Mercedes ने उतारी लग्जरी कार की नई रेंज; ICE और इलेक्ट्रिक दोनों ऑप्शन, जानें फीचर्स और कीमत

Mercedes Ben New Launches: लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी मर्सिडीज बेंज इंडिया ने भारतीय बाजार में लग्जरी कार की नई रेंज लॉन्च की है. यहां इन कार के फीचर्स और कीमत की जानकारी ले सकते हैं.
Mercedes ने उतारी लग्जरी कार की नई रेंज; ICE और इलेक्ट्रिक दोनों ऑप्शन, जानें फीचर्स और कीमत

लग्जरी कार मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Mercedes-Benz India ने आज भारतीय बाजार में दो नई एसयूवी को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने Mercedes GLS Maybach और Mercedes EQS 580 4Matic को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. नए साल के आते ही कंपनी ने भी अपने नए प्रोडक्ट को लॉन्च कर दिया है. इसके अलावा कंपनी ने ये भी ऐलान किया है कि इस साल कंपनी 12 नए प्रोडक्ट्स को लॉन्च करेगी.

इसके अलावा लोकल मैन्युफैक्चरिंग पर भी फोकस करेगी. वहीं कंपनी का चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर MB.CHARGE Public पर भी फोकस करेगी. कंपनी का लक्ष्य है कि 2026 में 36 नए लग्जरी टचप्वाइंट्स खोले जाएं, ताकि ग्राहकों को सर्विस की आसानी रहे. इस खबर में जानें कि इन दोनों कार में क्या फीचर्स दिए हैं?

Add Zee Business as a Preferred Source

Mercedes-Benz GLS Maybach के खास फीचर्स

इस कार में 3,982 cc का V8 पेट्रोल इंजन दिया है. ये इंजन 557 hp की मैक्सिमम पावर और 250 Nm से ज्यादा का टॉर्क जनरेट करता है. कार में 9G-TRONIC का ट्रांसमिशन दिया है. ये कार मात्र 4.9 सेकंड में 0-100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है. इस कार की टॉप स्पीड 250 km/h है. इस कार की कीमत 2.75 करोड़ रुपए (एक्स -शोरूम) है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

GLS Maybach में क्या खास?

GLS

Mercedes-Benz EQS SUV

कंपनी ने इस ब्रांड के तहत EQS SUV 580 और EQS SUV 450 को लॉन्च किया है. ये दोनों ही कार इलेक्ट्रिक व्हीकल्स हैं और डीसी फास्ट चार्जर से 10-80 फीसदी मात्र 31 मिनट में चार्ज हो जाती है. यहां टेबल में इन दोनों कार के टेक्निकल स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी गई है. कीमत की बात करें तो EQS 450 SUV 4Matic (5 seater) की एक्स-शोरूम कीम 1.34 करोड़ रुपए है और EQS 580 SUV 4Matic (7Seater) की कीमत 1.48 करोड़ रुपए (एक्सशोरूम) है.

Technical SpecsEQS SUV 580EQS SUV 450
Max. rated power output400 kW265 kW
Max. torque (system output)858 Nm800 Nm
Seating capacity75
Driving Range (ARAI Certified)809 km775 km
Top speed210 km/h210 km/h
Acceleration (0–100 km/h)4.8 s6.2 s
Drive4MATIC4MATIC
SuspensionAIRMATICAIRMATIC
Battery Capacity122 kWh122 kWh
Max DC Charging capacity200 kW200 kW
DC Charging time (10%–80%)31 mins31 mins

EQS SUV 450 में मिलेगा ये खास?

ये कार अब और भी ज्यादा डायनैमिक और लग्जीरियस एक्सपीरियंस देती है. कंपनी ने इस कार में कुछ कॉस्मैटिक बदलाव किए हैं, जो स्पोर्टियर एस्थैटिक और रिफाइन्ड डीटेल्स दी गई हैं. EQS SUV 450 में अब कंपनी ने रियर सीट वेंटिलेशन दिया है. इस कार में दिए गए मुख्य फीचर्स की बात करें तो वो नीचे दी गई हैं:

  • AMG Line
  • AMG मल्टी स्पॉक एलॉय व्हील्स
  • रियर सीट पैकेज प्लस

EQS SUV 580 में मिलेगा ये खास?

EQS SUV 580 अपनी बेहद पसंद की जाने वाली 7-सीट कॉन्फिगरेशन कार है. ये विकल्प, जो पहले सोल्ड आउट हो चुका था, अब लग्जरी या स्पेस से कोई समझौता किए बिना ज्यादा पैसेंजर कैपेसिटी की सुविधा देता है. इससे EQS SUV 580 फैमिली यूज और फ्लेक्सिबल सीटिंग अरेंजमेंट चाहने वालों के लिए और भी आकर्षक विकल्प बन जाती है.

कार में ज्यादा आराम देने के लिए अब एक्टिव रियर सीट वेंटिलेशन भी जोड़ा गया है. 7-सीट कॉन्फिगरेशन के शामिल होने के साथ, EQS SUV 580 में अब Energizing Air Control Plus और स्पेयर व्हील की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी. ये बदलाव पैकेजिंग कंस्ट्रेंट्स और थर्ड-रो सीटिंग को समायोजित करने के लिए जरूरी स्पेस ऑप्टिमाइजेशन के चलते किए गए हैं.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6