रैल 2026 के अंत तक उपलब्ध रहेगा.
3. S1 Pro+ Champions Edition की रेंज कितनी है?
यह स्कूटर एक बार चार्ज में 320 किमी तक की IDC रेंज देता है.
4. Roadster X+ Champions Edition की अधिकतम रेंज कितनी है?
यह इलेक्ट्रिक बाइक एक चार्ज में 500 किमी तक चल सकती है.
5. Champions Edition की खासियत क्या है?
इसमें भारत की T20 वर्ल्ड कप जीत को सेलिब्रेट करने के लिए खास ब्लू लिवरी दी गई है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)