&format=webp&quality=medium)
इस इलेक्ट्रिक बाइक के लॉन्च के 15 दिन में ही हजारों में पहुंची बुकिंग, जानें ऐसा क्या है खास (फोटो - ओबेन इलेक्ट्रिक)
इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनी Oben Electric की नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Rorr Evo को भारतीय ग्राहकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है. कंपनी ने जानकारी दी है कि लॉन्च के केवल 15 दिनों के भीतर इस बाइक को 25 हजार से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं. यह उपलब्धि भारत में तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार और ग्राहकों के बढ़ते भरोसे को दिखाती है.
कंपनी के मुताबिक Rorr Evo की डिलीवरी जून 2026 से शुरू होगी. ग्राहकों की सुविधा के लिए कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पेमेंट पोर्टल भी लाइव कर दिया है. यहां ग्राहक 99,999 रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर बाइक बुक कर सकते हैं.
Oben Electric इस समय देश के 18 से ज्यादा राज्यों में अपनी मौजूदगी रखती है. कंपनी के पास 100 से अधिक शहरों में 150 से ज्यादा शोरूम और सर्विस सेंटर हैं. कंपनी का दावा है कि वह तेजी से बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए पूरी तरह तैयार है.
ये भी पढ़ें: क्या होती है E-Clutch टेक्नोलॉजी? होंडा ने अपनी टूरिंग बाइक NX500 में दिया, जानें इसकी खासियत और बाइक की कीमत
हर शोरूम के साथ Oben Care सर्विस सेंटर भी उपलब्ध है. यहां ग्राहकों को बेहतर आफ्टर सेल्स सर्विस दी जाती है. कंपनी का कस्टमर सैटिस्फैक्शन स्कोर 91 प्रतिशत बताया गया है, जो इंडस्ट्री में काफी अच्छा माना जा रहा है. कंपनी FY27 के अंत तक देशभर में 200 नए एक्सक्लूसिव शोरूम खोलने की तैयारी कर रही है. इससे ग्राहकों को बेहतर सर्विस और आसान ओनरशिप एक्सपीरियंस मिलेगा.


Oben Rorr Evo में कंपनी का खुद का विकसित किया गया IPMSM मोटर दिया गया है. इसकी पीक पावर 9kW है. यह मोटर IP68 रेटिंग के साथ आती है और 250Nm का व्हील टॉर्क जनरेट करती है.
ये भी पढ़ें: 180 km की रेंज, Oben Electric ने लॉन्च की नई इलेक्ट्रिक बाइक, 1.5 घंटे में 80% चार्ज, दमदार फीचर्स, जानें कीमत
इस इलेक्ट्रिक बाइक में 3.4kWh की LFP बैटरी दी गई है. कंपनी के अनुसार यह बाइक एक बार फुल चार्ज होने पर 180 किलोमीटर तक की IDC रेंज देती है. परफॉर्मेंस की बात करें तो यह बाइक केवल 3 सेकंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है. वहीं इसकी टॉप स्पीड 110 किलोमीटर प्रति घंटा है.
Rorr Evo में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है. यह बाइक केवल 90 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है. कंपनी इसके साथ 8 साल की बैटरी वारंटी भी दे रही है.
इस इलेक्ट्रिक बाइक में 5 इंच का कलर TFT डिस्प्ले, OTA अपडेट्स, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, जियो फेंसिंग और इमरजेंसी SOS जैसे फीचर्स दिए गए हैं. कंपनी ने इसमें SmartIQ तकनीक का इस्तेमाल किया है, जो राइडिंग रेंज को 15 प्रतिशत तक बढ़ाने में मदद करती है.
Oben Electric बैटरी, मोटर, चार्जर और सॉफ्टवेयर सिस्टम जैसे कई जरूरी EV कंपोनेंट्स खुद डिजाइन और तैयार करती है. इससे कंपनी को प्रोडक्ट क्वालिटी और प्रोडक्शन पर बेहतर कंट्रोल मिलता है.
कंपनी की सालाना उत्पादन क्षमता फिलहाल 1 लाख मोटरसाइकिल की है. ऐसे में जून 2026 से शुरू होने वाली डिलीवरी के दौरान कंपनी तेजी से उत्पादन बढ़ा सकेगी.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)