MG Cyberster: दुनिया की सबसे तेज EV, 3.2 सेकंड में 0-100 km की स्पीड, कीमत के मामले में Tesla को कड़ी टक्कर

MG Cyberster इंडियन मार्केट में लॉन्च हो चुकी है और इस कार को दुनिया की सबसे तेज इलेक्ट्रिक कार बताया जा रहा है. कहने को स्पोर्ट्स कार है लेकिन इसमें दमदार सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं.
MG Cyberster: दुनिया की सबसे तेज EV, 3.2 सेकंड में 0-100 km की स्पीड, कीमत के मामले में Tesla को कड़ी टक्कर

JSW और MG Motor के ज्वाइंट वेंचर के तहत तैयार हुए लग्जरी ब्रांड MG Select की दूसरी कार इंडियन मार्केट में लॉन्च हो गई है. MG Motor ने अपनी मोस्ट अवेटेड स्पोर्ट्स इलेक्ट्रिक कार को इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने MG Cyberster की कीमत से पर्दा उठा दिया है. ये कार दुनिया की सबसे तेज इलेक्ट्रिक कार बताई जाती है क्योंकि ये कार मात्र 3.2 सेकंड में ही 0-100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है. इस कार को Tesla Model Y के लॉन्च होने के ठीक 10 दिन बाद लॉन्च किया गया है. टेस्ला मॉडल वाई इलेक्ट्रिक कार है और MG Cyberster भी इलेक्ट्रिक सेगमेंट को ही कैटर करती है.

दुनिया की सबसे तेज EV MG Cyberster

कंपनी का दावा है कि ये कार दुनिया की सबसे तेज इलेक्ट्रिक कार है क्योंकि ये मात्र 3.2 सेकंड में 0-100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है. इस कार को कंपनी ने 74.99 लाख रुपए की शुरुआती कीमत के साथ उतारा है लेकिन अगर किसी भी इस कार को प्री बुक किया हुआ है तो इस कार की कीमत 72.49 लाख रुपए होगी. इस कार को बिल्कुल एक स्पोर्ट्स कार की तरह तैयार किया गया है. MGB प्लेटफॉर्म पर तैयार है. इलेक्ट्रिक की दुनिया में रोडस्टर सिल्हुट का फील देती है.

Add Zee Business as a Preferred Source

MG Cyberster 1

MG Cyberster का एक्सटीरियर और इंटीरियर

कार के एक्सटीरियर की बात करें तो सबसे अहम फीचर इसमें इलेक्ट्रिक scissor doors हैं और सॉफ्ट टॉप रूफ भी दिया गया है. कार में सिग्नेचर हेडलैम्प दिए गए हैं. फ्रंट में शानदार LED DRLs का सपोर्ट है. बैठा हुआ बोनट दिया गया है. वहीं रियर में चौड़ी LED लाइट बार का सपोर्ट है. इंटीग्रेटेड इंडिकेटर्स भी दिए गए हैं. 20 इंच के एलॉय मिल जाते हैं.

MG Cyberster 2

इंटीरियर की बात करें तो यहां आपको रैपअराउंड, ड्राइवर सेंट्रिक कॉकपिट मिल जाता है. साथ में फ्यूचरिस्टिक ट्रिपल डिस्प्ले इंटरफेस भी दिया गया है. 10.25 इंच का टचस्क्रीन और 2, 7 इंच की डिजिटल पैनल्स मिलते हैं. कार में डुअल जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, साथ में PM2.5 फिल्टर, रीजनरेटिव ब्रेकिंग और ड्राइव मोड्स का सपोर्ट है.

MG Cyberster की परफॉर्मेंस और सेफ्टी

परफॉर्मेंस की बात करें तो कार में डुअल मोटर ऑल व्हील ड्राइव पावरट्रेन का सपोर्ट मिल रहा है. ये 510 PS की पावर और 725 Nm का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है. 77 kWh की अल्ट्रा थिन बैटरी मिलती है, जो सिंगल चार्ज पर 580 किलोमीटर तक की रेंज का सपोर्ट देती है.

सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो यहां हाई-स्ट्रेन्थ H-Shaped फुल क्रैडल स्ट्रक्चर और 1.83 का स्टैटिक स्टेबिलिटी फैक्टर दिया गया है, जो बेस्ट इन क्लास रोलओवर रेसिस्टेंस सुनिश्चित करता है. साथ में Level-2 ADAS फीचर भी मिलता है. रियल टाइम ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम भी दिया है. इसके अलावा, डुअल फ्रंट और कॉम्बिनेशन साइड एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल समेत कई सारे फीचर्स दिए हैं.

यहां MG Cyberster से जुड़े जरूरी सवाल

MG Cyberster की भारत में कीमत कितनी है?

MG Cyberster की शुरुआती कीमत ₹74.99 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है. हालांकि, अगर किसी ने इसे प्री-बुक किया है तो उसे ₹72.49 लाख में यह कार मिलेगी.

2. MG Cyberster की टॉप स्पीड और एक्सेलरेशन क्या है?

यह इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार महज 3.2 सेकंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ सकती है. कंपनी इसे दुनिया की सबसे तेज इलेक्ट्रिक कारों में से एक बता रही है.

3. MG Cyberster एक चार्ज में कितनी रेंज देती है?

MG Cyberster में 77 kWh की अल्ट्रा थिन बैटरी दी गई है, जो 580 किलोमीटर तक की सिंगल चार्ज रेंज देती है.

4. MG Cyberster में कौन-कौन से खास फीचर्स दिए गए हैं?

कार में इलेक्ट्रिक scissor doors, सॉफ्ट टॉप रूफ, 20 इंच एलॉय व्हील्स, ट्रिपल डिस्प्ले इंटरफेस, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, PM2.5 फिल्टर, और रीजनरेटिव ब्रेकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं.

5. MG Cyberster में कौन-कौन से सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं?

MG Cyberster में Level-2 ADAS, डुअल फ्रंट और साइड एयरबैग्स, ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम, H-Shaped क्रैडल स्ट्रक्चर, और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे उन्नत सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6