&format=webp&quality=medium)
New Traffic Rules: देशभर में ट्रैफिक नियमों का पालन हो और हर नागरिक को सड़क सुरक्षा मिले, इसके लिए परिवहन मंत्रालय लगातार ट्रैफिक नियम जारी करता है और लोगों जागरूक करता है. लेकिन इसके बावजूद ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन देखने को मिलता है. रेड लाइट जंप करना, सीटबेल्ट या हेलमेट नहीं लगाना जैसी घटनाएं अभी भी देश के कई हिस्सों में लोगों की आदतों का हिस्सा है, लेकिन अब एक ऐसा नियम आ रहा है, जो काफी सख्त है और नियमों के पालन को और सख्ती से लागू करने में मदद करेगा.
MoRTH (Ministry of Road Transport and Highways Authority) ने एक नया नियम जारी किया है, जिसके तहत अगर अब आर 5 बार तोड़ा ट्रैफिक नियम तो गाड़ी नहीं चला पाएंगे. नियम होगा कि एक साल में 5 या इससे ज्यादा ट्रैफिक उल्लंघन पर ड्राइविंग लाइसेंस 3 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया जाएगा. MoRTH ने Motor Vehicles Rules में नया संशोधन किया है. मंत्रालय ने आदतन नियम तोड़ने वालों को रोकने के लिए नया प्रावधान जोड़ा है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली में कार चलाना पड़ेगा महंगा, प्रदूषण बढ़ा तो लगेगा दोगुना पार्किंग चार्ज, बस इन जगहों पर मिलेगी छूट
नया नियम होगा कि किसी भी ड्राइवर की 5 गलतियों के बाद उसे सस्पेंशन नोटिस दिया जाएगा. इसके बाद ड्राइवर को प्रूफ के साथ सफाई देने का मौका मिलेगा. संतोषजनक जवाब पर DL सस्पेंड नहीं होगा, लेकिन अगर ड्राइवर मामला साफ नहीं कर पाता है, तो उसपर 3 महीने का पाबंद लगा दी जाएगी. ये नियम 1 जनवरी से लागू होगा. वैसे, एक साल से ज्यादा पुराने अपराध नहीं गिने जाएंगे.

LIVE TV:
चालान कैसे कटेगा?: अगर कोई व्यक्ति ट्रैफिक कानून या नियम तोड़ता है, तो ट्रैफिक पुलिस की ओर से उसे फिजिकल या इलेक्ट्रॉनिक (ई-चालान) के जरिए चालान जारी किया जाएगा. पुलिस ऑटोमैटिक सिस्टम, कैमरे या मैन्युअल तरीके से भी चालान जनरेट कर सकती है.
चालान कब मिलेगा?: कटे हुए चालान की कॉपी फिजिकल तरीके से हो तो 15 दिन के अंदर, और इलेक्ट्रॉनिक तरीके से हो तो 3 दिन के अंदर भेजी जाएगी.
रिकॉर्ड कहां रहेगा?: हर चालान का पूरा रिकॉर्ड सरकारी पोर्टल पर क्रमवार दर्ज किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: FASTag Annual Pass: सालभर से पहले खत्म हो गईं 200 ट्रिप? ये हैं पास री-एक्टिवेट करने के आसान स्टेप्स
भुगतान या चुनौती कैसे दें?: जिस व्यक्ति का चालान कटा है, उसे 45 दिन के अंदर दो विकल्प मिलेंगे- या तो वो चालान स्वीकार कर पैसा जमा करे, या फिर पोर्टल पर सबूत देकर चालान को चुनौती दे.
अगर कुछ नहीं किया तो?: अगर 45 दिन तक न भुगतान किया और न ही चुनौती दी, तो चालान अपने आप स्वीकार माना जाएगा.
पैसा कब तक देना होगा?: जो चालान अपने आप स्वीकार माना गया है, उसका भुगतान अगले 30 दिनों के अंदर करना जरूरी होगा, चाहे ऑनलाइन हो या ऑफलाइन.
FAQ 1: नया ट्रैफिक नियम क्या कहता है?
अगर कोई ड्राइवर एक साल में 5 या उससे ज्यादा बार ट्रैफिक नियम तोड़ता है, तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस 3 महीने के लिए सस्पेंड किया जा सकता है.
FAQ 2: किन गलतियों पर कार्रवाई हो सकती है?
रेड लाइट जंप करना, हेलमेट या सीटबेल्ट न पहनना, ओवरस्पीडिंग, गलत लेन में चलना और मोबाइल पर बात करते हुए ड्राइविंग जैसे उल्लंघन इसमें गिने जाएंगे.
FAQ 3: चालान कैसे कटेगा?
ट्रैफिक पुलिस कैमरे, ऑटोमैटिक सिस्टम या मैन्युअल तरीके से फिजिकल या ई-चालान जनरेट कर सकती है, जो रिकॉर्ड में दर्ज रहेगा.
FAQ 4: ड्राइवर को सफाई देने का मौका मिलेगा?
हां. 5 उल्लंघन के बाद ड्राइवर को नोटिस मिलेगा और वह सबूत के साथ अपना पक्ष रख सकता है. सही जवाब होने पर DL सस्पेंड नहीं होगा.
FAQ 5: चालान का भुगतान नहीं किया तो क्या होगा?
अगर 45 दिन तक न भुगतान किया और न चुनौती दी, तो चालान अपने आप स्वीकार माना जाएगा और फिर 30 दिन के अंदर जुर्माना देना जरूरी होगा.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)