मारुति सुजुकी ने रचा इतिहास, बेच दिए 3 करोड़ कार; जानिए टॉप-3 सेलिंग कार कौन सी है

मारुति सुजुकी ने देश में 3 करोड़ कार बेचने का इतिहास रच दिया है. 14 दिसंबर 1983 को कंपनी ने अपने पहले ग्राहक को Maruti 800 की डिलिवरी दी थी.
मारुति सुजुकी ने रचा इतिहास, बेच दिए 3 करोड़ कार; जानिए टॉप-3 सेलिंग कार कौन सी है

मारुति सुजुकी इंडिया ने घरेलू बाजार में तीन करोड़ इकाइयों की कुल बिक्री का बड़ा आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है. देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी ने बताया कि उसने पहली बार 28 साल दो महीने में एक करोड़ बिक्री हासिल की थी. इसके बाद अगला एक करोड़ यूनिट का आंकड़ा कंपनी ने केवल सात साल पांच महीने में पूरा किया. सबसे तेज एक करोड़ यूनिट्स कंपनी ने छह वर्ष चार महीने में बेच दीं, जो एक नया रिकॉर्ड है.

पॉपुलर मॉडल्स में Alto टॉप पर

भारत में बेची गई तीन करोड़ कारों में Alto सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल साबित हुआ, जिसकी 47 लाख से अधिक यूनिट्स ग्राहकों तक पहुंच चुकी हैं. Wagon R 34 लाख यूनिट के साथ दूसरे स्थान पर रही. वहीं Swift ने 32 लाख से ज्यादा यूनिट की बिक्री के साथ तीसरा स्थान हासिल किया. कंपनी की कॉम्पैक्ट एसयूवी Brezza और Fronx भी टॉप-10 सबसे ज्यादा बिकने वाले वाहनों में शामिल हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

1000 लोगों पर केवल 33 कार

मारुति सुजुकी इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ हिसाशी ताकेउची ने इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया दी कि और कहा कि प्रति 1,000 लोगों पर करीब 33 वाहन की उपलब्धता दर्शाती है कि अभी लंबा सफर तय करना बाकी है. उन्होंने कहा कि कंपनी निरंतर प्रयास करेगी कि देश के अधिक लोगों तक परिवहन की सुविधा और आनंद पहुंचाया जा सके.

मारुति के खजाने में 19 मॉडल्स

गौरतलब है कि 14 दिसंबर 1983 को मारुति सुजुकी ने अपने पहले ग्राहक को मारुति 800 की डिलिवरी दी थी. फिलहाल कंपनी अपने पोर्टफोलियो में 19 अलग-अलग मॉडल के 170 से अधिक वेरिएंट्स ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराती है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6