FY25 में 4% बढ़ गई इस लग्जरी कार कंपनी की सेल्स; हर चार में से एक ग्राहक ने खरीदा ₹1.5 करोड़ वाला मॉडल

कंपनी की जितनी भी गाड़ियां बिकी हैं, उनमें हर चार में से एक कार 1.5 करोड़ रुपए से ज्यादा की है. ऐसे में इस आंकड़े से पता चलता है कि देश में महंगी कार को खरीदने वालों लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है.
FY25 में 4% बढ़ गई इस लग्जरी कार कंपनी की सेल्स; हर चार में से एक ग्राहक ने खरीदा ₹1.5 करोड़ वाला मॉडल

जर्मनी की लग्जरी कार मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Mercedes Benz की पूरे साल की सेल्स देखेंगे तो यहां इजाफा देखने को मिला है लेकिन बीती तिमाही यानी जनवरी-मार्च कंपनी की सेल्स में गिरावट दर्ज हुई है. मर्सिडीज की ओवर ऑल सेल्स देखेंगे तो बीते फाइनेंशियल ईयर (2024-25) ये 4 फीसदी से ज्यादा बढ़ी है लेकिन जनवरी से मार्च के बीच कंपनी की सेल्स में 11 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है. हालांकि कंपनी की जितनी भी गाड़ियां बिकी हैं, उनमें हर चार में से एक कार 1.5 करोड़ रुपए से ज्यादा की है. ऐसे में इस आंकड़े से पता चलता है कि देश में महंगी कार को खरीदने वालों लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है.

बीते साल बेची 18928 यूनिट्स

मर्सिडीज-बेंज की भारत में बिक्री पिछले वित्त वर्ष (2024-25) में 4.44 प्रतिशत बढ़कर 18,928 इकाई रही है. कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि उसकी बेची गई प्रत्येक चार में से एक कार का दाम 1.5 करोड़ रुपये से अधिक था. हालांकि, इस साल जनवरी-मार्च तिमाही में मर्सिडीज-बेंज इंडिया की बिक्री 11.8 प्रतिशत घटकर 4,775 इकाई रह गई.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

रेपो रेट में कटौती का मिलेगा फायदा

पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने 5,412 गाड़ियों की बिक्री की थी. मर्सिडीज-बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) संतोष अय्यर ने पीटीआई-भाषा को बताया कि कंपनी को उम्मीद है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा रेपो दर में कटौती से मांग बढ़ाने में मदद मिलेगी.

कंपनी के फ्रेंचाइजी साझेदार उभरते और मौजूदा महानगरों में ब्रांड की मौजूदगी बढ़ाने के लिए अगले तीन साल में 450 करोड़ रुपये का निवेश कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “पिछले वित्त वर्ष में हमारी वृद्धि अबतक की सर्वश्रेष्ठ है. यह वृद्धि महंगी कारों में 34 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि के कारण हुई, तथा इलेक्ट्रिक कारों में भी 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई.”

खूब बिके ये मॉडल

मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने इससे पहले 2023-24 में 18,123 इकाइयों की अपनी सर्वश्रेष्ठ बिक्री दर्ज की थी. वित्त वर्ष 2024-25 और 2025 की पहली तिमाही में मर्सिडीज-बेंज इंडिया द्वारा बेची गई चार में से एक से अधिक कार एस-क्लास, मर्सिडीज-मेबैक और एएमजी जी 63 जैसी ‘टॉप-एंड लग्जरी’ (महंगी) गाड़ियां थीं, जिनकी कीमतें 1.5 करोड़ रुपये से शुरू होकर चार करोड़ रुपये तक जाती है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6