&format=webp&quality=medium)
देश की नई ईवी कंपनी Numeros Motors ने अपना मल्टी यूटिलिटी इलेक्ट्रिक-स्कूटर Diplos Max को पुणे में लॉन्च कर दिया है. ये स्कूटर क्लीन मोबिलिटी में रिडिफाइन की गई है. इस स्कूटर के साथ कंपनी ने पर्सनल मोबिलिटी सेगमेंट में कदम रखा है और इसे Diplos platform फ्लैगशिप के तहत तैयार किया गया है. Diplos Max की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1,13,399 लाख रुपए है. खास बात ये हैकि इस कार को अब पुणे में रहने वाले लोग भी आसानी से खरीद सकते हैं.
इस स्कूटर के साथ कंपनी ने अबतक का सबसे लंबा पायलट टेस्ट किया है. इस स्कूटर के साथ कंपनी ने 13.9 मिलियन किलोमीटर को कवर किया. इस दौरान स्कूटर की सेफ्टी, दक्षता और ड्यूरेबिलिटी को टेस्ट किया गया. ये स्कूटर डायवर्स जियोग्राफिकल टैरेन्स में सही चलता हुआ दिखाई दिया.
ये भी पढ़ें: Trump का टैरिफ 'टेरर'; अमेरिका में महंगी होंगी इम्पोर्टेड कार, टैक्स कलेक्शन बढ़ाने के लिए लगेगा इतना शुल्क
ये स्कूटर कटिंग एज इंजीनियरिंग और इनोवेटिव डिजाइन के साथ बिल्ड किया गया है. इसमें फुली कनेक्टेड और सीमलैस यूजर एक्सपीरियंस देखने को मिलता है. स्कूटर में जबरदस्त सेफ्टी फीचर दिया है. इसमें डुअल डिस्क ब्रेक का सपोर्ट मिलता है.
इसके अलावा हाई परफॉर्मेंस LED लाइटिंग और एडवांस स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं. जैसे थेफ्ट अलर्ट, जियोफेंसिंग और व्हीकल ट्रैकिंग. इसके अलावा दक्षता में भी स्कूटर सही है. इसका चेसिस, बैटरी, मोटर और कंट्रोलर को ऐसे तैयार किया गया है कि ये लंबी दूरी को आसानी से पूरा कर लें. ये स्कूटर सिंगल चार्ज पर 140 किलोमीटर की रेंज देता है.