इस EV कार ने छुड़ाए दूसरी गाड़ियों के पसीने! लॉन्च के 8 महीने में ही बिक गई 27000 यूनिट्स, ऐसा क्या पसंद कर रहे लोग?

देश में एक इलेक्ट्रिक कार बिकती है, जिसने दूसरी ईवी कार को तगड़ा मुकाबला दिया है. इस कार को अबतक 27000 यूनिट्स खरीदार मिल चुके हैं और लॉन्च को अभी एक साल भी नहीं हुआ है.
इस EV कार ने छुड़ाए दूसरी गाड़ियों के पसीने! लॉन्च के 8 महीने में ही बिक गई 27000 यूनिट्स, ऐसा क्या पसंद कर रहे लोग?

JSW MG Motor की ओर से देश की बेस्ट सेलिंग एसयूवी बन गई है. कंपनी ने जानकारी दी है कि इस कार को अबतक 27000 से ज्यादा लोगों का प्यार मिल चुका है. कंपनी ने बताया कि लॉन्च के बाद से अबतक इस कार की 27000 यूनिट्स बिक गई हैं. ये कंपनी के लिए बड़ा माइलस्टोन है क्योंकि मात्र 8 महीने के अंतराल में ही ये कार इतना प्यार बटोर चुकी है. बता दें कि इस कार को कंपनी ने सितंबर 2024 में लॉन्च किया था और अभी इस कार के लॉन्च को एक साल भी पूरा नहीं हुआ है और कार की 27000 यूनिट्स बिक चुकी हैं. कार के केबिन, इंटीरियर और फीचर्स की वजह से इस कार को इतना प्यार मिला है.

हाल ही में लॉन्च किया नया वेरिएंट

MG Windsor EV का बड़ा बैटरी वाला वेरिएंट इस साल मई में लॉन्च किया गया था. कंपनी को जब पुरानी कार की इतनी डिमांड दिखी तो कंपनी ने इस कार को बड़े बैटरी पैक के साथ पेश किया. MG Windsor EV में 38 kWh का बैटरी पैक मिलता है, जबकि MG Windsor EV Pro में 52.9 kWh का बैटरी पैक दिया गया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

इसके अलावा कार मैन्युफैक्चरिंग कंपनी ने ये भी बताया कि नई यानी बड़े बैटरी पैक वाले वेरिएंट को लॉन्च के 24 घंटे में ही 8000 बुकिंग्स मिली हैं. कंपनी ने ये भी जानकारी दी कि मेट्रो सिटी के अलावा इस कार इमर्जिंग मार्केट्स भी बढ़िया रिस्पॉन्स मिल रहा है. नॉन मेट्रो सिटी में रहने वाले लोगों भी इस कार को खरीद रहे हैं.

Windsor EV Pro में क्या है खास?

इस कार को 17.49 लाख रुपए की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत के साथ पेश किया है लेकिन अगर Battery As a Service के साथ ये कार खरीदेंगे तो इसके लिए 12.5 लाख रुपए का भुगतान करना है. ये कार सिंगल चार्ज पर 449 किलोमीटर तक की रेंज का दावा करती है. ये कार 136 पीएस की मैक्सिमम पावर और 200 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. कार में 18 इंच का एलॉय व्हील मिलता है.

इस कार में दिए ये सेफ्टी फीचर्स

कंपनी ने कार में दमदार सेफ्टी दी है. कार में Level 2 ADAS दिया गया है. इसमें 12 मुख्य सेफ्टी फीचर्स आते हैं. इन फीचर्स में ट्रैफिक जाम असिस्ट्स, व्हीकल सेफ स्टॉ, एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, बेंड क्रूज असिस्टेंस, लेन डिपार्चर वॉर्निंग, लेन डिपार्चर प्रीवेंशन, लेन कीप असिस्ट्स, इंटेलिजेंट हेडलैम्प कंट्रोल, फॉरवर्ज कॉलिजन वॉर्निंग, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम और इंटेलिजेंट हाइड्रोलिक ब्रेकिंग असिस्टेंस जैसे फीचर्स मिलते है.

MG Windsor EV Pro में टेक फीचर्स

इस कार में कंपनी ने अब व्हीकल टू लोड टेक्नोलॉजी दी गई है. इसी के साथ व्हीकल टू व्हीकल चार्जिंग का भी सपोर्ट है. व्हीकल टू लोड फीचर से चला सकते हैं छोटा फ्रीज, टीवी, लाइट, फैन, आदि.. वहीं इस फीचर की मदद से दूसरी ईवी को भी चार्ज कर सकते हैं.

मार्केट में इन कार से सीधा मुकाबला

मार्केट में इस कार का सीधा मुकाबला Tata Nexon EV, Tata Curvv EV और Mahindra XUV400 से होता है. हालांकि इसके अलावा इस लिस्ट में Hyundai Creta EV भी शामिल है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6