&format=webp&quality=medium)
यह एसयूवी 6 सीटर है. अन्दर में स्पेस भी बेहतर है.(ज़ी बिज़नेस)
ब्रिटिश ऑटोमोबाइल कंपनी एमजी मोटर (MG Motor) ने भारत में अपनी नई एसयूवी (SUV) एमजी हेक्टर प्लस (MG Hector Plus) लॉन्च कर दी है. कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 13.48 लाख रुपए रखी है. कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में ही इसकी प्री-बुकिंग शुरू की है जिसमें कस्टमर 50 हजार रुपए देकर बुकिंग करा सकते हैं. कंपनी ने भारत में एक साल पूरा किया है.
तीन इंजन वेरिएंट में उपलब्ध है हेक्टर प्लस
हेक्टर प्लस तीन तरह के इंजन- पेट्रोल, डीजल और हाइब्रिड पेट्रोल के साथ मार्केट में उपलब्ध है. इसका पेट्रोल वेरिएंट 1.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड इंटर-कूल्ड इंजन है. 1451 सीसी इंजन 143 पीएस का मैक्सिमम पावर देता है और 250 एनएम पीक टॉर्क जेनरेट करता है. यह इंजन 6 स्पीड मैनुअल और 7 स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स से लैस है.

इसी तरह, पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन 48 वोल्ट इलेक्ट्रिक मोटर से लैस है जो 20 एनएम का एक्स्ट्रा टॉर्क देता है. जबकि डीजल वेरिएंट इंजन 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन है. 1956 सीसी वाला यह इंजन मैक्सिमम 170 पीएस का पावर देता है और 350 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है.
फीचर्स भी आकर्षक हैं.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:
हेक्टर प्लस को कंपनी ने भारत का पहला 6 सीटर इंटरनेट एसयूवी बताया है. भारत में एमजी हेक्टर प्लस का सीधा मुकाबला Tata Hexa, Maruti Suzuki XL6 और Mahindra Marazzo से होगा.