Maruti Vs Tata Vs Hyundai Vs Mahindra: अगस्त में किसका सिक्का चला? जानें अगस्त सेल्स का ताजा डाटा

अगस्त 2025 में ऑटो सेक्टर में मिश्रित प्रदर्शन देखने को मिला. Maruti Suzuki की कुल बिक्री 1.80 लाख यूनिट रही, जिसमें घरेलू बिक्री घटी. मारुति के अलावा दूसरी कार कंपनी की सेल्स कैसी रही, इस खबर में डीटेल में जानें
Maruti Vs Tata Vs Hyundai Vs Mahindra: अगस्त में किसका सिक्का चला? जानें अगस्त सेल्स का ताजा डाटा

सितंबर का महीना शुरू हो गया है और अब अगस्त महीने के लिए ऑटो सेल्स का आंकड़ा सामने आया है. बाजार में मौजूद ऑटो कंपनियों ने ऑटो सेल्स का आंकड़ा किया है. इसमें Maruti Suzuki, Tata Motors, Hyundai और Mahindra and Mahindra जैसी टॉप की ऑटो कंपनियां शामिल हैं. इन कंपनियों ने अगस्त में कितने यूनिट्स को बेचा, इसका आंकड़ा पेश कर दिया है. इतना ही नहीं, कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कितनी यूनिट्स एक्सपोर्ट की हैं, उसकी जानकारी दी है.

अगस्त का महीना ऑटो कंपनियों के लिए थोड़ा हल्का रहा. मारुति सुजुकी की सेल्स में गिरावट देखने को मिली, वहीं टाटा मोटर्स की बिक्री भी घटी. हालांकि Hyundai की सेल्स में 21 फीसदी का इजाफा देखने को मिला और महिंद्रा का सेल्स सुस्त रही. यहां हर कंपनी की अगस्त में हुई बिक्री की जानकारी ले सकते हैं.

Maruti का कैसा रहा हाल?

Add Zee Business as a Preferred Source

मारुति सुजुकी ने अगस्त में गिरावट के साथ सेल्स का आंकड़ा दर्ज किया है. अगस्त में कुल बिक्री 1.80 Lk यूनिट रही. अगस्त में कुल बिक्री 1.81 लाख से घटकर 1.80 लाख यूनिट (YoY) रही. इसके अलावा घरेलू बिक्री 1.55 लाख से घटकर 1.44 लाख यूनिट (YoY) रही. वहीं मिनी कार बिक्री 10,648 से घटकर 6,853 यूनिट (YoY) रही है.

Maruti

इसके अलावा Compact Car बिक्री 58,051 से बढ़कर 59,597 यूनिट (YoY) रही है. इसके अलावा कंपनी ने ये भी बताया कि कुल एक्सपोर्ट 26,003 से बढ़कर 36,538 यूनिट (YoY) रहा है Utility व्हीकल बिक्री 62,684 से घटकर 54,043 यूनिट (YoY) हो गया है.

VIDEO- Bank Holidays September 2025: 15 दिनों की छुट्टी, देखें लिस्ट

Tata Motors की घरेलू बिक्री घटी

देश की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Tata Motors ने अगस्त 2025 की बिक्री के आंकड़े जारी कर दिए हैं. कंपनी ने कुल 73,178 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है. कुल कमर्शियल व्हीकल (CV) सेल्स 29,863 यूनिट्स रही, जो सालाना आधार पर 10% की ग्रोथ दर्शाती है. वहीं, पैसेंजर व्हीकल (PV) सेल्स 43,315 यूनिट्स रही, जो सालाना आधार पर 3% की गिरावट दिखाती है.

Tata

हालांकि इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में कंपनी ने जबरदस्त काम किया है. कंपनी ने अगस्त 2025 में 8,540 यूनिट्स को बेचा है. इसमें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बिक्री दोनों शामिल हैं. अगस्त 2024 में इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में सेल्स का आंकड़ा 5,935 यूनिट्स का था.

Hyundai ने दिखाई 21% की ग्रोथ

Hyundai Motor ने अगस्त 2025 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है. कंपनी ने इस महीने कुल 60,501 यूनिट्स बेचीं, जिनमें 44,001 यूनिट्स डोमेस्टिक मार्केट और 16,500 यूनिट्स एक्सपोर्ट शामिल हैं. जनवरी से अगस्त 2025 के बीच Hyundai Motor India पहले ही 1,18,840 यूनिट्स एक्सपोर्ट कर चुकी है. अगस्त 2025 में कंपनी ने एक्सपोर्ट सेगमेंट में 21% सालाना ग्रोथ दर्ज की है.

Hyundai

HMIL के Whole-time Director और COO तरुण गर्ग ने कहा कि हम ‘Make in India’ के विज़न को आगे बढ़ाते हुए भारत को Hyundai का सबसे बड़ा एक्सपोर्ट हब बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं.

Mahindra & Mahindra की सेल्स

भारत की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Mahindra & Mahindra Ltd. (M&M) ने अगस्त 2025 की सेल्स रिपोर्ट जारी की है. कंपनी ने इस महीने कुल 75,901 वाहनों की बिक्री की, जो सालाना आधार पर लगभग फ्लैट रही. यूटिलिटी व्हीकल (UV) सेगमेंट में कंपनी ने घरेलू बाजार में 39,399 यूनिट्स बेचीं, जो सालाना आधार पर 9% की गिरावट दर्शाती हैं. एक्सपोर्ट समेत कुल बिक्री 40,846 यूनिट्स रही.

Mahindra

कमर्शियल व्हीकल (CV) सेगमेंट में महिंद्रा ने घरेलू बाजार में 22,427 यूनिट्स की बिक्री की. इस तरह अगस्त में M&M की कुल बिक्री स्थिर रही, लेकिन UV सेगमेंट में गिरावट दर्ज की गई.

FAQs: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q1. अगस्त 2025 में Maruti Suzuki की कुल बिक्री कितनी रही?

Maruti Suzuki की कुल बिक्री अगस्त 2025 में 1.80 लाख यूनिट रही, जो सालाना आधार पर थोड़ी घटी.

Q2. Tata Motors की पैसेंजर और इलेक्ट्रिक व्हीकल सेल्स कैसी रहीं?

Tata Motors ने अगस्त 2025 में 43,315 PV यूनिट्स बेचीं (3% गिरावट), जबकि EV सेगमेंट में 8,540 यूनिट्स के साथ मजबूत ग्रोथ दर्ज की.

Q3. Hyundai Motor India की अगस्त 2025 सेल्स कितनी रही?

Hyundai ने अगस्त 2025 में 60,501 यूनिट्स बेचीं, जिनमें से 44,001 डोमेस्टिक और 16,500 एक्सपोर्ट शामिल हैं.

Q4. Hyundai की एक्सपोर्ट सेल्स में कितनी ग्रोथ दर्ज हुई?

Hyundai Motor India ने अगस्त 2025 में एक्सपोर्ट सेल्स में 21% सालाना ग्रोथ दर्ज की.

Q5. Mahindra & Mahindra की अगस्त 2025 सेल्स कैसी रही?

Mahindra & Mahindra ने कुल 75,901 वाहनों की बिक्री की, जो सालाना आधार पर लगभग फ्लैट रही. UV सेगमेंट में 9% गिरावट दर्ज हुई.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6