&format=webp&quality=medium)
Maruti Vs Hyundai Vs Tata: दिसंबर का महीना शुरू होते ही नवंबर के लिए ऑटो सेल्स के आंकड़ें सामने आने लगे हैं. Mahindra के बाद अब देश की दिग्गज कार मैन्युफैक्चरिंग कंपनी मारुति सुजुकी ने भी नवंबर महीने के लिए ऑटो सेल्स के आंकड़ें जारी कर दिए हैं. इसके अलावा Tata Motors और Hyundai India ने भी सेल्स का ताजा आंकड़ा जारी कर दिया है. कंपनी ने दमदार सेल्स की हैं.
बता दें कि मारुति सुजुकी देश में सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनी है. कंपनी के पोर्टफोलियो में छोटी से लेकर बड़ी कार तक शामिल है और बड़ा पोर्टफोलियो होने की वजह से ही कार की सेल्स भी बंपर रहती है. इतना ही नहीं, नवंबर महीने में कंपनी ने जबरदस्त सेल्स दर्ज की है, वही एक्सपोर्ट के मोर्चे पर भी बड़ी ग्रोथ दर्ज की है.
मारुति की सेल्स की बात करें तो Alto, S-Presso की सेल्स बढ़ी है. साल 2024 में 9,750 यूनिट्स की बिक्री हुई थी, जिसके मुकाबले नवंबर 2025 में ये सेल्स 12,347 यूनिट्स की रही. Baleno, Celerio, Dzire, Ignis, Swift, WagonR यानी कॉम्पैक्ट एसयूवी में सेल्स का आंकड़ा 72,926 यूनिट्स का रहा है.
| सेगमेंट | मॉडल्स | सेल्स (यूनिट्स) |
|---|---|---|
| मिनी कार्स | Alto, S-Presso | 12,347 |
| कॉम्पैक्ट सेगमेंट | Baleno, Celerio, Dzire, Ignis, Swift, WagonR | 72,926 |
| यूटिलिटी व्हीकल्स (UV) | Brezza, Ertiga, Fronx, Grand Vitara, Invicto, Jimny, Victories, XL6 | 72,498 |
| वैन्स | Eeco | 13,200 |
| कुल घरेलू बिक्री | — | (229,021 – 46,057) = 182,964 यूनिट्स |
| कुल एक्सपोर्ट | — | 46,057 |
| कुल बिक्री (घरेलू + एक्सपोर्ट) | — | 229,021 |
इसके अलावा यूटिलिटी व्हीकल्स सेगमेंट में देखें तो Brezza, Ertiga, Fronx, Grand Vitara, Invicto, Jimny, Victoris, XL6 की कुल सेल्स 72,498 यूनिट्स की रही. वहीं वैन्स सेगमेंट यानी Eeco की सेल्स 13200 यूनिट्स की रही. कंपनी ने नवंबर में कुल 229,021 यूनिट्स को बेचा है, जिसमें 46,057 यूनिट्स का एक्सपोर्ट भी शामिल है.
Maruti Suzuki के अलावा, Hyundai ने भी अपनी सेल्स का ताजा आंकड़ा जारी कर दिया है. कंपनी ने नवंबर में 50,340 यूनिट्स को बेचा है, जो साल दर साल 4.3 फीसदी की बढ़त है. इसके अलावा, 16,500 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया है, जो 26.9 फीसदी की ग्रोथ है. कंपनी ने नवंबर 2025 में कुल बिक्री 66,840 यूनिट्स की रही है. इसके अलावा कंपनी ने बताया कि हाल ही में लॉन्च हुई Hyundai Venue को ग्राहकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और लॉन्च से लेकर अबतक 32,000 से ज्यादा यूनिट्स की बुकिंग हो चुकी है.
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल ने भी नवंबर महीने के लिए ऑटो सेल्स का डाटा जारी कर दिया है. कंपनी ने नवंबर 2025 में 57,436 यूनिट्स की सेल्स की है, जिसमें इलेक्ट्रिक व्हीकल शामिल हैं. कंपनी ने कुल 59,199 यूनिट्स की बिक्री है, इसमें 1,763 यूनिट्स PV IB सेगमेंट की है.
Maruti Suzuki ने नवंबर 2025 में कुल 229,021 यूनिट्स की बिक्री की है, जिसमें 46,057 यूनिट्स एक्सपोर्ट शामिल हैं.
Alto और S-Presso की मिलाकर सेल्स नवंबर 2025 में 12,347 यूनिट्स रही, जो पिछले साल के 9,750 यूनिट्स से ज्यादा है.
Hyundai ने घरेलू बाजार में 50,340 यूनिट्स बेचीं और 16,500 यूनिट्स एक्सपोर्ट किए. कुल बिक्री 66,840 यूनिट्स रही.
Tata Motors Passenger Vehicles ने नवंबर 2025 में 57,436 यूनिट्स बेचीं, जबकि कुल PV+IB बिक्री 59,199 यूनिट्स रही.
नवंबर 2025 में सबसे ज्यादा बिक्री Maruti Suzuki की रही, जिसने 2.29 लाख यूनिट्स बेचीं.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)