कार के Horn में बड़े बदलाव की संभावना! Nitin Gadkari ने म्यूजिक के इस्तेमाल को लेकर दिया संकेत

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि वह एक ऐसा कानून बनाने पर विचार कर रहे हैं, जिसके तहत वाहनों के हॉर्न में केवल भारतीय संगीत वाद्ययंत्रों की ध्वनि का ही इस्तेमाल किया जा सकेगा.
कार के Horn में बड़े बदलाव की संभावना! Nitin Gadkari ने म्यूजिक के इस्तेमाल को लेकर दिया संकेत

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक नया कानून लाने की बात कही है. ये कानून व्हीकल्स यानी कार के हॉर्न से संबंधित है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वो एक ऐसा कानून लाने की बात कर रहे हैं, जिसके तहत हॉर्न की आवाज को और ज्यादा सुखद बनाया जा सके. उन्होंने कहा कि वो कार के हॉर्न को और भी ज्यादा मधुर बनाने के लिए एक कानून ला सकते हैं. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि वह एक ऐसा कानून बनाने पर विचार कर रहे हैं, जिसके तहत वाहनों के हॉर्न में केवल भारतीय संगीत वाद्ययंत्रों की ध्वनि का ही इस्तेमाल किया जा सकेगा.

इन वाद्य यंत्रों का इस्तेमाल

नितिन गडकरी ने एक समारोह में कहा कि मैं एक ऐसा कानून बनाने की योजना बना रहा हूं कि सभी वाहनों के हॉर्न भारतीय संगीत वाद्ययंत्रों पर आधारित हों, ताकि उन्हें सुनना सुखद हो. उन्होंने आगे कहा कि बांसुरी, तबला, वायलिन, हारमोनियम जैसे वाद्य यंत्रों का इस्तेमाल कर हॉर्न बनाने पर फोकस है.

Add Zee Business as a Preferred Source

ये भी पढ़ें: ये है इकलौती कार जिसे Bharat NCAP ने दिए हैं 4 स्टार, रेटिंग की रेस में आखिर कहां पिछड़ी ये गाड़ी?

ऑटो सेक्टर पर बड़ा जोर

उन्होंने कहा कि देश में वायु प्रदूषण में परिवहन क्षेत्र का योगदान 40 प्रतिशत है. नरेन्द्र मोदी सरकार मेथनॉल, एथनॉल सहित हरित और जैव ईंधन पर चलने वाले वाहनों को बढ़ावा दे रही है. गडकरी ने कहा कि भारत को दोपहिया वाहनों और कारों के निर्यात से अधिकतम राजस्व मिलता है.

दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा वाहन बाजार

उन्होंने बताया कि 2014 में भारतीय वाहन क्षेत्र का मूल्य 14 लाख करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर 22 लाख करोड़ रुपये हो गया है. गडकरी ने कहा कि भारत, जापान को पीछे छोड़कर अमेरिका और चीन के बाद दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा वाहन बाजार बन गया है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6