OLA ने शुरू की Hyperservice; कस्टमर को मिलेगा Same-Day सर्विस का फायदा लेकिन एक शर्त के साथ...

OLA Electric ने अपने ग्राहकों के लिए Same-Day Service की घोषणा की है. कंपनी ने Hyperservice Centres का विस्तार शुरू किया है, जहां बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के एक ही दिन में स्कूटर की सर्विस मिलेगी.
OLA ने शुरू की Hyperservice; कस्टमर को मिलेगा Same-Day सर्विस का फायदा लेकिन एक शर्त के साथ...

इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी OLA Electric ने अपने ग्राहकों के लिए बड़ा ऐलान किया है. कंपनी ने ग्राहकों को राहत देते हुए Same-Day Service की घोषणा की है. साथ में कंपनी ने Hyperservice का एक्सपेंशन किया है. कंपनी ने नए Hyperservice Centres खोले हैं, जिसके तहत ग्राहकों को समान दिन पर ही अपने स्कूटर के लिए सर्विस मिल जाएगी. खास बात ये है कि इसके लिए ग्राहकों को अलग से कोई भुगतान नहीं करना पड़ेगा.

इस एक्सपेंशन के तहत, ओला अपने मौजूदा सर्विस सेंटर को तेजी से अपग्रेड करेगी. कंपनी ने अपने मौजूदा सर्विस सेंटर को हाइपर सर्विस सेंटर में तब्दील करेगी. इसकी शुरुआत पहले बैंगलोर से हो रही है. पहला हाइपर सर्विस सेंटर बैंगलोर के इंदिरानगर में संचालन में है.

Add Zee Business as a Preferred Source

ग्राहकों के लिए बड़ी राहत!

कंपनी ने जानकारी दी है कि हाइपरसर्विस सेंटर को इस तरह डिजाइन किया गया है, जिससे सर्विस एक्सपीरियंस बेहतर हो, आसान हो और इसमें तेजी आए. कंपनी का कहना है कि अब एक ही दिन में ओला के स्कूटर की सर्विस हो जाएगी. इसके लिए अलग से भुगतान भी नहीं करना पड़ेगा. वहीं कस्टमर को एंड टू एंड फुली डिजिटल और ट्रांसपेरेंट सर्विस का भरोसा मिलेगा.

OLA Hyperservice

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

ग्राहकों को मिलेगी स्पीड वाली सर्विस

Ola Electric के प्रवक्ता ने कहा कि Hyperservice Centres के जरिए कंपनी एक नया बेंचमार्क सेट कर रही है, जहां ग्राहकों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के same-day service guarantee मिलेगी. उन्होंने बताया कि टेक्नोलॉजी, प्रोसेस रीडिजाइन और बड़े पैमाने पर ऑपरेशंस के जरिए सर्विस में आने वाली रुकावटों को खत्म किया जा रहा है ताकि ग्राहकों को तेज, सरल और पारदर्शी अनुभव मिल सके.

इन सुविधाओं से लैस होंगे सेंटर

Hyperservice Centres में ग्राहकों के लिए डेडिकेटेड लाउंज, फ्री Wi-Fi और सर्विस के हर स्टेज पर रियल-टाइम डिजिटल विजिबिलिटी जैसी सुविधाएं मिलेंगी. चेक-इन से लेकर डिलीवरी तक पूरा प्रोसेस ट्रैक किया जा सकेगा, जिससे स्पीड, क्लैरिटी और भरोसा सुनिश्चित होगा.

OLA EV

बेंगलुरु में लॉन्च के बाद Ola Electric आने वाले हफ्तों में देशभर में अपने चुनिंदा सर्विस सेंटर्स को Hyperservice Centres में अपग्रेड करने की योजना बना रही है. ये विस्तार कंपनी के उस विजन को मजबूत करता है, जिसके तहत टेक्नोलॉजी, स्केल और कस्टमर-फर्स्ट डिजाइन के जरिए वर्ल्ड-क्लास EV ओनरशिप एक्सपीरियंस तैयार किया जा रहा है.

ये भी सर्विस प्रोवाइड करेगा OLA

इसके साथ ही कंपनी ने Hyperservice को एक ओपन प्लेटफॉर्म के रूप में स्केल करने का भी ऐलान किया है. इसके तहत Ola के जेन्युइन स्पेयर पार्ट्स, डायग्नोस्टिक टूल्स और सर्विस ट्रेनिंग मॉड्यूल्स अब न सिर्फ Ola ग्राहकों, बल्कि देशभर के इंडिपेंडेंट गैरेज, मैकेनिक और फ्लीट ऑपरेटर्स के लिए भी उपलब्ध होंगे. Ola के स्पेयर पार्ट्स को Ola Electric Customer App और वेबसाइट के जरिए सीधे खरीदा जा सकेगा, जिससे बिचौलियों की जरूरत खत्म होगी.

इसके अलावा Ola Electric ने देशभर में अपने इन-ऐप सर्विस अपॉइंटमेंट फीचर का रोलआउट भी शुरू कर दिया है. इस फीचर के जरिए ग्राहक अपनी पसंद का सर्विस स्लॉट चुन सकते हैं, सर्विस स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं और सभी सर्विस से जुड़ी जरूरतों को सीधे ऐप पर मैनेज कर सकते हैं.

जरूर नोट कर लें ये बात

हालांकि कंपनी ने इस ऐलान के साथ एक नोट भी जारी किया है. कंपनी का कहना है कि Same-day service वाहन की स्थिति, जरूरी सर्विस पार्ट्स, स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता, ग्राहकों की पात्रता और अन्य लागू नियम व शर्तों के अधीन होगी.

FAQs

Q1. OLA Electric की Same-Day Service क्या है?

OLA Electric की Same-Day Service के तहत ग्राहकों को अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की सर्विस उसी दिन पूरी होकर मिल जाएगी, वो भी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के.

Q2. Hyperservice Centres की शुरुआत कहां से हुई है?

Hyperservice Centres की शुरुआत बेंगलुरु से हुई है. पहला सेंटर इंदिरानगर, बेंगलुरु में ऑपरेशनल है.

Q3. Hyperservice Centres में कौन-कौन सी सुविधाएं मिलेंगी?

इन सेंटर्स में डेडिकेटेड कस्टमर लाउंज, फ्री Wi-Fi और सर्विस के हर स्टेज पर रियल-टाइम डिजिटल ट्रैकिंग की सुविधा मिलेगी.

Q4. क्या Hyperservice का फायदा सिर्फ OLA ग्राहकों को मिलेगा?

नहीं. OLA ने Hyperservice को ओपन प्लेटफॉर्म के तौर पर स्केल किया है, जिसके तहत जेन्युइन स्पेयर पार्ट्स और टूल्स इंडिपेंडेंट गैरेज और मैकेनिक भी इस्तेमाल कर सकेंगे.

Q5. OLA का इन-ऐप सर्विस अपॉइंटमेंट फीचर क्या है?

इस फीचर के जरिए ग्राहक ऐप पर ही सर्विस स्लॉट बुक कर सकते हैं, सर्विस स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं और पूरी सर्विस जर्नी को डिजिटल तरीके से मैनेज कर सकते हैं.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

RECOMMENDED

तनुजा यादव

तनुजा यादव

Chief Sub-Editor, ज़ी बिज़नेस डिजिटल

तनुजा यादव, ज़ी बिज़नेस डिजिटल में बतौर चीफ सब एडिटर काम करती हैं और ऑटोमोबाइल व बिज़नेस सेक्टर से जुड़ी खबर

...Read More
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6