&format=webp&quality=medium)
OLA ने दिया बड़ा तोहफा (फाइल फोटो)
अप्रैल की शुरुआत में ही OLA Electric ने अपने ग्राहकों को एक बढ़िया तोहफा दे दिया है. कंपनी ने पिछले ही साल दिसंबर से अपनी स्वदेशी बैटरी सेल 4680 Bharat Cell का प्रोडक्शन शुरू किया थी और अपने व्हीकल्स में इसका इस्तेमाल करने लगी थी. अब कंपनी ने इस स्वदेशी बैटरी से हुए कॉस्ट कटिंग का फायदा अपने ग्राहकों को दिया है. कंपनी ने अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक बाइक OLA Roadster X+ 9.1 की कीमत में भारी कटौती की है.
कंपनी ने अब इस बाइक की कीमत को काफी ज्यादा अफोर्डेबल कर दिया है. बता दें कि कंपनी लंबे समय से #EndICEAge कैंपेन चला रही है. इसी कैंपेन के चलते बाइक की मांग 5 गुना बढ़ी है. जिसकी वजह से कंपनी ने कीमतों में भारी कटौती की है.
ओला इलेक्ट्रिक के मुताबिक, कंपनी की फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में 4680 Bharat Cell का इस्तेमाल किया है. क्योंकि ये स्वदेशी बैटरी सेल है, इसकी लागत इम्पोर्ट की गई बैटरी की लागत से कम है. इसी वजह से कंपनी ने बाइक की कीमत को घटाकर लोगों को ये फायदा दिया है.
इस फैसले से पहले कंपनी ने इस बाइक की कीमत 1,89,999 रुपए तय की थी लेकिन अब कंपनी ने 60000 रुपए की कटौती का बेनेफिट दिया है और अब इसकी कीमत 1,29,999 रुपए हो गई है. लेकिन नोट करने वाली बात ये है कि कुछ लिमिटेड समय के लिए ही ये विंडो खोली गई है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

कंपनी ने मार्च में जबरदस्त सेल्स का आंकड़ा छुआ है. मार्च में Ola Electric के बिजनेस परफॉर्मेंस में मजबूत रिकवरी देखी गई है. कंपनी ने रजिस्ट्रेशन में महीने-दर-महीने 150% से ज्यादा की ग्रोथ दर्ज की, जो बढ़कर 10,117 यूनिट्स तक पहुंच गई.
वहीं महीने के आखिरी हफ्ते में रोजाना ऑर्डर 1,000 यूनिट्स के पार चले गए. कंपनी का मार्केट शेयर भी V-शेप रिकवरी दिखा रहा है, जिसे सर्विस ऑपरेशंस में स्ट्रक्चरल सुधार और बेहतर ओनरशिप एक्सपीरियंस का सपोर्ट मिला है.
Ola Electric अब Roadster X+ 9.1 kWh की ओपन सेल्स से हटकर लिमिटेड परचेज विंडो मॉडल अपनाएगी, जिसमें गाड़ियां तय समय स्लॉट और सीमित संख्या में उपलब्ध होंगी.
ये भी पढ़ें: Tata, Mahindra, Hyundai समेत इन कंपनियों की सेल्स रिपोर्ट जारी, मार्च में किस कंपनी की कितनी गाड़ियां बिकी
पहली खरीदारी विंडो शुक्रवार, 3 अप्रैल को शाम 6:00 बजे से रात 9:00 बजे तक खुलेगी. इसके बाद अगली विंडो प्रोडक्शन उपलब्धता के आधार पर समय-समय पर घोषित की जाएंगी.
Roadster 9.1 kWh कंपनी की सबसे हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक बाइक है, जो एक बार चार्ज में 500 किमी तक की रेंज देती है. इस बाइक को जबरदस्त डिमांड मिली है, जो मौजूदा सप्लाई कैपेसिटी से कहीं ज्यादा है.
इस ऐलान पर टिप्पणी करते हुए Ola Electric के प्रवक्ता ने कहा, "जैसे-जैसे हमारी 4680 Bharat Cell का प्रोडक्शन बढ़ रहा है, हम महत्वपूर्ण कॉस्ट एफिशिएंसी हासिल कर पा रहे हैं और इसका फायदा सीधे ग्राहकों तक पहुंचा रहे हैं.
Roadster को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. हमारे #EndICEAge कैंपेन के दौरान बाइक की डिमांड 5 गुना से ज्यादा बढ़ी है और यह नई कीमत लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को और ज्यादा किफायती बना रही है."
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 OLA Roadster X+ 9.1 की नई कीमत क्या है?
Ola Electric ने Ola Roadster X+ 9.1 की कीमत में 60,000 रुपए की कटौती की है, जिसके बाद अब इसकी कीमत 1,29,999 रुपए हो गई है.
Q2 कंपनी ने बाइक की कीमत में कटौती क्यों की है?
कंपनी ने स्वदेशी 4680 Bharat Cell के इस्तेमाल से लागत कम की है. इसी कॉस्ट सेविंग का फायदा ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए Ola Electric ने कीमत घटाई है.
Q3 क्या यह ऑफर सभी ग्राहकों के लिए उपलब्ध है?
नहीं, यह ऑफर सीमित समय और सीमित यूनिट्स के लिए है. खरीदारी के लिए खास टाइम विंडो तय की गई है.
Q4 खरीदारी की पहली विंडो कब खुलेगी?
Ola Roadster X+ 9.1 के लिए पहली खरीदारी विंडो शुक्रवार को शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक खुलेगी.
Q5 कंपनी की हालिया सेल्स परफॉर्मेंस कैसी रही है?
मार्च में Ola Electric ने 150% से ज्यादा MoM ग्रोथ के साथ 10,117 यूनिट्स रजिस्टर कीं. आखिरी हफ्ते में रोजाना ऑर्डर 1,000 यूनिट्स के पार गए और कंपनी का मार्केट शेयर भी V-शेप रिकवरी दिखा रहा है.