5 अगस्त को मार्केट में आएगी नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, मिलेंगे एडवांस LFP बैटरी समेत कई फीचर्स

Rorr EZ की खासियत की बात करें तो यह नवंबर 2024 में लॉन्च होने के बाद से रोजाना सफर करने वालों की पसंदीदा इलेक्ट्रिक बाइक बन गई है.
5 अगस्त को मार्केट में आएगी नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, मिलेंगे एडवांस LFP बैटरी समेत कई फीचर्स

भारत की घरेलू और रिसर्च-बेस्ड इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल कंपनी ओबेन इलेक्ट्रिक (Oben Electric) 5 अगस्त 2025 को नेक्स्ट-जनरेशन Rorr EZ लॉन्च करने जा रही है. ये अपडेटेड मॉडल शहर में इलेक्ट्रिक सफर को और आसान व बेहतर बनाने के लिए तैयार किया गया है. इसमें एडवांस टेक्नोलॉजी और राइडर-सेंट्रिक फीचर्स जोड़े गए हैं, जबकि यह अब भी Rorr EZ के कम्यूटर-फर्स्ट डीएनए और इसकी परफॉर्मेंस, भरोसेमंद क्वालिटी और उपयोगिता जैसी मुख्य खूबियों को बरकरार रखता है.

लोगों की पसंद बनी Oben Rorr EZ

Rorr EZ की खासियत की बात करें तो यह नवंबर 2024 में लॉन्च होने के बाद से रोजाना सफर करने वालों की पसंदीदा इलेक्ट्रिक बाइक बन गई है. यह खासतौर पर शहर की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई है. इसकी आसानी से चलने वाली हैंडलिंग, दमदार डिजाइन और हाई-परफॉर्मेंस टेक्नोलॉजी ट्रैफिक के तनाव को कम करती है. इसमें क्लच और गियर की झंझट नहीं, साथ ही कम वाइब्रेशन और हीट का अनुभव मिलता है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

सिंगल चार्ज पर 175 किमी की रेंज

परफॉर्मेंस और फीचर्स की बात करें तो इसकी रेंज IDC के अनुसार एक बार चार्ज पर 175 किमी तक चलती है, इसमें फास्ट चार्जिंग है जो कि सिर्फ 45 मिनट से शुरू होकर 80% तक चार्जिंग हो जाती है, इसकी टॉप स्पीड 95 किमी/घंटा है, इसमें तेज एक्सेलरेशन और क्लास-लीडिंग टॉर्क है.

इस तरह यह बाइक परफॉर्मेंस और डेली की जरूरतों का बेहतरीन कॉम्बिनेशन पेश करती है. यही वजह है कि शहर में इलेक्ट्रिक बाइक अपनाने वालों के लिए यह एक बेहतरीन और बिना समझौते वाला ऑप्शन बन चुकी है.

लॉन्च हो रही है नई बाइक

आने वाला मॉडल ओबेन की खुद की हाई-परफॉर्मेंस LFP बैटरी टेक्नोलॉजी से लैस रहेगा, जो 50% ज्यादा हीट रेजिस्टेंस और दोगुनी लाइफ के लिए जानी जाती है. यह बैटरी भारत की अलग-अलग सड़कों और मौसम में भी भरोसेमंद परफॉर्मेंस देती है. इसी मजबूत नींव पर अगली पीढ़ी की Rorr EZ और भी एडवांस रूप में आ रही है. यह कम्यूटर-फर्स्ट अपील को बरकरार रखते हुए उन राइडर्स के लिए दमदार अपडेट्स लेकर आई है जो अपने डेली इलेक्ट्रिक राइड से ज्यादा उम्मीद रखते हैं.

यह ओबेन इलेक्ट्रिक की शहरी मोबिलिटी को नए लेवल पर ले जाने और इनोवेशन में लीडर बने रहने की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है. नए Rorr EZ की बुकिंग लॉन्च के दिन से शुरू होंगी और डिलीवरी 15 अगस्त 2025 से शुरू की जाएगी.