गजब की E-Bike ला रही है ये कंपनी, इसका 100cc बाइक से होगा सीधा मुकाबला, Splender-Platina जितनी होगी दमदार!

बहुत जल्द इंडियन मार्केट में ईवी ऑटो कंपनी नया प्लेटफॉर्म लेकर आ रही है. ये नया प्लेटफॉर्म 100 सीसी वाली मोटरसाइकिल को कड़ा मुकाबला दे सकती है.
गजब की E-Bike ला रही है ये कंपनी, इसका 100cc बाइक से होगा सीधा मुकाबला, Splender-Platina जितनी होगी दमदार!

भारत की घरेलू और रिसर्च-बेस्ड इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल कंपनी ओबेन इलेक्ट्रिक (Oben Electric) ने घोषणा की कि वह अपने दूसरे स्वदेशी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल प्लेटफॉर्म O100 (ओ हंड्रेड) पर काम कर रही है. यह नया प्लेटफॉर्म बेंगलुरु में स्थित ओबेन के अत्याधुनिक R&D सेंटर में तैयार किया गया है. इस प्लेटफॉर्म के जरिए कंपनी अब 100cc के बराबर वाली मोटरसाइकिल कैटेगरी में कदम रखेगी, जो भारत के टू-व्हीलर बाजार का लगभग 30% हिस्सा है. यह ओबेन इलेक्ट्रिक की एक रणनीतिक पहल है ताकि ज्यादा से ज्यादा कस्टमर्स तक पहुंचा जा सके.

कैसा होगा O100 प्लेटफॉर्म?

O100 प्लेटफॉर्म को एक नई पीढ़ी की सस्ती इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों के लिए तैयार किया गया है, जिसकी कीमत ₹1 लाख से कम होगी. ये खासतौर पर भारत के आम रोजाना सफर करने वाले कस्टमर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इस प्लेटफॉर्म की सबसे बड़ी खासियत है स्केलेबिलिटी, यानी इसे आसानी से आगे और बेहतर बनाया जा सकता है और जल्दी से बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन शुरू किया जा सकता है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

नई टेक्नोलॉजी से लैस है प्लेटफॉर्म

इससे ओबेन इलेक्ट्रिक को अलग-अलग तरह की हाई क्वालिटी वाली इलेक्ट्रिक बाइक्स तैयार करने में मदद मिलेगी, जो अलग-अलग तरह के कस्टमर्स की जरूरतों को पूरा करेंगी. O100 की बनावट मॉड्यूलर और वर्सटाइल है, जिससे यह कई अलग-अलग वेरिएंट, बैटरी ऑप्शन और कस्टमर्स की पसंद के अनुसार फीचर्स को सपोर्ट करता है. ये प्लेटफॉर्म भविष्य के लिए तैयार है. इसमें नई टेक्नोलॉजी और EV चार्जिंग जैसी बुनियादी सुविधाओं को आसानी से जोड़ा जा सकता है.

ओबेन इलेक्ट्रिक की फाउंडर और सीईओ मधुमिता अग्रवाल ने कहा कि हमने अपनी खुद की LFP बैटरी टेक्नोलॉजी और बाकी जरूरी हिस्सों जैसे मोटर, VCU (व्हीकल कंट्रोल यूनिट) और चार्जर को पूरी तरह इन-हाउस (अपने प्लांट में ही) डिजाइन और तैयार किया है. इसकी मदद से हमने एक मजबूत और पूरी तरह एकीकृत प्लेटफॉर्म बनाया है, जो नई पीढ़ी की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों का आधार बनेगा और शहरी और ग्रामीण दोनों भारत में ईवी अपनाने की रफ्तार को तेज करेगा.

इन शहरों में कंपनी की मजबूत पकड़

ओबेन इलेक्ट्रिक भारत के टियर 1, टियर 2 और टियर 3 शहरों में तेजी से अपने शोरूम का नेटवर्क बढ़ा रहा है. कंपनी का लक्ष्य है कि साल के अंत तक 100 से ज़्यादा शोरूम खोल लिए जाएं. कंपनी का नया प्लेटफॉर्म ओबेन और इसके डीलर्स को कई गुना ग्रोथ देने वाला है. इससे हर शोरूम की बिक्री बढ़ेगी और डीलर्स को बेहतर मुनाफा (ROI) मिलेगा. ओबेन का डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क पहले से ही काफी प्रभावी और मुनाफेदार है और नया प्लेटफॉर्म इसे और मजबूत बनाएगा.

कंपनी बेचती है ये इलेक्ट्रिक बाइक

ओबेन का पहला बाइक प्लेटफॉर्म ARX है, जो परफॉर्मेंस पर फोकस करने वाले Oben Rorr और Rorr EZ जैसे इलेक्ट्रिक बाइक्स को पावर देता है. इन बाइक्स ने प्रीमियम कम्यूटर सेगमेंट को नए सिरे से परिभाषित किया, जहां शानदार परफॉर्मेंस, एडवांस LFP बैटरी, स्टाइलिश डिजाइन और बेहतर रेंज दी गई. अब इसी इंजीनियरिंग की ताकत पर आगे बढ़ते हुए ओबेन ने नया प्लेटफॉर्म पूरी तरह से विश्वसनीयता, किफायती कीमत और उपयोगिता को ध्यान में रखकर तैयार किया है. O100 प्लेटफॉर्म पर बनी मोटरसाइकिलें 2025 की दूसरी छमाही में लॉन्च होने वाली हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6