&format=webp&quality=medium)
देश की दिग्गज कार मैन्युफैक्चरिंग कंपनी मारुति सुजुकी को एक बड़ा झटका मिला है. कंपनी की सबसे पॉपुलर और सबसे ज्यादा बिकने वाली कार स्विफ्ट की नई सेफ्टी रेटिंग सामने आई है. Maruti Swift को सेफ्टी रेटिंग में 3 स्टार रेटिंग मिली है. मारुति स्विफ्ट को ये नई सेफ्टी रेटिंग यूरो एनकैप से मिली है. यूरो एनकैप ने कंपनी की इस कार को 3 स्टार रेटिंग दी है. बता दें कि सेफ्टी रेटिंग के लिहाज से ये अच्छी रेटिंग नहीं है. बता दें कि कंपनी ने हाल ही में इस कार का चौथा और नया संस्करण लॉन्च किया था, जिसमें सेफ्टी का ध्यान रखते हुए 6 एयरबैग्स समेत कई फीचर्स दिए थे लेकिन इस कार को अभी भी सेफ्टी रेटिंग में उतने अच्छे स्टार नहीं मिले हैं.
यूरो एनकैप में कंपनी की इस पॉपुलर हैचबैक को एडल्ट ऑक्यूपेशन प्रोटेक्शन में 26.9 प्वाइंट के साथ 67 फीसदी का स्कोर मिला है. इसके अलावा चाइल्ड ऑक्यूपेशन प्रोटेक्शन में 32.1 अंक के साथ 65 फीसदी का स्कोर किया है. वही सेफ्टी असिस्ट्स में 11.3 प्वाइंट्स मिले हैं.
मारुति सुजुकी ने अपनी ऑल न्यू पॉपुलर हैचबैक स्विफ्ट को मई में लॉन्च किया था. 4th Gen Maruti Swift में स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स दिए गए हैं. इसके अलावा हिल होल्ड असिस्टस और 3 प्वाइंट सीट बेल्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिल रहे हैं. मारुति ने अपनी नई स्विफ्ट की शुरुआती कीमत 6.49 लाख रुपये (एक्सशोरूम) रखी है. इस कार को पहले ही टोक्यो एक्सपो में अनवील किया जा चुका है. बता दें, मारुति स्विफ्ट कंपनी की पॉपुलर हैचबैक है, जो लगभग कई साल से टॉप- 5 सेलिंग कार की लिस्ट में अपना स्थान बनाए हुए हैं. किसी शहर की ऐसी गली नहीं है, जहां आपको Maruti Swift ना खड़ी दिखाई है.
6 एयरबैग्स (सभी वेरिएंट में)
हिल होल्ड अस्स्टिस
3 प्वाइंट सीट बेल्ट
स्टाइलिंग ग्लॉसी फ्रंट ग्रिल
Led हेडलाइट्स बूमरेंज DRLs
कट टू अलॉट व्हील्स
2 नए कर्ल्स- नॉवेल ऑरेंज और लस्टर ब्लू
कंपनी ने इस कार की क्रैश टेस्टिंग कराई है. जापान में कार का क्रैश टेस्ट हुआ है और वहां इस हैचबैक कार को 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. एक्सटीरियर के अलावा इंटीरियर में भी थोड़े बहुत बदलाव किए गए हैं. नई स्विफ्ट के प्रीमियम मॉडल में 9 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेन्मेंट सिस्टम दिया गया है. इसके अलावा कार में सेफ्टी के लिहाज से 360 डिग्री कैमरा, वायरलैस चार्जिंग जैसे फीचर्स भी मिले हैं.