&format=webp&quality=medium)
JSW MG Motor India ने भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर SUV MG Hector का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है. नई MG Hector को ज्यादा बोल्ड डिजाइन, एडवांस टेक्नोलॉजी और बेहतर कंफर्ट के साथ पेश किया गया है. कंपनी ने इस SUV की शुरुआती कीमत 11.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है.
MG Hector भारत की पहली इंटरनेट कार के तौर पर 2019 में लॉन्च हुई थी और अब तक 1.5 लाख से ज्यादा ग्राहक इसे खरीद चुके हैं. फेसलिफ्ट वर्जन में कंपनी ने एक्सटीरियर से लेकर इंटीरियर और टेक्नोलॉजी तक कई अहम बदलाव किए हैं, जिससे SUV को ज्यादा प्रीमियम और फ्यूचर-रेडी बनाया गया है. इस खबर में बदलावों के बारे में जानकारी दी है.
2026 MG Hector को कंपनी ने कुछ नए कॉस्मैटिक बदलावों के साथ पेश किया है. कंपनी ने इसके एक्सटीरियर में कुछ फीचर्स को ऐड किया है, जिसकी ज्यादा जानकारी नीचे प्वाइंटर्स में दी गई है.

ये भी पढ़ें: Mahindra XUV 7X0 में भी मिलेगा Tata Sierra का ये पॉपुलर फीचर! नए टीजर में दिखी झलक, प्री-बुकिंग शुरू
MG Hector के नए फेसलिफ्ट में सिर्फ एक्सटीरियर को ही नहीं बल्कि इंटीरियर को भी बदला गया है. इस कार के इंटीरियर में कुछ कॉस्मैटिक बदलाव किए गए हैं, जिसकी ज्यादा जानकारी यहां नीचे दी गई है.


नई MG Hector फेसलिफ्ट में फिलहाल 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है. यह इंजन 143 PS की पावर और 250 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. SUV में मैनुअल और CVT दोनों ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलते हैं, जिससे ड्राइविंग ज्यादा स्मूद और कंफर्टेबल हो जाती है. कंपनी ने साफ किया है कि MG Hector का डीजल वेरिएंट फिलहाल पेश नहीं किया गया है और इसे 2026 में लॉन्च किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: Tata Sierra: 230 से ज्यादा फीचर्स, 6 कलर और Level-2 ADAS, सामने आ गए हर वेरिएंट के फीचर्स और प्राइस
MG Hector फेसलिफ्ट की एक्स-शोरूम कीमत 11.99 लाख रुपये से शुरू होती है. कंपनी ग्राहकों को 100% ऑन-रोड प्राइस फंडिंग की सुविधा दे रही है, जिसमें 84 महीने तक का लोन टेन्योर उपलब्ध है. इसके अलावा, SUV की एक्सेसरीज पर भी 100% फंडिंग सपोर्ट दिया जा रहा है. नई MG Hector के साथ MG SHIELD ओनरशिप प्रोग्राम भी मिलता है, जिसके तहत 3 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी, 3 साल की रोडसाइड असिस्टेंस और 3 लेबर-फ्री पीरियॉडिक सर्विस शामिल हैं.
Q1. MG Hector Facelift की शुरुआती कीमत क्या है?
MG Hector Facelift की शुरुआती कीमत 11.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.
Q2. MG Hector Facelift में कौन सा इंजन मिलता है?
इस SUV में 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 143 PS पावर और 250 Nm टॉर्क जनरेट करता है.
Q3. MG Hector Facelift के प्रमुख नए फीचर्स क्या हैं?
इसमें 14-इंच टचस्क्रीन, i-SWIPE टच जेस्चर कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा, ADAS और डिजिटल की जैसे फीचर्स मिलते हैं.
Q4. MG Hector का डीजल वेरिएंट कब लॉन्च होगा?
कंपनी के मुताबिक MG Hector का डीजल वेरिएंट 2026 में लॉन्च किया जाएगा.
Q5. MG SHIELD प्रोग्राम में क्या-क्या मिलता है?
MG SHIELD के तहत 3 साल की अनलिमिटेड वारंटी, 3 साल रोडसाइड असिस्टेंस और 3 लेबर-फ्री सर्विस दी जाती हैं.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)