T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद OLA का कस्टमर को नया तोहफा, किसी भी व्हीकल पर ₹10,000 का बेनेफिट, ऑफर लिमिटेड

OLA Electric ने अपने कस्टमर के लिए नई घोषणा की है. ICC Men's T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद कंपनी ग्राहकों को कुछ तोहफा दे रही है. इसकी जानकारी यहां दी गई है.
T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद OLA का कस्टमर को नया तोहफा, किसी भी व्हीकल पर ₹10,000 का बेनेफिट, ऑफर लिमिटेड

फोटो क्रेडिट - OLA Electric

देश की दिग्गज इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी OLA Electric ने एक बड़ा ऐलान किया है. OLA Electric ने ICC Men’s T20 World Cup की तीसरी ऐतिहासिक जीत पर ग्राहकों के लिए ये ऐलान किया है. कंपनी इस मौके पर ग्राहकों को 10,000 रुपए तक के बेनेफिट्स दे रही है. कंपनी अगले तीन दिन तक इस ऑफर को वैलिड रखेगी. अगले तीन दिन में इस ऑफर का फायदा उठाया जा सकता है.

इस ऑफर के जरिए कंपनी ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपनी ओर आकर्षित करना चाहती है. Ola Electric ने घोषणा की है कि कंपनी अपने पूरे व्हीकल पोर्टफोलियो पर ₹10,000 तक के फायदे ग्राहकों को देगी. इस ऑफर के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस सेलिब्रेशन में शामिल होने का मौका मिलेगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

किस वजह से कंपनी दे रही ये ऑफर

Ola Electric के एक प्रवक्ता ने कहा कि T20 वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान हमारा ‘Match Mahotsav’ देशभर के फैंस से जबरदस्त प्रतिक्रिया लेकर आया. भारत की ऐतिहासिक तीसरी T20 वर्ल्ड कप जीत का जश्न मनाने के लिए हम #ChampionMahotsav के साथ इस सेलिब्रेशन को तीन दिन और बढ़ा रहे हैं. इस दौरान किसी भी Ola वाहन की खरीद पर ग्राहकों को ₹10,000 तक के फायदे दिए जाएंगे.

Ola का मौजूदा स्कूटर और बाइक पोर्टफोलियो

Ola Electric फिलहाल Gen 3 S1 स्कूटर और Roadster X इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की एक बड़ी रेंज ऑफर कर रही है. इसमें प्रीमियम से लेकर मास मार्केट तक के विकल्प शामिल हैं.

मॉडलबैटरी ऑप्शनकीमत (₹, एक्स-शोरूम)
S1 Pro+5.2kWh1,90,338
S1 Pro+4kWh1,70,338
S1 Pro4kWh1,44,999
S1 Pro3kWh1,24,999
S1 X+ (Gen 3)4kWh1,19,999
S1 X (Gen 3)2kWh82,999
S1 X (Gen 3)3kWh98,999
S1 X (Gen 3)4kWh1,14,999
Roadster X+4.5kWh1,29,999
Roadster X+9.1kWh1,89,999
Roadster X2.5kWh99,999
Roadster X3.5kWh1,09,999
Roadster X4.5kWh1,24,999

कंपनी ने लॉन्च किया OLA Insider

Ola Insiders एक एक्सक्लूसिव कम्युनिटी प्रोग्राम है, जो मौजूदा Ola ग्राहकों को ज्यादा वैल्यू और बेहतर ओनरशिप एक्सपीरियंस देने के लिए बनाया गया है. इस प्रोग्राम के तहत ग्राहक अपने पुराने Ola स्कूटर को नए मॉडल में अपग्रेड कर सकते हैं, परिवार में एक और Ola वाहन जोड़ सकते हैं और दोस्तों को रेफर कर Ola क्रेडिट कमा सकते हैं.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

Ola Insiders के खास फायदे

1. अपग्रेड का मौका (Upgrade Benefit)

Ola के Gen 1 और Gen 2 स्कूटर इस्तेमाल करने वाले ग्राहक अब अपने पुराने वाहन को नए Gen 3 S1 स्कूटर या Roadster इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में अपग्रेड कर सकते हैं. इस अपग्रेड ऑफर के तहत ग्राहकों को अधिकतम ₹50,000 तक का लाभ मिल सकता है. इस सुविधा में Gen 3 S1 सीरीज के मॉडल और 4680 भारत सेल वेरिएंट वाली Roadster बाइक भी शामिल है.

2. दूसरा वाहन खरीदने पर फायदा (Add-on Benefit)

जो मौजूदा Ola ग्राहक अपने नाम पर कंपनी का एक और स्कूटर या बाइक खरीदते हैं, उन्हें ₹20,000 तक के अतिरिक्त बेनिफिट मिल सकते हैं. इस ऑफर में कैशबैक और MoveOS अपग्रेड जैसे फायदे शामिल हैं. इसका उद्देश्य ऐसे परिवारों को प्रोत्साहित करना है, जिनके पास एक से ज्यादा Ola वाहन हों.

3. रेफरल से कमाई का मौका (Referral Benefit)

Ola Insiders प्रोग्राम के तहत ग्राहक अपने दोस्तों या परिवार के लोगों को Ola का वाहन खरीदने के लिए रेफर कर सकते हैं. अगर रेफरल के बाद वाहन की डिलीवरी पूरी हो जाती है, तो रेफर करने वाले ग्राहक को ₹5,000 तक के Ola क्रेडिट मिलते हैं, जबकि नया ग्राहक ₹1,000 का कैशबैक प्राप्त करता है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6