&format=webp&quality=medium)
भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए निसान (Nissan) ने एक बड़ा दांव खेला है. कंपनी ने मंगलवार को अपनी नई C-सेगमेंट SUV के नाम और डिजाइन से पर्दा उठा दिया है. इस दमदार SUV का नाम Nissan Tekton रखा गया है. निसान की यह नई पेशकश सीधे तौर पर Hyundai Creta, Kia Seltos और Maruti Grand Vitara जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी. कंपनी इसे 2026 की दूसरी तिमाही तक लॉन्च करने की तैयारी में है.
"Tekton" एक ग्रीक शब्द है, जिसका मतलब "शिल्पकार" या "वास्तुकार" होता है. निसान का कहना है कि यह नाम कंपनी की सटीक इंजीनियरिंग और इनोवेशन के जुनून को दर्शाता है. यह एक पावरफुल और प्रीमियम C-SUV होगी, जो उन लोगों की पसंद बनेगी जो अपने करियर, जुनून या लाइफस्टाइल के जरिए अपनी दुनिया को खुद आकार दे रहे हैं.

यह SUV निसान की 'वन कार, वन वर्ल्ड' रणनीति के तहत दूसरा प्रोडक्ट होगी. इसे रेनो के साथ साझेदारी में चेन्नई प्लांट में बनाया जाएगा और भारत के साथ-साथ चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में एक्सपोर्ट भी किया जाएगा.
Nissan Tekton का डिजाइन कंपनी की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित SUV, निसान पेट्रोल (Nissan Patrol) से प्रेरित है. इसका लुक बेहद बोल्ड, मस्कुलर और दमदार है.
निसान मोटर कंपनी के कॉर्पोरेट एग्जीक्यूटिव, अल्फांसो अल्बैसा ने कहा, "नई निसान टेक्टन हमारे लेजेंडरी निसान पेट्रोल से प्रेरित है. इसे आज के आधुनिक भारतीय उपभोक्ता की हर इच्छा को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है. यह भारत और उसके बाहर एक नया बेंचमार्क स्थापित करेगी".
वहीं, निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, सौरव वत्स ने कहा, "नई निसान टेक्टन निसान की वापसी की कहानी के केंद्र में होगी. हमें विश्वास है कि यह अपने कमांडिंग स्टांस, बोल्ड लुक्स और प्रीमियम इंटीरियर के साथ सेगमेंट में एक डिसरप्टर साबित होगी". कंपनी इस SUV के लॉन्च के साथ-साथ भारत में अपने डीलरशिप नेटवर्क का भी तेजी से विस्तार कर रही है ताकि ग्राहकों तक अपनी पहुंच बढ़ा सके.
सवाल 1: निसान की नई SUV का क्या नाम है?
जवाब: निसान की नई C-सेगमेंट SUV का नाम Nissan Tekton है.
सवाल 2: Nissan Tekton का डिजाइन किस कार से प्रेरित है?
जवाब: इसका डिजाइन निसान की प्रतिष्ठित और दमदार SUV, निसान पेट्रोल से प्रेरित है, जो इसे एक बोल्ड और मस्कुलर लुक देता है.
सवाल 3: यह कार भारत में कब लॉन्च होगी?
जवाब: Nissan Tekton को भारत में 2026 की दूसरी तिमाही (अप्रैल-जून) के बीच लॉन्च किए जाने की उम्मीद है.
सवाल 4: भारतीय बाजार में यह किन कारों को टक्कर देगी?
जवाब: यह SUV सीधे तौर पर Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Suzuki Grand Vitara, और Volkswagen Taigun जैसी लोकप्रिय कारों को टक्कर देगी.
सवाल 5: इस कार का निर्माण कहां होगा?
जवाब: इसका निर्माण रेनो-निसान के चेन्नई स्थित प्लांट में किया जाएगा और इसे भारत के साथ-साथ दूसरे देशों में भी बेचा जाएगा.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)