OLA Electric: पिछले साल के मुकाबले 31% तक गिरी सेल्स, लेकिन अगस्त में दिखी थोड़ी राहत

ओला इलेक्ट्रिक की अगस्त 2025 की बिक्री सालाना आधार पर 31% घट गई है. हालांकि, मासिक आधार पर 6.3% की बढ़त दर्ज की गई और कंपनी फिर से ई-टू-व्हीलर मार्केट में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है.
OLA Electric: पिछले साल के मुकाबले 31% तक गिरी सेल्स, लेकिन अगस्त में दिखी थोड़ी राहत

देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल का पेनेट्रेशन बढ़ रहा है लेकिन इसका फायदा ओला इलेक्ट्रिक को नहीं मिलता दिखाई दे रहा है. कंपनी की सेल्स में साल दर साल गिरावट देखने को मिली है. देश की दिग्गज इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) ने अगस्त 2025 में मिश्रित प्रदर्शन किया है. सरकारी पोर्टल Vahan के आंकड़ों के मुताबिक कंपनी के वाहनों का पंजीकरण सालाना आधार पर 31% घटकर 18,972 यूनिट्स पर आ गया.

अगस्त 2024 में यह आंकड़ा 27,624 यूनिट्स था. हालांकि कंपनी ने मंथली बेसिस पर बढ़िया प्रदर्शन किया है. कंपनी ने मंथली बेसिस पर 6 फीसदी की तेजी के साथ ज्यादा सेल्स का आंकड़ा दर्ज किया है. हालांकि साल दर साल सेल्स में गिरावट है.

OLA Electric: मासिक आधार पर वापसी

Add Zee Business as a Preferred Source

हालांकि, मासिक आधार पर ओला इलेक्ट्रिक ने सुधार दिखाया है. जुलाई की तुलना में कंपनी के रजिस्ट्रेशन 6.3% बढ़े हैं. इस सुधार की बदौलत कंपनी फिर से इलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार में दूसरे नंबर की कंपनी बन गई है.

मार्केट शेयर और इंडस्ट्री ट्रेंड

अगस्त 2025 में ओला इलेक्ट्रिक ने 18.19% बाजार हिस्सेदारी हासिल की. वहीं, इलेक्ट्रिक दोपहिया इंडस्ट्री का कुल पंजीकरण अगस्त में 1,04,306 यूनिट्स रहा, जो जुलाई के मुकाबले 1.4% ज्यादा है.

OLA के शेयरों में जोरदार तेजी

कंपनी के मासिक प्रदर्शन का असर शेयरों पर भी दिखा. 1 सितंबर को दोपहर करीब 3 बजे ओला इलेक्ट्रिक का शेयर 16.23% चढ़कर ₹62.8 पर पहुंच गया. बीते पांच दिनों में शेयरों में 27.21% की तेजी आई है, जबकि एक महीने में इसमें 51% से ज्यादा की बढ़त देखी गई. हालांकि, लंबी अवधि में अभी दबाव बना हुआ है. पिछले छह महीनों में शेयर सिर्फ 11.2% रिटर्न दे पाए हैं और 2025 में अब तक लगभग 29% की गिरावट दर्ज की गई है.

Bajaj Auto की बड़ी गिरावट

ओला इलेक्ट्रिक के मुकाबले बजाज ऑटो की इलेक्ट्रिक बिक्री में बड़ी गिरावट देखी गई. अगस्त 2025 में कंपनी सिर्फ 11,730 यूनिट्स के पंजीकरण के साथ पांचवें स्थान पर खिसक गई. महीने-दर-महीने आधार पर इसकी बिक्री में 40.3% गिरावट रही और बाजार हिस्सेदारी घटकर 11.25% रह गई.

FAQs: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q1. अगस्त 2025 में ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री कितनी रही?

A1. अगस्त 2025 में ओला इलेक्ट्रिक के 18,972 यूनिट्स का पंजीकरण हुआ है.

Q2. ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री सालाना आधार पर कितनी गिरी?

A2. अगस्त 2024 की तुलना में अगस्त 2025 में बिक्री 31% कम हुई है.

Q3. मासिक आधार पर ओला इलेक्ट्रिक का प्रदर्शन कैसा रहा?

A3. जुलाई 2025 की तुलना में अगस्त में पंजीकरण 6.3% बढ़े हैं.

Q4. अगस्त 2025 में ओला इलेक्ट्रिक की मार्केट हिस्सेदारी कितनी रही?

A4. अगस्त में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 18.19% रही है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6