&format=webp&quality=medium)
मर्सिडीज की नई कार मार्केट में लॉन्च
Mercedes-Benz इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी नई S-Class Plug-in Hybrid लॉन्च कर दी है. कंपनी ने S-Class लाइनअप में S 450e वेरिएंट को शामिल किया है, जो पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर दोनों की ताकत के साथ आती है. नई लग्ज़री सेडान को पहले से ज्यादा टेक्नोलॉजी, बेहतर एफिशिएंसी और ज्यादा इलेक्ट्रिक ड्राइविंग क्षमता के साथ पेश किया गया है.
नई Mercedes-Benz S-Class Plug-in Hybrid की एक्स-शोरूम कीमत 2.20 करोड़ रुपये से शुरू होकर 2.38 करोड़ रुपये तक जाती है.
नई S-Class में कंपनी ने केवल पावरट्रेन ही नहीं बल्कि डिजाइन, फीचर्स और लग्ज़री अनुभव में भी बड़े बदलाव किए हैं-
नई Mercedes-Benz S 450e में 3.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड इनलाइन 6-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है. इसके साथ रियर एक्सल पर इलेक्ट्रिक मोटर और 22kWh की लिथियम-आयन बैटरी जोड़ी गई है.

यह सेटअप कुल मिलाकर:
पावर को 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के जरिए रियर व्हील्स तक भेजा जाता है. कंपनी का दावा है कि यह कार 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार केवल 5.7 सेकंड में पकड़ सकती है. बैटरी को 60kW DC चार्जर से 10% से 80% तक सिर्फ 20 मिनट में चार्ज किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: मई में भी ऑटो सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार, पैसेंजर व्हीकल, टू-व्हीलर और एक्सपोर्ट में दमदार उछाल
नई S-Class का सिल्हूट पहले जैसा रखा गया है लेकिन डिजाइन में कई बदलाव किए गए हैं.
एक्सटीरियर अपडेट:
इन बदलावों के बाद कार का रोड प्रेजेंस पहले से ज्यादा प्रीमियम नजर आता है.
नई Mercedes S-Class का इंटीरियर पहले से ज्यादा हाई-टेक और आरामदायक बनाया गया है.
मुख्य फीचर्स:
कार में कुल 10 प्रोग्रामेबल मसाज मोड दिए गए हैं. इसके अलावा कंपनी ने केबिन इंसुलेशन को भी बेहतर किया है जिससे शोर और कंपन पहले की तुलना में कम महसूस होंगे.
नई S-Class में Mercedes ने सुरक्षा पर भी बड़ा फोकस रखा है.
सुरक्षा फीचर्स:
इसके अलावा E-Activated Cabin Filtration और Vent Control सिस्टम भी दिया गया है.
नई Mercedes-Benz S-Class Plug-in Hybrid उन ग्राहकों को टारगेट करती है जो प्रीमियम लग्ज़री के साथ इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का अनुभव लेना चाहते हैं. लंबी इलेक्ट्रिक रेंज, तेज चार्जिंग और हाई-एंड टेक्नोलॉजी के साथ यह मॉडल भारतीय लग्ज़री कार बाजार में नया बेंचमार्क स्थापित करने की कोशिश कर रही है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)