बाजार में आ गई एक और अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक बाइक, सिंगल चार्ज पर इतना किलोमीटर दौड़ेगी

कंपनी का दावा है कि इस इलेक्ट्रिक बाइक को अफोर्डेबल प्राइस के साथ पेश किया गया है. Odysse Electric Vehicles ने इंडियन मार्केट में अफोर्डेबल स्पोर्ट्स बाइक को पेश कर दिया है. इसका नाम Odysse Evoqis Lite है.
बाजार में आ गई एक और अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक बाइक, सिंगल चार्ज पर इतना किलोमीटर दौड़ेगी

भारतीय बाजार में एक और इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च हो चुकी है. देश की लीडिंग इलेक्ट्रिक बाइक बनाने वाली कंपनी Odysse ने मार्केट में एक और इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च कर दी है. कंपनी का दावा है कि इस इलेक्ट्रिक बाइक को अफोर्डेबल प्राइस के साथ पेश किया गया है. Odysse Electric Vehicles ने इंडियन मार्केट में अफोर्डेबल स्पोर्ट्स बाइक को पेश कर दिया है. इसका नाम Odysse Evoqis Lite है और इसे अफोर्डेबल प्राइस के साथ पेश किया गया है. ये स्पोर्ट्स बाइक है, जो इलेक्ट्रिक सेगमेंट में लॉन्च की गई है.

अफोर्डेबल स्पोर्ट्स इलेक्ट्रिक बाइक

कंपनी ने इस बाइक को उन लोगों के लिए तैयार किया है, जो एडवेंचर राइडिंग को पसंद करते हैं. कंपनी ने कहा कि जिन लोगों को थ्रिल पसंद आता है, उनके लिए स्पोर्ट्स बाइक को इलेक्ट्रिक वेरिएंट में पेश किया गया है. कंपनी ने इस बाइक को 1.18 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत के साथ पेश किया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Odysse Evoqis Lite के स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी ने इस बाइक में बताए स्पेसिफिकेशन्स की भी जानकारी दी है. इस बाइक को 60V बैटरी पर तैयार किया गया है, इसकी टॉप स्पीड 75 km/h है. कंपनी का दावा है कि ये इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सिंगल चार्ज पर 90 किलोमीटर तक की रेंज देती है. कंपनी का कहना है कि ये बाइक लंबी दूरी की यात्राओं के लिए परफेक्ट है और इसे कार्बन फुटप्रिंट को बिना बर्बाद किए तैयार किया गया है.

इस मौके पर कंपनी के फाउंडर Nemin Vora ने कहा कि इस इलेक्ट्रिक बाइक के लॉन्च के साथ, हम स्पोर्टी राइड को लोगों के लिए और एक्सेसिबल बनाने जा रहे हैं. ये बाइक परफॉर्मेंस और अफोर्डेबिलिटी का सटीक मैच है. ये बाइक उन लोगों के लिए तैयार की गई है, जिन्हें बिना किसी बाधा के थ्रिल चाहिए.

Odysse Evoqis Lite में दिए खास फीचर्स

  • Keyless ignition
  • Multiple driving modes
  • Motor Cut-off Switch
  • Anti-theft lock
  • Smart battery
  • 5 color options (Cobalt Blue, Fire Red, Lime Green, Magna White और Black​)
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6