&format=webp&quality=medium)
Maruti की सस्ती गाड़ी से लेकर महंगी कार तक, अब हर कार और भी ज्यादा सुरक्षित होने वाली है. कंपनी ने सेफ्टी को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है. कंपनी ने कहा कि Arena शोरूम पर मौजूद सभी गाड़ियों के लिए 6 एयरबैग्स देने का ऐलान कर दिया है. कंपनी ने स्टैंडर्ड ऑप्शन के तौर पर 6 एयरबैग्स (6 Airbags) देने का ऐलान किया है. इसमे कंपनी के Arena शोरूम के पॉपुलर मॉडल WagonR, Alto K10, Celerio और Eeco शामिल है. इसके लिए कंपनी ने एक कैंपेन भी जारी किया है. इस कैंपेन के जरिए 6 एयरबैग्स की जानकारी देने की बात कही जा रही है.
मारुति सुज़ुकी एरेना रेंज की पैसेंजर गाड़ियां एक्टिव और पैसिव सेफ्टी फीचर्स के एक पूरे सेट के साथ पेश की जाती हैं. नवीनतम 6 एयरबैग सेफ्टी फीचर में ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, साइड एयरबैग्स और कर्टन एयरबैग्स शामिल हैं.
यह 6 एयरबैग सेफ्टी सिस्टम चारों ओर से सुरक्षा प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है, जिसे सभी यात्रियों के लिए 3-पॉइंट सीट बेल्ट्स और सीट बेल्ट रिमाइंडर से सपोर्ट किया गया है, ताकि सेफ्टी का अधिकतम प्रभाव सुनिश्चित किया जा सके.
6 एयरबैग्स के अलावा कंपनी ने एडवांस सेफ्टी टेक्नोलॉजी फीचर्स को भी ऐड किया है. इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन समेत कई सारे फीचर्स शामिल हैं.
Swift, Dzire और Brezza में पहले से ही कंपनी 6 एयरबैग्स दे रही थी और अब कंपनी ने एरेना शोरूम में आने वाली दूसरी कार में भी 6 एयरबैग्स देने का ऐलान कर दिया है. इसमें WagonR, Alto K10, Celerio और Eeco शामिल है. हालांकि इन कार की कीमत में कोई बढ़ोतरी हुई या नहीं, इस पर कंपनी की ओर से ज्यादा डीटेल्स नहीं आई हैं.