लॉन्च हो गई MG M9; प्रेसिडेंशियल सीट्स समेत कई सारे लग्जरी फीचर्स, 7 एयरबैग्स और 5 स्टार रेटिंग भी, जानें कीमत

MG Motor ने मार्केट में अपनी नई और लग्जरी लिमोजिन इलेक्ट्रिक एमपीवी MG M9 को लॉन्च कर दिया है. इसमें कई सारे लग्जरी फीचर्स दिए गए हैं.
लॉन्च हो गई MG M9; प्रेसिडेंशियल सीट्स समेत कई सारे लग्जरी फीचर्स, 7 एयरबैग्स और 5 स्टार रेटिंग भी, जानें कीमत

JSW MG Motor ने ऑटो बाजार में बेहतरीन MPV लॉन्च कर दी है. कंपनी ने MG M9 की कीमत का खुलासा कर दिया है. ये कार इस साल भारत मोबिलिटी ऑटो एक्सपो में शोकेस की गई थी और अब कंपनी ने फाइनली इस कार को लॉन्च कर दिया है. बता दें कि JSW Group और MG Motor के ज्वाइंट वेंचर ब्रांड MG Select के तहत इस कार को बेचा जाएगा. इसका पूरा नाम MG M9- The Presidential Limousine है. प्रेसिडेंशियल लिमोजिन इसलिए क्योंकि इसमें प्रेसिडेंशियल सीट्स दी गई हैं और हर तरीके का आराम मिले, ऐसे फीचर्स दिए गए है. इस कार की बुकिंग शुरू हो चुकी है. 1 लाख रुपए देकर इस कार को बुक कर सकते हैं और 10 अगस्त 2025 से इस कार की डिलिवरी शुरू हो जाएगी.

MG M9 की कीमत

कीमत की बात करें तो इस कार को कंपनी ने 69.90 लाख रुपए की शुरुआती कीमत के साथ उतारा है. ये एक इलेक्ट्रिक MPV है, जिसे MG Select के डीलरशिप पर बेचा जाएगा. इस कार को प्रेसिडेंशियल फील और आराम देने के लिए तैयार किया गया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

MG M9

कितनी लग्जरी है MG M9?

इस कार में प्रेसिडेंशियल सीट्स मिलती है, जो 16 तरह से एडजस्ट हो सकती हैं. इसके अलावा 8 मसाज सेटिंग्स, हीटिंग और वेंटिलेशन का सपोर्ट मिल रहा है. इस कार में Yacht-style डुअल सनरूफ भी मिल रहा है, जिससे नेचुरल लाइट केबिन में आती है.

कार में 64 एम्बियंट लाइट का सपोर्ट दिया गया है. साथ में 13 स्पीकर साउंड सिस्टम मिल रहा है. इसके अलावा कार में इंटेलिजेंट आर्म रेस्ट दिया गया है, जिससे कार की लग्जरी को कंट्रोल किया जाता है. कार में कई सारा स्पेस भी मिल रहा है. इसमें 1720 लीटर तक का बूटस्पेस मिल जाता है. साथ में 55 लीटर का फ्रंक भी मिलता है.

कैसा है इस कार का एक्सटीरियर?

कंपनी ने इस कार को 3 कलर में पेश किया है. इसमे व्हाइट, ब्लैक और ग्रे कलर ऑप्शन मिलता है. इस कार का एक्सटीरियर काफी शानदार है. कार के फ्रंट में बोल्ड ट्रैपजोइडाल मेश ग्रिल दिया गया है, जो LED लाइट्स के साथ आता है और साथ में कनेक्टेड DRLs भी मिलते हैं. कार का फ्रंट फेसिया काफी शार्प है.

वहीं रियर में, वाटरफॉल स्टाइल इंटीग्रेटेड LED टेललाइट्स डिजाइन दिया गया है, जो यूनीक और एलिगेंट सिग्नेचर स्टाइल देता है. कार में 19 इंच के टायर मिलते हैं. इसके अलावा ORVMs का भी सपोर्ट मिलता है.

MG M9 की सेफ्टी और परफॉर्मेंस

इस कार में सेफ्टी को तय किया गया है. इस कार में हाई स्ट्रेंथ और अल्ट्रा हाई स्ट्रेन्थ स्टील का इस्तेमाल किया गया है. साथ में 7 एयरबैग्स मिलते हैं. इस कार को EURO NCAP और ANCAP से 5 स्टार रेटिंग मिली है. इस कार में Level-2 ADAS दिया गया है, जो ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम के साथ आता है.

ये एक इलेक्ट्रिक MPV है. इस कार में, 90-kWh NMC बैटरी मिलती है, जो सिंगल चार्ज पर 548 किलोमीटर तक की रेंज का दावा करता है. ये कार मात्र 30 मिनट में 30-80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है. कार की परफॉर्मेंस की बात करें तो ये गाड़ी 245 पीएस की पावर और 350 Nm का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6