Maruti Vs Tata: फेस्टिव सीजन में बिक्री के टूटे रिकॉर्ड, जानें सितंबर में किसने मारी बाजी

Maruti Vs Tata: सितंबर 2025 में भारतीय ऑटो बाजार में फेस्टिव सीजन की धूम रही, जिसमें Maruti Suzuki और Tata Motors दोनों ने रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की.
Maruti Vs Tata: फेस्टिव सीजन में बिक्री के टूटे रिकॉर्ड, जानें सितंबर में किसने मारी बाजी

फेस्टिव सीजन की शुरुआत और GST 2.0 लागू होने के बाद भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. देश की दो सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनियों, मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) और टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने सितंबर 2025 के लिए अपने बिक्री के आंकड़े जारी कर दिए हैं, जो बाजार में मजबूत मांग और सकारात्मक उपभोक्ता धारणा को दर्शाते हैं.

एक तरफ जहां मारुति सुजुकी ने अपने विशाल वॉल्यूम के साथ बाजार पर अपनी पकड़ बनाए रखी, लेकिन सेल्स में गिरावट देखने को मिली है. वहीं दूसरी ओर टाटा मोटर्स ने 47% की रिकॉर्ड सालाना वृद्धि के साथ अब तक की अपनी सर्वश्रेष्ठ मासिक बिक्री दर्ज की है.

Maruti Suzuki का दबदबा कायम

Add Zee Business as a Preferred Source

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने सितंबर 2025 में कुल 1,89,665 यूनिट्स की बिक्री की. इसमें 1,35,711 यूनिट्स की घरेलू बिक्री, 11,750 यूनिट्स की अन्य OEM को बिक्री और 42,204 यूनिट्स का रिकॉर्ड निर्यात शामिल है. नवरात्रि के पहले 8 दिनों में हुई 1,65,000 यूनिट्स की रिकॉर्ड डिलीवरी है.

  • छोटी कारों की बादशाहत: मिनी और कॉम्पैक्ट सेगमेंट (Alto, WagonR, Swift, Baleno आदि) में मारुति ने कुल 74,090 यूनिट्स बेचीं.
  • UV सेगमेंट में पकड़: यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट (Brezza, Ertiga, Fronx, Grand Vitara) में कंपनी ने 48,695 यूनिट्स की बिक्री की.

Tata Motors ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

टाटा मोटर्स के लिए सितंबर 2025 का महीना ऐतिहासिक साबित हुआ. कंपनी ने 47% की शानदार सालाना वृद्धि के साथ कुल 60,907 पैसेंजर वाहनों की बिक्री की, जो कंपनी के इतिहास में अब तक की सबसे अधिक मासिक बिक्री है.

टाटा की इस सफलता के पीछे उसके EV और CNG पोर्टफोलियो का बड़ा हाथ रहा. कंपनी ने 9,191 यूनिट्स की रिकॉर्ड इलेक्ट्रिक वाहन (EV) बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल की तुलना में 96% अधिक है. वहीं, CNG वाहनों की बिक्री भी 105% की वृद्धि के साथ 17,800 यूनिट्स तक पहुंच गई.

  • Nexon बनी स्टार: टाटा नेक्सन ने एक बार फिर कमाल दिखाते हुए 22,500 से अधिक यूनिट्स की बिक्री की, जो टाटा मोटर्स के किसी भी पैसेंजर वाहन के लिए अब तक की सबसे अधिक मासिक बिक्री है.
  • Harrier और Safari का जलवा: नई एडवेंचर एक्स एडिशन के लॉन्च और मल्टी-पावरट्रेन स्ट्रैटेजी के कारण Harrier और Safari ने भी अपनी अब तक की सबसे अच्छी संयुक्त बिक्री दर्ज की.

Maruti Vs Tata: कौन कहां है आगे?

अगर कुल घरेलू पैसेंजर वाहन बिक्री की बात करें, तो मारुति सुजुकी 1,32,820 यूनिट्स के साथ टाटा मोटर्स (59,667 यूनिट्स) से काफी आगे है और बाजार में अपनी लीडरशिप पोजीशन पर कायम है. लेकिन, ग्रोथ के मामले में टाटा मोटर्स ने बाजी मारी है. जहां मारुति की घरेलू बिक्री में पिछले साल की तुलना में थोड़ी गिरावट देखी गई, वहीं टाटा ने 47% की तूफानी वृद्धि दर्ज की है.

इसके अलावा, EV सेगमेंट में टाटा मोटर्स का कोई मुकाबला नहीं है, जहां कंपनी ने लगभग 25,000 यूनिट्स की तिमाही बिक्री के साथ 59% की सालाना वृद्धि हासिल की है. टाटा के कुल वॉल्यूम में अब ग्रीन फ्यूल (EV+CNG) की हिस्सेदारी 44% तक पहुंच गई है.

Kia India ने बेच डालीं 22,700 कारें

किया इंडिया (Kia India) ने सितंबर 2025 में 22,700 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है, जो अगस्त 2025 में बिके 19,608 यूनिट्स की तुलना में 15.8% ज्यादा है. कंपनी के लिए यह लगातार मजबूत परफॉर्मेंस का संकेत है. वहीं, जनवरी से सितंबर 2025 तक कंपनी ने कुल 2,06,582 यूनिट्स बेचे हैं, जो पिछले साल की इसी अवधि के 1,92,690 यूनिट्स से 7.2% ज्यादा है. किया इंडिया के इस ग्रोथ ट्रेंड से साफ है कि उसकी गाड़ियों की डिमांड लगातार बढ़ रही है और भारतीय बाजार में कंपनी अपनी पकड़ और मजबूत कर रही है.

FAQs: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q1. सितंबर 2025 में मारुति सुजुकी और टाटा मोटर्स की कुल बिक्री कितनी रही?

A1. मारुति सुजुकी ने सितंबर 2025 में कुल 1,89,665 यूनिट्स बेचीं, जबकि टाटा मोटर्स ने 60,907 पैसेंजर वाहनों की अपनी रिकॉर्ड मासिक बिक्री दर्ज की.

Q2. टाटा मोटर्स की रिकॉर्ड बिक्री के पीछे मुख्य कारण क्या थे?

A2. टाटा मोटर्स की रिकॉर्ड बिक्री के पीछे GST 2.0 के बाद बढ़ी मांग, मजबूत फेस्टिव सेंटिमेंट, EV सेगमेंट में 96% की वृद्धि और Nexon जैसे मॉडल्स का शानदार प्रदर्शन मुख्य कारण थे.

Q3. इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सेगमेंट में किस कंपनी का प्रदर्शन बेहतर रहा?

A3. इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में टाटा मोटर्स का प्रदर्शन शानदार रहा. कंपनी ने सितंबर 2025 में 9,191 EVs बेचीं, जो पिछले साल की तुलना में 96% अधिक है.

Q4. मारुति सुजुकी ने किस सेगमेंट में नया रिकॉर्ड बनाया?

A4. मारुति सुजुकी ने निर्यात (Exports) में नया रिकॉर्ड बनाया. कंपनी ने सितंबर में 42,204 यूनिट्स का निर्यात किया, जो उसका अब तक का सबसे अधिक मासिक निर्यात आंकड़ा है.

Q5. टाटा मोटर्स का कौन-सा मॉडल सबसे ज्यादा बिका?

A5. टाटा नेक्सन (Tata Nexon) सितंबर 2025 में कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा, जिसकी 22,500 से अधिक यूनिट्स बिकीं. यह टाटा के किसी भी पैसेंजर वाहन के लिए अब तक की सबसे अधिक मासिक बिक्री है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

VIDEO: 1 अक्टूबर से RBI के नए बैंकिंग नियम, EMI और गोल्ड लोन में राहत

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6