अब तक इन रूट्स पर इलेक्ट्रिक बस चला चुकी है NueGo; ADAS, GPS लाइव ट्रैकिंग से लेकर कई सारे सेफ्टी फीचर्स से लैस

कंपनी ने देशभर में अपने इलेक्ट्रिक इंटरसिटी रूट नेटवर्क का विस्तार करते हुए, यात्रियों को अब पारंपरिक बसों की तुलना में कहीं ज्यादा हरित, स्मार्ट और आरामदायक सफर का विकल्प प्रदान किया है. 
अब तक इन रूट्स पर इलेक्ट्रिक बस चला चुकी है NueGo; ADAS, GPS लाइव ट्रैकिंग से लेकर कई सारे सेफ्टी फीचर्स से लैस

देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल को लेकर हर मोर्चे पर एक्शन लिया जा रहा है. प्राइवेट ट्रांसपोर्ट हो या पब्लिक, इलेक्ट्रिक व्हीकल (Electric Vehicles) पर ज्यादा से ज्यादा फोकस किया जा रहा है. इसी सिलसिले में इलेक्ट्रिक बस चलाने वाली NueGo कंपनी ने अपने एक्सपेंशन को लेकर जानकारी दी है. ग्रीनसेल मोबिलिटी की प्रीमियम इलेक्ट्रिक इंटरसिटी बस सर्विस NueGo ने एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है. कंपनी ने देशभर में अपने इलेक्ट्रिक इंटरसिटी रूट नेटवर्क का विस्तार करते हुए, यात्रियों को अब पारंपरिक बसों की तुलना में कहीं ज्यादा हरित, स्मार्ट और आरामदायक सफर का विकल्प प्रदान किया है.

NueGo की इन रूट्स पर सर्विस

इस विस्तार के तहत न्यूगो ने कई नए रूट्स की शुरुआत की है, जो देश के प्रमुख शहरों और क्षेत्रों को जोड़ते हैं. इन रूट्स में दिल्ली-लखनऊ (करीब 10 घंटे की यात्रा) का देश का सबसे लंबा इलेक्ट्रिक इंटरसिटी बस रूट शामिल है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें


इन रूट्स पर शुरू की सेवा

इसके अलावा अमृतसर-दिल्ली, बेंगलुरु-दवणगेरे, हरिहर और मदुरै, चेन्नई-मदुरै व सलेम, दिल्ली-बरेली, हल्द्वानी, सिरसा, गुंटूर-विशाखापत्तनम, गुरुग्राम-हल्द्वानी, जयपुर-कोटा, दिल्ली-हिसार, अमृतसर-जम्मू, इंदौर-रतलाम, हैदराबाद-कुरनूल, और बेंगलुरु-मैसूर जैसे कई मार्ग भी शुरू किए गए हैं.

300+ इलेक्ट्रिक बसों का नेटवर्क

न्यूगो के पास 100% इलेक्ट्रिक और ज़ीरो एमिशन बसों का बेड़ा है जो देशभर में 300 से अधिक बसों के साथ संचालित होता है. इन बसों में यात्रियों की सुरक्षा, समयबद्धता और आराम को प्राथमिकता दी गई है. इस बस सर्विस की कई सारी क्वालिटी हैं और बस को सेफ्टी के लिहाज से भी काफी दमदार रखा गया है.

सेफ्टी फीचर्स से लैस

फास्ट चार्जिंग, 500+ किमी की रेंज, ऑनबोर्ड वाई-फाई और एआई-पावर्ड बुकिंग सिस्टम से लैस ये बस सेफ्टी के मामले में भी काफी आगे हैं. सभी बसें ADAS (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम), GPS लाइव ट्रैकिंग, CCTV, ड्राइवर ब्रेथ एनालाइज़र, 80 किमी/घंटा की स्पीड लॉक और महिलाओं के लिए पिंक सीट की सुविधा से लैस हैं.

महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता

NueGo महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सबसे सक्रिय ब्रांड बनकर उभरा है. कंपनी ने महिलाओं के लिए 24x7 हेल्पलाइन, पिंक सीट बुकिंग विकल्प और स्वच्छ विश्राम स्थल जैसी सुविधाएं पेश की हैं. न्यूगो देशभर में 50 से ज्यादा मिड-पॉइंट्स पर अत्याधुनिक चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर चुका है, जिससे यात्रियों को निर्बाध यात्रा अनुभव मिलता है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6